Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Top Current Affairs MCQ Questions & Answers (January to June 2020) PDF

Top Current Affairs Quiz Questions & Answer (January to June 2020) PDF सम सामयिकी घटना चक्र Hello students इस portal के माध्यम से इस पोस्ट में आपसे मत्वपूर्ण Top GK Current Affairs MCQ Question and Answer (January To June 2020) (6 Month जनवरी से जून 2020) यह Current Affairs MCQ Question and Answer आने वाली आगामी परीक्षाओ जैसे UPSC, SSC, UPPCS, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत लाभदायक है हमारी सलाह है की आप हमारे द्वारा शेयर की गई इस Current Affairs MCQ Questions & Answers in Hindi PDF को ज़रूर Download करने और अपने मोबाइल या लैपटॉप पर सेव कर और अपने दोस्तों को शेयर करे.

Current Affairs MCQ Questions and Answers 2020 in Hindi(January to June 2020) PDF

यह Top Current Affairs MCQ Questions & Answers घटना चक्र 6 माह जनवरी से जून तक का बनया गया iइसके अलावा  उत्तर के साथ – साथ Important Fact भी समझाया गया है, इसमें सभी घटनाओ का ज़िक्र है और परीक्षा के लिहाज़ से ज़रूरी भी है तो आइये पढ़ते है

  • UPSC Test Series 2020 Latest Free Download PDF
  • Speedy वार्षिकांक 2020 Current Affairs PDF in Hindi Download

Q. 1  हाल ही में फोर्ब्स के अनुसार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडियों की सूची में प्रथम कौन है ?

(A) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(B) लियोनल मैसी
(C) विराट कोहली
(D) रोजर फेडरर

Important Fact

  • फोर्ब्स  मैगजीन  के  द्वारा  जारी  दुनिया  के  सबसे  ज्यादा  कमाई  करने  वाले  खिलाड़ियों  की  सूची  में  स्विट्जरलैंड  के  टेनिस स्टार  रोजर  फेडरर  ने  106.3 मिलियन  डॉलर  की  कमाई  के  साथ  क्रिस्टियानो  रोनाल्डो  और  लियोनल  मेसी  को  पीछे  छोड़  दिया  है. वे  पहले  स्थान  पर  है.
  • महिला  खिलाड़ियों  में  जापान  की  नाओमी  ओसाका  टेनिस  खिलाड़ी  प्रथम  स्थान  पर  कमाई  के  मामले  में।

Q. 2  हाल ही में विश्व तम्बाकु निषेध दिवस कब मनाया गया है

(A) 31 मई
(B) 30 मई
(C) 29 मई
(D) 28 मई

Important Fact

  • प्रतिवर्ष  31 मई  को  विश्व  स्वास्थ्य  संगठन  द्वारा  विश्व  तंबाकू  निषेध  दिवस  मनाया  जाता  है।
  • यह  दिवस  तंबाकू  का  उपयोग  करने  के  खतरों  के  बारे  में  जागरूकता  पैदा  करता  है।
  • डब्ल्यूएचओ  द्वारा 1987  में  विश्व  तंबाकू  निषेध  दिवस  की  पहल  को  अपनाया  गया  था।
  • इस  वर्ष  को  इस  दिवस  को  निम्नलिखित  विषय  के  तहत  मनाया  जा  रहा  है
  • थीम : युवाओं  की  सुरक्षा (Protecting Youth)

GK Questions in Hindi

Q. 3  हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2019-20 की जीडीपी कितने प्रतिशत रही ?

(A) 4.2 प्रतिशत
(B) 4.1 प्रतिशत
(C) 4.0 प्रतिशत
(D) 4.5 प्रतिशत

Important Fact

  • राष्ट्रीय  सांख्यिकी  कार्यालय (NSO) ने  पिछले  वित्त वर्ष (2019-20) की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के आंकड़े 29 मई को जारी किये. इन आंकड़े के अनुसार इस दौरान देश की GDP वृद्धि दर 3.1 प्रतिशत रही.
  • 2019-20 में GDP वृद्धि दर घटकर 4.2 प्रतिशत रही

