Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

चिपचिपी किचन टाइल्स, गंदा मार्बल, बाथरूम टाइल्स को चुटकियों में कैसे साफ़ करे?


दोस्तों, क्या आपको भी किचन की चिपचिपी टाइल्स, कमरे का गंदा मार्बल और बाथरूम की पीली टाइल्स को साफ़ करने में बहुत परेशानी होती है? यदि हां, तो चिपचिपी किचन टाइल्स, गंदा मार्बल, बाथरूम टाइल्स को साफ़ करने के लिए अपनाये ये बहुत ही आसान तरीका...जिससे आपका काम चुटकियों में हो जाएगा। मतलब बिल्कुल कम मेहनत में आप अपने घर की टाइल्स आदि को चमका सकते है। ये तरीका इतना कारगर है कि इसे आजमाने के बाद आप कहेंगे कि पहले क्यों नहीं बताया? 

क्या चाहिए? 
• बेकिंग सोड़ा- थोड़ा सा 
• डिटर्जेंट पाउडर- थोड़ा सा 
• पानी- आवश्यकतानुसार 

विधि- 
 

• जो टाइल्स या मार्बल (चित्र 1) की जगह आपको साफ करना है उस जगह पर थोड़ा सा पानी छिड़किये। ध्यान दीजिए कि पानी ज्यादा नहीं डालना है। सिर्फ जगह को पानी से गीली करना है। 
• थोड़ा सा बेकिंग सोडा और जितना बेकिंग सोडा है उससे पाव हिस्सा (1/4 हिस्सा) डिटर्जेंट पाउडर लीजिए। प्रमाण कम या ज्यादा हुआ तो कोई बात नहीं है। क्योंकि इससे हमें कोई व्यंजन नहीं बनाना है जिससे मन में शंका रहती है कि व्यंजन सही बनना चाहिए। इस मिश्रण को टाइल्स (चित्र 2) पर फैला दीजिए।
• खराटे (सीक वाली झाडू) की सहायता से सोडा के मिश्रण को फैला दीजिए ताकी मिश्रण सभी तरफ़ अच्छे से लग जाए। मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही टाइल्स पर लगा रहने दे। यदि टाइल्स ज्यादा गंदी है तो मिश्रण को आधी घंटे के लगा रहने दीजिए।
• स्टील वाले स्क्रबर की सहायता से टाइल्स को रगडे। जहां पर टाइल्स ज्यादा गंदी है वहां पर अच्छे से रगडे। 
• पानी डाल कर टाइल्स को खराटे (चित्र 3) से साफ़ कर लीजिए। यदि जहां की टाइल्स आपको साफ़ करनी है वहां पर पानी की निकासी नहीं है तो दो या तीन बार साफ़ पानी से पोंछा लगा लीजिए। 
• टाइल्स या मार्बल एकदम साफ़ हो (चित्र 4) जाएगी। है न बिल्कुल आसान तरीका... 

सुझाव-
यदि टाइल्स बहुत ही ज्यादा गंदी है तो बेकिंग सोडा में थोड़ा सा hydrogen peroxide मिला लीजिए। 

Keywords: how to clean marble floor in hindi, farsh saf karane ka tarika, tips for cleaning bathroom tiles, kitchen tips, baking soda, 

Share the post

चिपचिपी किचन टाइल्स, गंदा मार्बल, बाथरूम टाइल्स को चुटकियों में कैसे साफ़ करे?

×

Subscribe to आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×