Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

UP Ration Card List 2021 | fsc up gov in

UP Ration Card (fcs up): उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक Up Ration Card List देखने के लिए राज्य सरकारें fcs up प्रोटल को लोन्च किया गया है। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा इस FCS UP (Uttar Pradesh) पोर्टल को संचालित किया जाता है। जिसके अंतर्गत राज्य के नागरिक Online Up Ration Card List में अपना नाम खोज सकते हैं।


यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है, और UP Ration Card से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप सही जगह पर आए हो। यदि आपका नाम Up Ration Card List में होगा, तो आपको Khadya and Rasad Vibhag द्वारा गेहूं, चीनी, चावल, केरोसिन यादी रियायती दरों पर प्रदान किए जाएंगे।


इस लेख में हम fsc up प्रोटल से संबंधित सभी जानकारी जैसे की विशेषताएं, पात्रता, उद्देश्य, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया यादी प्रदान करने जा रहे हैं। कृपया इस आर्टिकल को अंतः तक पढ़िए।


यूपी राशन कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी (fsc.up.gov.in)

Up Ration Card List (FCS UP) Details
योजना का नाम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट (FCS UP)
विभाग का नाम खाद्य एवं रसद विभाग
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य सभी लोग
उर्देश्य यूपी राशन कार्ड के जरिए राज्य के गरीब लोगों को खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन यादी कम दरों पर प्राप्त कर सकते हैं
Official Website https://fcs.up.gov.in/



यूपी राशन कार्ड लिस्ट में नाम खोजने की प्रक्रिया | Up Ration Card List | राशन कार्ड खोजें


सरकार द्वारा विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता है, उनमें से यूपी राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सेवा है। जिसके बदौलत सस्ते और अच्छे खाद्य पदार्थ गरीब परिवारों को दिया जाता है। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, और आपका नाम Up Ration Card List में है, तो इन सभी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।


एन्हे भी पढ़े: उत्तर प्रदेश भू नक्शा कैसे देखें 


दोस्तों, उत्तर प्रदेश सरकारें Up Ration Card List में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। जो आपके लिए इस प्रक्रिया को समझना बहुत ही जरूरी है। उत्तर प्रदेश राशन कार्ड खोजने के लिए नीचे दिए हुए तरीकों को Step By Step फॉलो करें।


Step By Step up ration card name list खोजें


(1) सबसे पहले आपको fcs.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा, आपके सामने होम पेज खुलेगा। जो नीचे बताया हुआ है। 


(2) Official Website पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 


(3) Fcs up की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, उसमें राशन कार्ड की पात्रता सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 



(4) क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा। जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची दिखाई देंगी।


(5) इस पेज में आपको उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम दिखाई देंगे, आपको अपना जिला सिलेक्ट करना होगा।


(6) जिला चयन करने के बाद आपको नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र का दो विकल्प दिखाई देगा।


(7) यदि आपका समावेश नगरीय क्षेत्र में आता हैं, तो आपको टाउन सिलेक्ट करना होगा जो, नीचे बताया हुआ है।



(8) आप का समावेश ग्रामीण क्षेत्र में आता है, तो आपको ब्लॉक सिलेक्ट करना होगा, जो नीचे बताया हुआ है।



(9) उसके बाद आपके सामने दुकानदार के नाम की सूची उपलब्ध हो जाएंगी। 



(10) अपने दुकानदार का नाम खोजें और उसके सामने राशन कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।



(11) क्लिक करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, और कुल यूनिट से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो जाएंगी।



(12) इस UP Ration Card List में अपना नाम खोजना होगा। यदि आपका नाम यहां पर होगा, तो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


(13) आपके नाम के आगे राशन कार्ड संख्या देखने को मिलेंगे, उस पर क्लिक करें।



(14) क्लिक करने के बाद राशन कार्ड में सदस्य का पूर्ण विवरण से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। 


जैसे कि, 


सदस्य का नाम 

लिंग 

धारक के संबंध 

पिता का नाम


(15) इस प्रकार आप fcs up प्रोटल पर Up Ration Card Name List देख सकते हैं।


Note: दोस्तों, यदि आपका नाम Up Ration Card List में नहीं है, इसका मतलब है कि आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया। इस योजना के तहत मिलने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हो, तो जल्द से जल्द राशन कार्ड के लिए आवेदन करें।


दोस्तों, यदि आपको मालूम नहीं कि Up Ration Card के लिए कैसे आवेदन करते हैं, तो इस प्रक्रिया को हमने बहुत ही आसान कर दिया है।


एन्हे भी पढ़े: UP Agriculture kisan Registeration कैसे करें 


नीचे दिए हुए तरीकों को Step by Step फॉलो करके, आप आसानी से Up Ration Card के लिए ऑनलाइन आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