Q. 4  हाल ही में न्यू डेवलपमेन्ट बैंक के अध्यक्ष कौन बने हैं ?

(A) के.वी. कामथ
(B) मार्कोस प्राडो ट्रायजो
(C) लेस्ली मासडॉर्प
(D) बानकी मून

Important Fact

  • ब्राजील के श्री मार्कोस प्राडो ट्रायजो को नए विकास बैंक के विशेष बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में नए विकास बैंक के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  • बैठक 27 मई 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई और इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने भाग लिया।
  • ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक’ की स्थापना 2014 में ब्रिक्स राष्ट्रों द्वारा शंघाई, चीन में अपने मुख्यालय के साथ की गई थी।
  • बैंक का उद्देश्य अपने सदस्य देशों की प्रतिस्पर्धात्मकता और विकास को बढ़ावा देना, आर्थिक विकास का समर्थन करना और ज्ञान साझाकरण प्लेटफार्मों का निर्माण करना है।

Current Affairs MCQ Questions & Answers (Ghatna Chakra for UPPCS)

Q. 5  हाल ही में जून-2020 कहां पर होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन को स्थगित किया गया है ?

(A) अमेरिका
(B) ब्राज़ील
(C) भारत
(D) चीन

Important Fact

  • अमेरिका में जून 2020 में आयोजित होने वाला जी-7 शिखर सम्मेलन स्थगित हो गया है.
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस सम्मेलन को स्थगित करने की घोषणा की. अभी सम्मेलन की नई तारीख त * ट्रम्प ने जी-7 के विस्तार की वकालत करते हुए इसमें भारत, रूस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों को भी शामिल करने के संकेत दिए. वर्तमान में जी-7 में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और इटली शामिल हैं.

Q. 6  हाल ही में किसे ऑलम्पिक चैनल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है ?

(A) सुमित वर्मा
(B) नरिंदर बत्रा
(C) संजय भल्ला
(D) विजय त्यागी

Important Fact

  • भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को हाल ही में ओलंपिक चैनल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है.
  • वे पिछले वर्ष जून में आईओसी सदस्य बने थे. नरिंदर बत्रा वर्ष 2014-2016 तक हॉकी इंडिया के अध्यक्ष रहे थे.

current affairs quiz questions and answers pdf free download

Q. 7  हाल ही में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में कौनसा राज्य 1 जून से शामिल हो गया है ?

(A) ओडिशा
(B) सिक्कम
(C) मिजोरम
(D) उपयुक्त तीनों

Important Fact

  • 1 जून  से  वन  नेशन  वन  राशन  कार्ड  योजना  20  राज्यों  में  लागू  हो  गई  है।
  • 1 जून से ओडिशा, सिक्कम, मिजोरम  तीनों  राज्य  इसमें  शामिल  हो  गये  हैं।
  • यह  योजना  सम्पूर्ण  देश  में  1 जून 2020 से  लागू  होनी  थी  लेकिन अब  इसे  मार्च 2021 में  सम्पूर्ण  देश  में  लागू  किया  जायेगा।

Q.8  हाल ही में केन्द्र सरकार ने PM SVA Nidhi योजना किसने लिये लॉन्च की है ?

(A) लोक कलाकारों
(B) स्ट्रीट  वेन्डरमा
(C) प्रवासी श्रमिकों
(D) कुशल श्रमिकों है।

Important Fact

  • भारत  सरकार  ने  स्ट्रीट  वेंडर्स  के  लिए  प्रधानमंत्री  स्वनिधि  योजना  शुरू  की।  केंद्रीय  मंत्रिमंडल  ने  इस  योजना  के  लिए क्रेडिट  राशि  को  मंजूरी  दे  दी  है।
  • PM SVANidhi AT  PM  Street  Vendors Atmanirbhar Nidhi Toh क्रेडिट  सुविधा  योजना  है  जो 50 लाख  से  अधिक शहरी  और  ग्रामीण  स्ट्रीट  वेंडर्स  की  मदद  करेगी।  इस  योजना  से  स्ट्रीट  वेंडर्स  को  अपनी  आजीविका  फिर  से  शुरू  करने में  मदद  मिलेगी।
  • इस  योजना  के  तहत,  स्ट्रीट  वेंडर्स  को 10,000 रुपये  का  ऋण  प्रदान  किया  जायेगा। स्ट्रीट वेंडर्स  एक  वर्ष  के  भीतर  मासिक  किस्तों  के  रूप  में  राशि  लौटाएंगे.

ghatna chakra pdf in hindi 2020

Q.9 हाल ही गुजरात और महाराष्ट्र में कौनसे तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है ?

