Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

30+ स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन्स/नारे – Independence Day Slogan in Hindi

Independence Day Slogan in Hindi : दोस्तों आज हमने स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन्स/नारे लिखे है जिनकी सहायता से स्कूल के विद्यार्थी और हमारे देश के भारतवासी सभी एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते है।

15 अगस्त 1947 के दिन ही हमें आजादी मिली थी जिसके लिए  हम स्वतंत्रता दिवस खूब धूमधाम से  राष्ट्रीय त्योहार  के रूप में मनाते है। हम उन वीर शहीदों महापुरुषों को इस दिन याद करते है उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने इस देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

इसलिए आओ इस बार उनको सच्चे दिल से श्रद्धांजलि देकर हम 15 अगस्त मनाते है  हिंदी यात्रा भी उन्हें तहे दिल से सलाम करती है जिन्होंने इस वतन के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

Happy Independence Day Slogan in Hindi

Happy Independence Day Slogan in Hindi

(1) सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे,  मना लो आजादी का त्यौहार सारे।

(2) लहर लहर लहराए तिरंगा मेरी जान में बस जाए।

(3) आजादी के मतवालों के रंग में रंग लो, आज आओ स्वतंत्र दिवस को मन में रंग लो।

(4) सबको संग में लो, आजादी के रंग में रंग लो ।

(5) ईट से ईट बजा देंगे, हर देश में भारत का तिरंगा लहरा देंगे।

(6) पहना दो हमें भी आजादी का चोला, सरहदों से दुश्मनों को उड़ा देंगे।

(7) चलो जशन मनाए, आजादी का त्यौहार मनाए ।

(8) जय जवान, जय किसान…

(9) इंकलाब जिंदाबाद।

(10) स्वतंत्रता सेनानियों का करना है मान 15 अगस्त पर है हमें अभिमान।

स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन हिंदी में

(11) विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, भारत देश महान हमारा।

(12) दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है सर हमेशा ऊंचा रखना इसका जब तक दिल में जान है।

(13) तिरंगा हमारी शान है, हम भारतीयों का मान हैं।

(14) दिल से मर कर भी ना निकलेगा वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए-वतन आएगी।

(15) ये बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना, लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने कि ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।

(16) सुंदर है जग में सबसे न्यारा है,  जहां जाति, धर्म, भाषा से बढ़कर व्यक्ति देशप्रेम की धारा है, ऐसा प्यारा भारत देश हमारा है।

(17) कांटों में भी फूल खिलाए, धरती को अपना स्वर्ग बनाए, सबको गले लगाएं, आओ मिलकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाए।

(18) गंगा, यमुना यहां नर्मदा, मंदिर मस्जिद के संग गिरज, शांति प्रेम की देता शिक्षा, मेरा भारत सदा सर्वदा!

(19) भूल न जाना भारत मां के वीरों का बलिदान, इस दिन के लिए जो हंसकर हुए कुर्बान, आजादी की खुशियां मना कर लो यह शपथ बनाएंगे देश को अपने और भी महान।

(20) आज हुआ था नया सवेरा खत्म हुआ था अंधकार का डेरा।

15 August Slogan in Hindi

(21) कुछ तो बात है मेरे देश की मिट्टी में सरहदें कूद के आते है आतंकी भी यहां दफन होने के लिए।

(22) स्वतंत्रता दिवस हमारी शान इस पर है हम सभी भारतीयों को मान।

(23) सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।

(24) जंजीर नहीं कटती तो अपने पांव काट लो, लंगड़ा कर चलो मगर आजादी से चलो।

(25) ए मेरे पाँव के छालों जरा लहू तो उग्लो कुछ मुसाफिर मुझसे मेरे सफर के निशान मांगेंगे।

(26) कहती है भारत की आबादी है जान से प्यारी आजादी है।

(27) जिन वीरों पर हमको गर्व है स्वतंत्रता उन्हीं का पर्व है।

(28) हम सब ने आज यह ठाना है आजादी को अमर बनाना है।

(29) सूल नहीं त्रिशूल है हम, रंग नहीं तिरंगा है हम।

(30) तिरंगा स्वाभिमान से दुनिया भर में डोलेगा, जहां गिरेगा लहू हमारा वंदे मातरम बोलेगा

15 August ki Hardik Shubhkamnaye

(31) मेरी जान है तिरंगा, मेरी शान है तिरंगा।

(32) देश को प्रगति की राह पर ले जाएं, चलो मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाए।

(33) भारत की फिजाओं को सदा याद रखूंगा आजाद था, आजाद हूं, आजाद रहूंगा।

यह भी पढ़ें –

गणतंत्र दिवस भाषण – Republic Day Speech in Hindi for Teacher

Slogans on India in Hindi – भारत देश पर नारे

Slogans of freedom fighters in hindi | स्वतंत्रता सेनानियों के नारे

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध – Swatantrata Diwas Par Nibandh

26 जनवरी – Republic Day Speech in Hindi for school students

15 अगस्त पर कविता – Hindi Poem on Independence Day

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा Independence Day Slogan in Hindi आपको पसंद आये होगे। अगर यह नारे आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

The post 30+ स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन्स/नारे – Independence Day Slogan in Hindi appeared first on Hindi Yatra.



This post first appeared on Hindi Yatra, please read the originial post: here

Share the post

30+ स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन्स/नारे – Independence Day Slogan in Hindi

×

Subscribe to Hindi Yatra

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×