Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मकर संक्रांति निबंध Pdf | Makar Sankranti Essay Pdf In Hindi

मित्रो इस पोस्ट में हम आपको Makar Sankranti Essay बताने जा रहे है और आप यहां से Happy New Year Essay In Hindi Pdf को पढ़ सकते है।

Makar Sankranti Essay Download

इसे हिन्दू धर्म में बहुत शुभ अवसर माना जाता है। सूर्यदेव के मकर राशि में संक्रमण करने से ही मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के शुभ योग में स्नान और दान का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन गंगा इत्यादि नदियों के पवित्र जल में स्नान और यथाशक्ति दान देने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

यह पर्व भारत के अनेक भागो में अनेक नाम से प्रचलित है यथा तमिलनाडु में मकर संक्रांति को पोंगल नाम से जाना जाता है। आसाम में इसे माघ विहू कहते है गुजरात में मकर संक्रांति का पर्व उत्तरायण नाम से प्रसिद्ध है तो पंजाब और हरियाणा में मकर संक्रांति का पर्व माघो के रूप में मनाया जाता है।

वही उत्तर प्रदेश और बिहार में इस पर्व को खिचड़ी नामक उत्सव के साथ पूर्ण उत्साह से मनाने का रिवाज है। इस पावन पर्व पर तिल और गुड़ के दान का बहुत महत्व है। महाराष्ट्र और कर्नाटक क्षेत्र के लोग मिठाइयों के साथ ही तिलगुड़ के बने लड्डुओं को बांटते है तथा भारत के कई क्षेत्रो में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने का रिवाज है।

मकर संक्रांति के पर्व के बाद से ही सूर्य की चाल में परिवर्तन होने  शीतऋतु की समाप्ति का सूचक होता है। मकर संक्रांति पर्व के बाद से ही बसंतोत्सव की तैयारी होने लगती है तथा शनैः शनैः मौसम में उष्णता का आभास होने लगता है। प्रचलित प्रथाओं के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर अन्न दान, मिष्ठान्न का दान किया जाता है।

Download

मित्रों यह पोस्ट Makar Sankranti Essay आपको कैसी लगी जरूर बताएं और इस तरह की पोस्ट के लिये इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें।

The post मकर संक्रांति निबंध Pdf | Makar Sankranti Essay Pdf In Hindi appeared first on My Hindi Grammar.



This post first appeared on My Hindi Grammar, please read the originial post: here

Share the post

मकर संक्रांति निबंध Pdf | Makar Sankranti Essay Pdf In Hindi

×

Subscribe to My Hindi Grammar

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×