(A) निसर्ग 
(B) एमफॉन
(C) सूनामी
(D) इनमें से कोई नहीं

Important Fact

  • गुजरात और महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.
  • चेतावनी के अनुसार अरब सागर में बना कम दवाब का क्षेत्र 3 जून तक तूफान का रूप ले सकता है.
  • इससे 90 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
  • इससे पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठे एमफॉन चक्रवाती तूफान ने ओडिशा व प.बंगाल राज्य में भयंकर तबाही मचाई थी।

Top General knowledge questions and answers pdf 2020 in Hindi

Q.10  हाल ही में FSSAI के सीईओ कौन बने हैं?

(A) अरूण सिंघल
(B) एस.जी.अय्यंगार
(C) सी. श्रीधर
(D) पवन अग्रवाल

Important Fact

  • अरुण सिंघल को केंद्र सरकार द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)
    के रूप में नियुक्त किया गया है। 117
  • अरुण सिंघल एस.जी. अय्यंगार का स्थान ग्रहण करेंगे। * एफएसएसएआई स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत
    काम करता है और खाद्य उद्योग के मानकों की स्थापना और खाद्य पदार्थों के भंडारण, विनिर्माण, बिक्री, आयात और वितरण पर नजर रखने के लिए जिम्मेदार है।

Q. 11  हाल ही में भारत सरकार ने डेयरी किसानों के लिए कौनसा – कार्ड योजना लॉन्च की है ?

(A) किसान क्रेडिट कार्ड योजना
(B) एसबीआई क्रेडिट कार्ड योजना
(C) एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड योजना
(D) इनमें से कोई नहीं

Important Fact

  • भारत सरकार ने डेयरी किसानों की मदद के लिए किसान क्रेडिट कार्ड अभियान लांच किया। लगभग डेढ़ करोड़ डेयरी किसानों को किसान
    क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जायेंगे।
  • इस योजना के तहत, भारत सरकार उन किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करेगी जो दूध उत्पादक कंपनियों से जुड़े हैं। इस अभियान के पहले चरण में, वे किसान जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य हैं और जो दुग्ध संघों से जुड़े हैं, उन्हें कवर किया जायेगा।

Q. 12  हाल ही में 73 वर्ष के बाद कौनसा भारतीय BAFTA का अध्यक्ष बना है ?

(A) कृष्णेन्दु मजूमदार
(B) अंकित पंवार
(C) डेविड शर्मा
(D) इनमें से कोई नहीं ।

Important Fact

  • टीवी  प्रड्यूसर  कृष्णेंदु  मजुमदार  को  BAFTA (The British Academy of  Film and Television Arts) का  नया  अध्यक्ष  चुना  गया  है.  कृष्णेंदु  मजुमदार  अगले 3  सालों  तक  इस  पद  की  जिम्मेदारियां  संभालेंगे.
  • कृष्णेंदु  इससे  पहले  एक  साल  तक  BAFTA  के  उपाध्यक्ष  के  पद  पर  भी  रह  चुके  हैं. उन्हें  BAFTA  के  डिजिटल  ऐनुअल जेनरल  मीटिंग  में  अध्यक्ष  चुना  गया.
  •  ब्रिटिश  एकेडमी  ऑफ  फिल्म  एंड  टेलीविज़न  आर्ट्स  एक  स्वतंत्र  चैरिटी  है  जो  यूनाइटेड  किंगडम  में  चलती  छवि (फिल्म, टेलीविजन और गेम) के  कला  रूपों  का  समर्थन  करता  है, विकसित  करता  है और बढ़ावा देता है।

Ghatna Chakra current affairs 2020 pdf (Current Affairs MCQ Questions & Answers)

Q. 13  हाल ही में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे किस परियोजना के तहत विकसित किये जा रहा है ?

(A) सागरमाला परियोजना ।
(B) भारतमाला परियोजना
(C) एक्सप्रेसवे विकास परियोजना
(D) इनमें से कोई नहीं

  • 700+ MCQs with Explanatory Notes for Economy PDF
  • Science and Technology Current Affairs For UPSC Prelims 2020 PDF in English

Important Fact

  • भारतमाला  परियोजना  के  तहत  दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे  का  विकास  किया  जा  रहा  है।
  • 2 जून 2020 को  केंद्रीय  सड़क  परिवहन  एवं  राजमार्ग  मंत्री  नितिन  गडकरी  ने  दिल्ली-अमृतसर  एक्सप्रेसवे  के  तहत  अमृतसर  तक  नये संपर्क  मार्ग  की  घोषणा  की  है।
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा  एक्सप्रेसवे  के  हिस्से  के  रूप में अमृतसर  तक  एक  नया  मार्ग  बनाया  जाएगा।
  • इस  एक्सप्रेसवे  के  बनने  से  अमृतसर  से  दिल्ली  अंतरराष्ट्रीय  हवाई  अड्डे  तक  का  यात्रा  समय  घटकर  चार  घंटे  रह  जाएगा।