उत्तर प्रदेश नया राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया । Up Ration Card Online Apply


उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा प्रतिवर्ष Up Ration Card List को जारी किया जाता है। यदि आपका नाम यूपी राशन कार्ड लिस्ट में आए उसके लिए आपको आवेदन करना होगा।


(1) सबसे पहले आपको Up fcs प्रोटल की वेबसाइट पर जाना होगा, आपके सामने होम पेज खुलेगा। 


(2) इस होम पेज पर आपको डाउनलोड फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा, उस लिंक पर क्लिक करें। 


(3) जैसे ही क्लिक करते हैं, आपके सामने डाउनलोड फॉर्म उपलब्ध हो जाएंगे। 


जैसे कि, 

  • प्रवासी श्रमिकों हेतु राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र 
  • राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र (ग्रामीण क्षेत्र हेतु) 
  • राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र (नगरीय क्षेत्र हेतु)


(4) आप अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी विकल्प पर क्लिक करके आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


(5) उसके बाद राशन कार्ड आवेदन पत्र में पूछी हुई सभी जानकारी सही से भरनी होगी।


(6) इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज को अटैच करना होगा।


(7) सभी जानकारी और दस्तावेजों को जोड़ने के बाद इस राशन कार्ड आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग में सबमिट करना होगा।


(8) इस प्रकार आप नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।


राशन कार्ड आवेदन पत्र डाउनलोड करें

आवेदन प्रपत्र Download
प्रवासी श्रमिकों हेतु राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र Click Here
राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र ( ग्रामीण क्षेत्र हेतु ) Click Here
राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र ( नगरीय क्षेत्र हेतु ) Click Here



Up राशन का मूल्य


NFSA (National Food Security Acts) विभाग द्वारा यूपी राज्य के सभी लोगों को सस्ते दाम में अनाज प्रदान किया जाता है। इसमें चावल, गेहूं और शक्कर का दाम नीचे दिया हुआ है।

खाद्य प्रदार्थ रुपए
गेहूं ₹1 प्रति किलो
चावल ₹3 प्रति किलो
चीनी ₹13.50 प्रति किलो



Note: दोस्तों, नए राशन कार्ड आवेदन करते वक्त आपको जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। उन सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी हुई है।


Up Ration Card के लिए आवश्यक दस्तावेज


  • आवेदन पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक पासबुक 
  • जाति 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • पुराना बिजली का बिल 
  • गैस कनेक्शन


यूपी राशन कार्ड के लाभ और उद्देश्य


1. उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।


2. यूपी राशन कार्ड के जरिए राज्य के गरीब लोगों को खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन यादी कम दरों पर प्राप्त कर सकते हैं।


3. Up Ration Card List में अपना नाम खोजने के लिए आपको सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


4. Ration Card आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र इस up fcs प्रोटल के माध्यम से Download कर सकते हैं।


5. राशन कार्ड का उपयोग अपनी पहचान के रूप में भी किया जा सकता है।


6. BPL कार्ड धारक को सरकारी नौकरियों में छूट दी जाती है। और परिवार के बच्चों को स्कूलों में भी छात्रवृत्ति मिलती है।


एन्हे भी पढ़े: यूपी भूलेख खसरा खतौनी नक्शा देखने की प्रकिया 


Up Ration Card की पात्रता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया


(1) सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित fcs up in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 


(2) Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा, इसमें राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजे के विकल्प पर क्लिक करें। 


(3) जैसे ही क्लिक करते हैं, आपके सामने नया पेज खुलेगा।


(4) इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में नाम खोजने के लिए दो विकल्प मिलेंगे। 



जैसे कि, 


राशन कार्ड संख्या से 

राशन कार्ड अन्य विवरण से


राशन कार्ड संख्या से:


1. सबसे पहले बात करते हैं, कि राशन कार्ड संख्या से अपना नाम कैसे खोजें, उसके लिए आपको राशन कार्ड संख्या पर टिक करें।



2. उसके बाद आपको राशन कार्ड संख्या नंबर और कैप्चा कोड पर भरने के बाद खोजे के बटन पर क्लिक करें।


3. आपके सामने सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएंगी।


राशन कार्ड अन्य विवरण से:


1. अब बात करते हैं कि राशन कार्ड अन्य विवरण से पात्रता सूची में अपना नाम कैसे खोज सकते हैं।


2. उसके लिए आपको राशन कार्ड अन्य विवरण पर टिक करें। 


3. जैसे ही टिक करते है, आपके सामने पूछी हुए जानकारी दर्ज करनी होगी। 




This post first appeared on Latest Government Jobs Recruitment, please read the originial post: here

Share the post

UP Ration Card List 2021 | fsc up gov in

×

Subscribe to Latest Government Jobs Recruitment

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×