Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बेसन पालक ढोकला बनाने की विधि – Besan Palak Dhokla Recipe Hindi

आज हम आपके लिए बेसन पालक ढोकला रेसिपी Besan Palak Dhokla Recipe Hindi लाए हैं। पालक और ढोकला दो ऐसी चीजें हैं, पौष्टिकता से भरपूर होती हैं। इसीलिए बेसन पालक का ढोकला Besan Palak ka Dhokla सेहत के नजरिए से भी फायदेमंद होता है। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, झटपट बेसन पालक ढोकला बनाने की विधि ट्राई करें। हमें यकीन है कि बेसन पालक ढोकला रेसिपी Besan Palak Dhokla Recipe Hindi आपको जरूर पसंद आएगी।

English Recipe – Hinglish Recipe – Popular Regional Recipes

बेसन पालक ढोकला बनाने की विधि

  • Servings: 4 person
  • Difficulty: Medium

बेसन पालक ढोकला बनाने की आसान रेसिपी।

आवश्यक सामग्री :

  • सूजी_Semolina – 01 कप,
  • बेसन_Gram flour – 01 कप,
  • पालक_Spinach – 250 ग्राम,
  • ताज़ा दही_Fresh curd – 1 1/2 कप,
  • तेल_Oil – 04 बडे चम्मच,
  • हरी मिर्च पेस्ट_Green chilli – 01 छोटा चम्मच,
  • अदरक पेस्ट_Ginger pest – 01 छोटा चम्मच,
  • नींबू का रस_Lemon juice – 02 छोटे चम्मच,
  • ईनो फ्रूट साल्ट_Eno fruit salt – 02 छोटे चम्मच,
  • करी पत्ता_Curry leaf – 10-12 नग,
  • राई_Yellow mustard – 1/2 छोटा चम्मच,
  • हरी मिर्च_Green chilli – 2-3 (लम्बाई में कटे हुए),
  • तिल_Mole – 02 छोटे चम्मच,
  • नमक_Salt – 1 1/2 छोटा चम्मच।

25 Indian Sweets Recipes in Hindi – 25 भारतीय मिठाई रेसिपी इन हिंदी

बेसन पालक ढोकला बनाने की विधि :

बेसन पालक ढोकला रेसिपी Besan Palak Dhokla Recipe Hindi के लिए सबसे पहले पालक की मोटे डंठल हटा दें और उसे अच्छी तरह से धो लें। जब पालक का पानी पूरी तरह से निथर जाए, उसे मिक्सर में महन पीस कर उसका पेस्ट बना लें।

अब पिसी हुई पालक को एक बाउल में निकालें और उसमें दही मिला लें। इसके बाद सूजी, 1 छोटा चम्मच तेल, 1/2 हरी मिर्च का पेस्ट, 1/2 अदरक का पेस्ट, 1/2 नमक, 1/2 नींबू का रस मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर मिश्रण गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें और फिर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए ढक कर रख दें।

अब एक दूसरा बाउल लें। उसमें बचा हुआ दही और बेसन डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स करके कर लें। इसके बाद हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट का पेस्ट, बचा हुआ नमक, 1 छोटा चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस डालें और मिला लें।

अगर यह मिश्रण गाढ़ा हो, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें और फिर इसे 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। ध्यान रहे ये दोंनों घोल पकाैडे के घोल जैसे होने चाहिए, न ज्यादा पतले, न ज्यादा गाढ़े। नहीं तो ढ़ोकला अच्छा नहीं बन पाएगा।

अब ढोकला बनाने की बारी है। इसके लिए एक बड़ा कुकर लें और साथ ही एक छोडा बर्तन भी, जो कुकर के अंदर आराम से आ सके।

अब छोटे वाले बर्तन की भीतरी सतह पर तेल लगाकर उसे चिकना कर दें। इसके बाद एक छोटा चम्मन ईनो फ्रूट साल्ट डालें और उसे अच्छी तरह से मिलाकर तेल वाले बर्तन में पलट दें। इसके बाद बेसन के घोल में भी 1 चम्मच ईनो मिलाएं और उसे भी चला कर पालक वाले मिश्रण के ऊपर डाल दें और चम्मच से बराबर कर दें।

अब कुकर में 2-3 कप पानी डाल कर उसे गरम करें। जब पानी उबलने लगे, उसमें जाली वाला स्टैंड रखें और उसके ऊपर मिश्रण वाला बर्तन रख दें। अब कुकर की ढक्कर की सीटी निकाल कर कुकर को बंद कर दें और मीडियम आंच पर इसे 20 मिनट तक पकने दें।

20 मिनट में आपका ढ़ोकला तैयार हो जाएगा। यह चेक करने के लिए एक ढक्कन खोकर एक चाकू की नोक ढ़ोकले में गड़ा कर निकाल लें। अगर चाकू में ढोकला चिपक नहीं रहा है, तो इसका मतलब है कि वह पूरी तरह से तैयार है। अगर ढ़ोकला चाकू में चिपके, तो उसे थोड़ी देर और पका लें।

ढोकला के पक जाने पर उसे उतार कर नीचे रख लें। इसके बाद एक तेज चाकू की मदद से ढोकला के किनारों को बर्तन से छ़डा लें। इसके बाद ढ़ोकला वाले बर्तन को एक थाली में रख कर पलट दें और उसे ऊपर से ठकठका दें। इससे ढोकला प्लेट में निकल आएगा।

अब ढोकला को चाकू से अपने मनपसन्द साइज में काट लें और इसमें तड़का लगाने की तैयारी करें। इसके लिए एक पैन में तेल गरम करें। गरम होने पर उसमें राई के दाने डालें। जब राई के दाने तड़कने लगे, उसमें करी पत्ते और लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें और थोड़ा सा भून लें। हरी मिर्च जब हल्की सी भुन जाए, पैन को उठाएं और उसे ढ़ोकले के ऊपर बराबर से उड़ेल दें।

लीजिए बेसन पालक ढोकला बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट बेसन पालक का ढोकला Besan Palak ka Dhokla खाने के लिये रेडी है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस अथवा मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।

साथ ही आप हमारी पॉपुलर दाल पराठा, फ्यूजन सांबर, सोंठ के लड्डू, वेज मंचूरियन, खस्‍ता कचौड़ी, दाल के फरे, कॉर्न चीज पराठा, बूंदी के लड्डू, ओट बेसन ढोकला, घेवर रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको Besan Palak Dhokla Recipe Hindi  की तरह जरूर पसंद आएंगी।

Must Read– Indian quick and easy snacks recipes Indian , Tea time snacks recipe , Rava dosa recipe , How to prepare a pizza, Sabudana khichdi , Rava idli recipe, Aam panna

21 Besan Recipes in Hindi – 21 बेसन रेसिपीज इन हिंदी

keywords: palak dhokla in hindi, spinach dhokla recipe In hindi, steamed spinach lentil cakes, how to make palak dhokla recipe, ingredients for palak dhokla recipe.

The post बेसन पालक ढोकला बनाने की विधि – Besan Palak Dhokla Recipe Hindi appeared first on Laziz Khana.



This post first appeared on Laziz Khana, please read the originial post: here

Share the post

बेसन पालक ढोकला बनाने की विधि – Besan Palak Dhokla Recipe Hindi

×

Subscribe to Laziz Khana

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×