Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बिना चाशनी बनाये राजगिरा आटा बर्फ़ी (rajgira barfi)


बिना
चाशनी बिना चीनी बिना ज्यादा मेहनत के बनाये राजगिरा आटा बर्फी। यह बर्फी स्वाद में गजक जैसी लगती है। यह इतनी स्वादिष्ट लगती है कि आप इसे बिना उपवास के भी बना कर खाएंगे। 

सामग्री
राजगिरा आटा- 1कप 
गुड़- 1/2 कप से थोड़ा सा ज्यादा 
घी- 1/2 कप 
मूँगफली- 1/2 कप 
इलायची पाउडर- 1/4 टी स्पून 
बदाम और पिस्ता की थोड़ी सी कतरने- गार्निशिंग के लिए 

विधि

• बर्फी बनाने के लिए गुड़ नरम वाला ही लीजिए। नरम गुड़ की बर्फ़ी सॉफ्ट बनती है। गुड़ को चाकू की सहायता से बारीक (चित्र 1) 
कर लीजिए। 

• मूँगफली को भून कर छिलके उतार कर दरदरा पीस लीजिए। 

• पैन में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें राजगिरा आटा डाल का धीमी से मध्यम आंच पर लगातार (चित्र 2) चलाते हुए भुने। ध्यान दीजिए कि आंच तेज न हो। नहीं तो आटा जल जाएगा। जब आटे का रंग बदल जाये और आटे से खुशबू आने लगे तब गैस बंद कर दीजिए। 

• इसमें भूनी हुई मूंगफली का पाउडर, इलायची पाउडर और बारीक किया हुआ गुड़ (चित्र 3) डालिए। गुड़ डालने के बाद हमें इस मिश्रण को गैस पर नहीं मंडाना है। मिश्रण अच्छे से और जल्दी मिक्स हो इसलिए ही गुड़ एकदम बारीक और नरम होना चाहिए। 

• यदि मिश्रण अच्छे से मिक्स होने के बाद थोड़ा भुरभुरा लग रहा हो मतलब बर्फ़ी जमने लायक न लग रहा हो तो आवश्यकता नुसार थोड़ा सा घी मिला लीजिए। वैसे दोबारा घी मिलाने की जरूरत नही पड़ती है। 

• जिस ट्रे या प्लेट में बर्फ़ी जमानी है उसे घी से ग्रीस कर लीजिए। इस पर बादाम और पिस्ता की कतरने (चित्र 4) डाल कर उस पर बर्फ़ी का मिश्रण फैला दीजिए। 

• मिश्रण को स्टापुला या कटोरी से अच्छे से दबा (चित्र 5) दीजिए ताकि बर्फ़ी अच्छे से सेट हो जाये और उस पर शाइनिंग आ जाए। एकाध घण्टे में ही बर्फ़ी अच्छे से सेट हो जाएगी। ट्रे को पलट दीजिए ताकि ड्राय फ्रूट वाला (चित्र 6) हिस्सा ऊपर आ जाये। बर्फ़ी को अपने मनपसंद आकार में काट लीजिए। 

तैयार है राजगिरा आटा बर्फ़ी...

Keywords: sweets recipe, vrat recipe, navratri recipe, rajgira barfi, barfi, how to make rajgira barfi

Share the post

बिना चाशनी बनाये राजगिरा आटा बर्फ़ी (rajgira barfi)

×

Subscribe to आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×