सम सामयिकी घटना चक्र 2020 PDF  (जनवरी से जून)

Q. 14  हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया गया है ?

(A) 5 जून
(B) 4 जून
(C) 3 जून
(D) 2 जून

Important Fact

  • 5  जून  को  विश्वभर  में  World Environment Day (विश्व पर्यावरण दिवस)  मनाया जाता है.
  • इस  दिवस  को  मनाने  का  उद्देश्य  पर्यावरण  के  प्रति  लोगों  में  जागरुकता पैदा  करना  है.
  • इस  वर्ष  विश्व  पर्यावरण  दिवस  की  थीम – Celebrate Biodiversity
  • विश्व  पर्यावरण  दिवस  पहली  बार 1974 में  मनाया  गया  था।

Q. 15  हाल ही में भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन के तहत वापस देश में लौट रहे भारतीयों के लिए कौनसा अभियान लॉन्च किया है ?

(A) SWADES अभियान
(B) KOSHAL अभियान ।।
(C) ROJGAR अभियान
(D) इनमें से कोई नहीं

Important Fact

  •  वंदे  भारत  मिशन  के  तहत  विदेशों  से  भारत  लौट  रहे  लोगों  को  रोजगार  उपलब्ध  कराने  के  लिए  भारत  सरकार  ने SWADES (स्किल्ड  वर्कर्स अराइवल  डेटाबेस  फॉर  इंप्लॉयमेंट  सपोर्ट) इनीशिएटिव  लॉन्च  किया  है.
  •  SWADES  कौशल  विकास  व  उद्यमिता  मंत्रालय (MSDE), नागरिक  उड्डयन  मंत्रालय  और  विदेश  मंत्रालय की संयुक्त  पहल है.
  •  इसका  मकसद  क्वालिफाइड  नागरिकों  का  उनके  स्किल्स  व  अनुभव  के  आधार  पर  डेटाबेस  तैयार  करना  है.  इससे भारतीय  और  विदेशी  कंपनियों  की  मांग  की  पूर्ति  भी  हो  सकेगी.

Current Affairs MCQ Questions and Answers PDF

Q. 16  हाल ही में TULIP नामक पहल किसके प्रशिक्षण के लिए लॉन्च की गई है ?

(A) इंजिनियरिंग स्नातकों
(B) एमबीबीएस छात्रों
(C) बेरोजगार स्नातकों
(D) सेवारत शिक्षकों

Important Fact

  • मानव  संसाधन  विकास  मंत्री  डॉ रमेश पोखरियाल  ‘निशंक’  ने  राष्ट्र  निमार्ण  में  युवाओं  की बड़ी  महत्वपूर्ण  भूमिका  को  रेखांकित  करते  हुए  गुरुवार  को  कहा  कि  इंजीनियरिंग  में  स्नातक  करने  वाले  छात्रों  को  देश  के  सभी 4500 निकायों में प्रशिक्षित  किया  जाएगा  तथा दो-तीन  वषोरं  में  करीब  एक  करोड़  छात्र  प्रशिक्षित  किए  जाएंगे।
  • अखिल  भारतीय  तकनीकी  शिक्षा  परिषद  के  सहयोग  से  और  शहरी  विकास  मंत्रालय  के  सहयोग  से  शुरू  की  जा  रही  इस  योजना  में  ग्रेजुएट  स्तर  के  छात्र  इंटर्नशिप  का  काम  करेंगे  और  स्वच्छता  अभियान  तथा  अन्य  रचनात्मक  कार्यक्रमों  का  प्रशिक्षण  लेंगे।

