Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

(MKSY) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना | Sumangala Yojana @mksy.up.gov.in

MKSY Portal (Kayna Sumangala Yojana):- उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा MKSY Official Portal को लॉन्च किया गया है। इस MKSY - Kanya Sumangala Yojana के माध्यम से राज्य की सभी महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सहाय मिलेगी। इस MKSY (Sumangala Yojana) का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल को अंतः तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।


(MKSY) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की महत्वपूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY) Details
योजना का नाम Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana
राज्य उत्तर प्रदेश
किसके माध्यम लॉन्च किया गया राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
उर्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों की ओर बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा
ऑफिसियल वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/



mksy.up.gov.in | Kanya sumangala Yojana up


उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ विकास के नए अवसर प्रदान हो सके इसलिए इस Sumangala Yojana का आरंभ किया गया है। आप सभी को पता होगा कि हमारे देश में सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और पार्टी पारिवारिक स्वरूप से महिलाओं को अनादिकाल से भेदभाव किया जा रहा है।


इस सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा (MKSY) Kanya Sumangala Yojana को लोन्च किया है। जिसकी माध्यम से बालिकाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों की ओर बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना


कन्या सुमंगला योजना (mksy.up.gov.in)


उत्तर प्रदेश राज्य के कई ऐसे गरीब परिवार है, जिसकी आर्थिक परिस्थिति खराब होने की वजह से अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से नहीं कर पाते। इसलिए उन बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान नहीं होती। उन लोगों के लिए MKSY - Sumangala Yojana बहुत ही लाभदायक होने वाला है।


Department of women and child development द्वारा की ऑफिशल वेबसाइट mksy.up.gov.in लोन्च की गई है। जिस पर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों, इस आर्टिकल में हम mukhymantri Kanya sumangala Yojana से संबंधित सभी जानकारी जैसे कि, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें,  दस्तावेजों, पात्रता यादी प्रदान करने जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के क्रियान्वयन के स्तर


इस कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी परिवार में बेटी के जन्म से लेकर  डिप्लोमा/डिग्री की पढ़ाई का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस Sumangala Yojana के तहत बेटियों को ₹15,000 की कुल धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता और उच्च शिक्षण प्राप्त कर सके इसलिए प्रदान की जाएगी।


उत्तर प्रदेश राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। इसलिए ₹15,000 की धनराशि 6 श्रेणियो में दी जाएंगी। जो नीचे बताया हुआ है।


(MKSY) कन्या सुमंगला योजना की 6 श्रेणियां


श्रेणी 1:- जिन बालिकाओं का जन्म 1 अप्रैल 2019 या उससे पश्चात हुआ है, उनको उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ₹2000 की धनराशि देकर सहायता की जाएगी।


श्रेणी  2:- इसमें उस बालिकाओं का समावेश होगा जिसका 1 वर्ष के अंदर में संपूर्ण टीकाकरण हो चुका हो और उनका जन्म 1 अप्रैल 2018 से पहले न हुआ हो, उसको ₹1000 की धनराशि देकर सहायता की जाएगी।


श्रेणी 3:- इसमें वह बालिकाएं सम्मिलित होगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो उसको ₹2000 की धनराशि देकर सहायता की जाएगी।


श्रेणी 4:- इसमें वह बालिकाये सम्मिलित होगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो। उसको ₹2000 की धनराशि देकर सहायता की जाएंगे।


श्रेणी 5:- इसमें वह बालिकाये सम्मिलित होगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवमी कक्षा में प्रवेश किया लिया हो। उसको पुराना ₹3000 की धनराशि देकर सहायता की जाएगी।


श्रेणी 6:- इस श्रेणी में जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर लिया है, और चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्थानक डिग्री या कम से कम 2 वर्षीय डिप्लोमा प्रवेश लिया हो। उसको ₹5000 की धनराशि देकर आर्थिक सहाय की जाएगी।


Kanya Sumangala Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें


राज्य के सभी बालिकाओं अपने भविष्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके, इसलिए MKSY Portal पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हो। तो नीचे दिए हुए तरीकों को फॉलो करें।


(1) सबसे पहले आप सभी को MKSY - Sumangala Yojana की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है। आपके सामने होम पेज खुलेगा।


(2) इस होम पेज पर आपको नागरिक सेवा पोर्टल का ऑप्शन दिखेगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करें।


(3) क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जो नीचे बताया हुआ है।


(4) उसमें आपको I Agree पर टिक मार्क करके Continue बटन पर क्लिक करना है।


(5) जैसे ही आप क्लिक करते हो आपके सामने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।


(6) इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।


जैसे कि,


बालिका के साथ आवेदक का संबंध

आवेदक का मोबाइल नंबर

आवेदक का नाम

आवेदक का पिता/पति का नाम

लाभार्थी के परिवार में बच्चों की कुल संख्या आवेदक का प्रकार

जिला

पासवर्ड


(7) सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है। और Send पर क्लिक करना है।


(8) आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उसको OTP आपको यहां पर दर्ज करना है। और Save बटन पर क्लिक कर देना है। सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।


कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों


यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है। और अपने बच्चियों को उच्च शिक्षा मिल सके। इसलिए इस Kanya Sumangala Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हो। तो ऑनलाइन आवेदन करते वक्त आपको जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो नीचे दिया हुआ है।


माता-पिता का आधार कार्ड

पहचान पत्र

आय प्रमाण पत्र

कन्या जन्म प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदक यूपी का स्थाई निवासी होना चाहिए


(MKSY) कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता


(1) इस योजना के लिए लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आवक 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।


(2) उत्तर प्रदेश के किसी भी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।


(3) परिवार में अधिकतम 2 बच्चे हो।


(4) लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें रेशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र टेलीफोन का बिल मान्य होगा।


(5) यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो। तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रुप में गोद ली गई संतानों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम दो बालिकाये को इस योजना का लाभ मिलेगा।



This post first appeared on Latest Government Jobs Recruitment, please read the originial post: here

Share the post

(MKSY) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना | Sumangala Yojana @mksy.up.gov.in

×

Subscribe to Latest Government Jobs Recruitment

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×