Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 6 चीजें, कुबेर देव हो जाएंगे नाराज

Dhanteras Ke Din Kya Nahi Kharidna Chahiye: हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनकी खरीदारी धनतेरस के दिन बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए. यदि आप इन चीजों की खरीदारी धनतेरस के दिन करते हैं तो धन के देवता कुबेर नाराज हो सकते हैं और आपके घर में  दरिद्रता आ सकती है।

धनतेरस पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त 2023

 धनतेरस के दिन सोना, चांदी, जेवरात बर्तन, लैपटॉप, कार, जमीन इत्यादि के खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनका घर पर धनतेरस के दिन बिल्कुल भी नहीं लाना चाहिए।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

लोहा

धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीज जैसे चाकू, छुरी और अन्य लोहे से बनी वस्तुएं बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए।  लोहे की वस्तु धनतेरस के दिन खरीदने को अशुभ माना जाता है इसलिए इनके खरीदारी बिल्कुल भी ना करें।

तेल या घी

घर यदि आप धनतेरस के दिन घर पर किराने का सामान लेकर आ रहे है तो ध्यान रखें इस दिन तेल या घी बिल्कुल भी घर पर ने देख रहे क्योंकि इस दिन खरीदा गया तेल या घी अशोक अशुभ माना जाता है.  यदि आपको खरीदारी करनी है तो एक दिन पहले कर लें।

नुकीली वस्तु

 धनतेरस के दिन नुकीली चीज जैसे सुई, कैंची, चाकू, छुरी नहीं खरीदनी चाहिए माना जाता है कि ऐसी वस्तु खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना चाहिए, यह 10 वस्तु जरूर खरीदें

कांच के बर्तन

धनतेरस के दिन कांच से बनी चीज बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि कांच को राहु से संबंधित माना गया है इसलिए धनतेरस के दिन राहु को घर पर लेकर आना मतलब तबाही को दावत देना जैसा हो जाएगा।

आर्टिफिशियल सोना

धनतेरस का दिन बहुत ही शुभ योग लेकर आता है इसलिए इस दिन आर्टिफिशियल या नकली सोने की ज्वैलरी, सिक्के और अन्य चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

स्टील

अक्सर लोगों को धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन खरीदते देखा गया है लेकिन इस दिन आपको केवल कैसे और तांबे के बर्तन ही खरीदने चाहिए यही शुभ होता है।

धनतेरस के दिन खरीदे नमक, खूब बरसेगा धन, चमकेगी किस्मत 2023

खाली बर्तन

धनतेरस के दिन यदि आप बर्तन खरीदते हैं तो बर्तन खरीद कर खाली बर्तन घर पर लेकर नहीं जाए उनमें चीनी या अनाज भरकर लेकर जाएं जिससे घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती रहे।

एल्युमिनियम और प्लास्टिक प्रोडक्ट

धनतेरस के दिन आपको एल्यूमिनियम और प्लास्टिक से बनी चीज खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि इन चीजों को खरीदने  को अशुभ माना गया है इसलिए यदि आपको  कोई धातु की चीज खरीदनी है तो कांसे या तांबे की धातु की चीज ही खरीदें।

The post धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 6 चीजें, कुबेर देव हो जाएंगे नाराज appeared first on Hindi Yatra.



This post first appeared on Hindi Yatra, please read the originial post: here

Share the post

धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 6 चीजें, कुबेर देव हो जाएंगे नाराज

×

Subscribe to Hindi Yatra

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×