Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग कौन सा है ?

Chhattisgarh ka sabse bada sambhag kaun sa hai


Hello Friends आप सभी का हमारे ब्लॉग में स्वागत है, आज हम छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग कौन सा है इस प्रश्न का उत्तर बताएंगे।

CG Ka Sabse Bada Sambhag


छत्तीसगढ़ राज्य मे कुल 5 संभाग है और छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा संभाग क्षेत्रफल की दृष्टि से बस्तर संभाग है। बस्तर संभाग छत्तीसगढ़ राज्य का एक प्रशासनिक संभाग है, इसमें बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा कोंडागांव और कांकेर जिले शामिल है। बस्तर संभाग 1999 में बनाया गया था। बस्तर संभाग का क्षेत्रफल 39, 117 वर्ग किलोमीटर है। बस्तर संभाग 7 प्रशासनिक जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और कांकेर में विभाजित है।

बस्तर संभाग के जिले -


बस्तर जिला - बस्तर छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक जिला है। बस्तर जिले का मुख्यालय जगदलपुर है। बस्तर को दक्षिण कौशल के नाम से भी जाना जाता था। बस्तर खूबसूरत जंगलों और आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है, इसी वजह से इसे राज्य की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। बस्तर जिले का क्षेत्रफल 4029. 98 वर्ग किलोमीटर है, और बस्तर जिले में लगभग 6596.90 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है। बस्तर जिले के लोग दुर्लभ कलाकृतियों उदार संस्कृति और संस्कृति के धनी हैं। बस्तर जिला भिंड चंबल ऊंची पहाड़ियों झरना गुफाओं और जंगली जानवरों से भरा है। बस्तर बस्तर महल, बस्तर दशहरा, दलपत सागर, चित्रकूट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कुटुमसर और कैलाश गुफा में पर्यटन के प्रमुख्य केंद्र है। महाभारत महाकाव्य में बस्तर को दण्डकारण्य के रूप में वर्णन मिलता है। बस्तर के अंतिम राजा प्रवीर चंद्र भंज देव थे। राजा प्रवीर चंद्र भंज ने 1936 से 1948 तक शासन किया। बस्तर रियासत को 1948 में भारत में विलय कर दिया गया था।

दंतेवाड़ा जिला - दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य, बस्तर संभाग का जिला है। दंतेवाड़ा जिले का क्षेत्रफल 3410.50 वर्ग किलोमीटर है। दंतेवाड़ा जिला बस्तर जिले से 25 मई 1998 में अलग कर बनाया गया था।दंतेवाड़ा का नाम माँ दंतेश्वरी के नाम पर रखा गया है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार 52 पवित्र शक्तिपीठों में से एक दंतेवाड़ा है। दंतेवाड़ा जिले में लौह अयस्क, यूरेनियम ग्रेनाइट ग्रेफाइट, लाइम स्टोन, संगमरमर आदि पाये जाते है।

नारायणपुर जिला - बस्तर संभाग का जिला है। नारायणपुर जिले का क्षेत्रफल 6913.16 वर्ग किलोमीटर है। नारायणपुर जिले में पहाड़ी माता मंदिर और रामकृष्ण मिशन आश्रम मुख्य पर्यटन स्थल है। रामकृष्ण मिशन आश्रम यहाँ 1985 में बनाया गया था, इस आश्रम को बनाने का उद्देश्य अबूझमाड़ के आदिवासी लोगे के उत्थान था।

बीजापुर जिला - बीजापुर, बस्तर संभाग का एक जिला है। दंतेवाड़ा जिले से अलग कर इस जिले का निर्माण किया गया था। बीजापुर जिला का क्षेत्रफल 6542.48 वर्ग किलोमीटर है। बीजापुर जिला इंद्रावती नदी के दक्षिण में स्थित है।

सुकमा जिला - बस्तर संभाग का एक जिला सुकमा है। सुकमा जिला का गठन दंतेवाड़ा जिले से अलग कर 16 जनवरी 2012 को बनाया गया था। सुकमा जिला का क्षेत्रफल 5897.79 वर्ग किलोमीटर है।

कोंडागांव जिला - बस्तर संभाग का एक जिला कोंडागांव है। कोंडागांव का प्राचीन नाम कोण्डानार है। कोंडागांव जिले का क्षेत्रफल 7768.907 वर्ग किलोमीटर है।
  • अंतरिक्ष के बारे में रोचक तथ्य | मानव शरीर आश्चर्यजनक तथ्य | मानव मस्तिष्क रोचक तथ्य
  • चन्द्रमा के बारे में रोचक तथ्य | नालंदा विश्वविद्यालय रोचक तथ्य | रूस के बारे मे रोचक तथ्य
कांकेर जिला - बस्तर संभाग का एक जिला कांकेर है। कांकेर जिले का क्षेत्रफल 5285 वर्ग किलोमीटर है। कांकेर जिल का का मलंजखुदम जलप्रपात मुख्य पर्यटन स्थल है। इस जलप्रपात का निर्माण दूध नदी पर होता है। मलंझकुडुम जलप्रपात की ऊँचाई 10 मीटर है।

पोस्ट को पढ़कर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग कौन है , आप जान गए होंगे। अगर पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को शेयर करें।


This post first appeared on Important GK For All Compition Exams In India., please read the originial post: here

Share the post

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग कौन सा है ?

×

Subscribe to Important Gk For All Compition Exams In India.

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×