Q. 17  हाल ही में फोर्स द्वारा जारी Highest Paid 100 Celebrities सूची में भारत का कौन एक मात्र सेलेब्रेटी शामिल है?

(A) अक्षय कुमार
(B) सलमान खान
(C) अरबाज खान
(D) ऋतिक रोशन

Important Fact

  • फोर्स  के द्वारा  जारी  वर्ल्ड  हाइएस्ट  पेड  टॉप  100 सेलेब्रिटीज  में  भारत  के  सेलेब्रिटी  अक्षय  कुमार  का  नाम  है.
  •  जिन्होंने  वीते  वर्ष  की  आय 22% घटकर 364 करोड़  रुपए  रही  है.  वे  इस  सूची  में  33 वे  रैंक  से  फिसलकर  52  वें  नंबर  पर  आ  गए  हैं.  जबकि  पिछले  वर्ष  अक्षय  की  इनकम 466 करोड़  रुपए  थी.
  • पहले  स्थान  पर  अमेरिका  की  काइली  जाइनर  है

GK Questions in Hindi PDF

Q. 18  हाल ही में “वैश्विक वैक्सीन शिखर बैठक’ की मेजबानी किस देश ने की है ?

(A) अमेरिका
(B) ब्रिटेन
(C) फ्रांस
(D) चीन

Important Fact

  • ब्रिटेन  के  प्रधानमंत्री  बोरिस  जॉनसन  की  मेजवानी  में  5 जून  को  वैश्विक  वैक्सीन  शिखर  बैठक  (Global Vaccine Summit) का  आयोजन  किया  गया.
  • इस  बैठक  में 50 से  अधिक  देशों  के  उद्योगपतियों,  संयुक्त  राष्ट्र  एजेंसियों,  सिविल  सोसाइटी,  विभिन्न  सरकार  के  मंत्रियों और  राष्ट्राध्यक्षों  ने  भाग  लिया.
  • वैश्विक  वैक्सीन  शिखर  बैठक  का  आयोजन  GAVI  की  मदद  के  लिए  7.4  अरब  डॉलर  इकट्ठे  करने  को  किया  गया  था.
  • GAVI, the Global Alliance for Vaccines and Immunisation col संक्षिप्त रूप है.
  • इसका  काम  नेक्स्ट  जनरेशन  की  सुरक्षा  के  लिए  टीके  का  इंतजाम  करना  है.

Q. 19  हाल ही में महिला एशियन कप 2022 की मेजबानी कौनसा देश करेगा ?

(A) चीन
(B) पाकिस्तान
(C) बांग्लादेश
(D)भारत

Important Fact

  • एशियाई  फुटबॉल  परिसंघ  ने  भारत  को  2022  महिला  एशियाई  कप  के  मेजबानी  सिफारिश  की  है.
  • यह  1979  के  बाद  से  दूसरी  बार  है  जब  टूर्नामेंट  का  आयोजन  भारत  में  किया  जाएगा.
  • 17  भारत  को  2022 महिला  एशियाई कप  के  मेजबानी अधिकार देने  का  निर्णय  AFC  महिला  फुटबॉल  समिति  की  बैठक  में  लिया  गया.
  • टूर्नामेंट  को  आठ  टीमों  के  पिछले  स्लॉट  से  12  टीमों  तक  विस्तारित (expand) किया  गया  है

General Knowledge 2020 UPSC PDF

Q.20  हाल ही में मनाये गये  विश्व उपभोक्ता दिवस की थीम क्या रही ?

(A) The Sustainable consumer
(B) We Decide
(C) Its Time
(D) Recycling Hero

Important Fact

  • विश्व  उपभोक्ता  अधिकार  दिवस  प्रतिवर्ष  15 – मार्च  को  मनाया  जाता  है।
  • 2020  की  थी “द ससटेनएबल कंज्यूमर”  जिसका  अर्थ  होता  है  स्थाई  उपभोक्ता
  • राष्ट्रीय  उपभोक्ता  दिवस  प्रतिवर्ष  24 दिसम्बर  को  मनाया  जाता  है।
  • उपभोक्ता  अधिनियत  1986  में  पारित  हुआ।

MCQ Question and Answer (January To June 2020) Download

Related Notes:-

  • Download Full Collection Of NCERT book PDF (6th Class to – 12th Class)
  • Swar and Vyanjan (स्वर और व्यंजन) हिंदी व्याकरण- Vowels and Consonants
  • भारत की जलवायु – Climate of India PDF UPSC Notes Download
  • Drishti GS 15 Practice Set in Hindi PDF Download
  • Geography (भूगोल) Samanya Gyan 2020 PDF Download in Hindi


This post first appeared on General Knowledge Question For SSC CGL PDF Free Download In Hindi, please read the originial post: here

Share the post

Top Current Affairs MCQ Questions & Answers (January to June 2020) PDF

×

Subscribe to General Knowledge Question For Ssc Cgl Pdf Free Download In Hindi

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×