Netra Shabd Roop in Sanskrit – नेत्र शब्द अकारांत नपुंसकलिंग संज्ञा शब्द है। सभी नपुंसकलिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनायें जाते हैं, जैसे- पुस्तक, पुष्प, पत्र, दुग्ध, मित्र, मुख, नक्षत्र, ज्ञान, धन, जल, वन, नगर, गृह, कमल, बल, आदि। नेत्र शब्द (Eye, आंखें, नेत्र, लोचन, नैन): नेत्र शब्द के अकारान्त नपुंसकलिंग शब्द के शब्द रूप, नेत्र (Netr) शब्द के अंत में ‘अ’ का प्रयोग हुआ इसलिए यह अकारान्त हैं। अतः Netr Shabd के Shabd Roop की तरह नेत्र जैसे सभी अकारान्त नपुंसकलिंग शब्दों के शब्द रूप (Shabd Roop) इसी प्रकार बनाते है।
Related Articles
नेत्र शब्द के रूप सातों विभक्ति में – Netra Shabd Roop in Sanskrit
नेत्र शब्द के रूप सातों विभक्ति में एवं तीनों वचनों में नीचे दिये गये हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | नेत्रम् | नेत्रे | नेत्राणि |
द्वितीया | नेत्रम् | नेत्रे | नेत्राणि |
तृतीया | नेत्रेण | नेत्राभ्याम् | नेत्रैः |
चतुर्थी | नेत्राय | नेत्राभ्याम् | नेत्रेभ्यः |
पंचमी | नेत्रात् / नेत्राद् | नेत्राभ्याम् | नेत्रेभ्यः |
षष्ठी | नेत्रस्य | नेत्रयोः | नेत्राणाम् |
सप्तमी | नेत्रे | नेत्रयोः | नेत्रेषु |
सम्बोधन | हे नेत्र! | हे नेत्रे! | हे नेत्राणि! |
आशा करता हूँ की आपको इस लेख से नेत्र शब्द का रूप समझ में आया होगा अगर आपको इसके बारे में समझने में कोई दिक्कत हो या कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे।
This post first appeared on BCA: FULL FORM, COURSE, ADMISSION, COLLEGES, SYLLABUS IN HINDI, please read the originial post: here