Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

कद्दू का बेसन (pumpkin besan)

दोस्तो, कद्दू की सब्जी ज्यादातर लोगों को नापसंद होती हैं। यदि आप कद्दू का बेसन बनायेंगे तो आपके घर में हर कोई इसे बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे क्योंकि कद्दू का बेसन बनता ही इतना स्वादिष्ट हैं। कद्दू का बेसन बनाना बहुत ही आसान हैं। तो आइए, आज बनाते हैं कद्दू का बेसन। 

सामग्री- ingredient for making pumpkin besan 
• कद्दुकस किया हुआ कद्दू- 1 बाउल (250 ग्राम) 
• बेसन- 1/2 बाउल 
• तेल- 1 टेबलस्पून 
• बारीक राई- 1/4 टी स्पून 
• जीरा- 1/4 टी स्पून 
• नमक- 1-2 टी स्पून 
• लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून 
• हल्दी पाउडर- 1/4 टी स्पून 
• अमचूर पाउडर- 1 टी स्पून 
• कटा हुआ हरा धनिया- थोड़ा सा 

विधि- How to make pumpkin besan 
• कद्दू को कद्दुकस कर लीजिए। 
• पैन में बेसन डाल कर धीमी आंच पर कलर बदलने (चित्र 1) तक भुन लीजिए। बेसन में तेल आदि कुछ नहीं डालना हैं। बेसन को निकालकर अलग बर्तन में रख दीजिए। 
• उसी पैन में थोड़ा सा तेल डाल कर तेल गर्म होने पर बारीक राई और जीरा डालिए। अब कद्दुकस किया हुआ कद्दू डालिए। आंच धीमी ही रखिए। हल्दी पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर लगातार कौंचे की सहायता से हिलाते हुए (चित्र 2) पकाइए। 
• जब कद्दू अच्छे से पक जाएं तब अमचुर पाउडर और भुना हुआ बेसन (चित्र 3) मिलाइए। 5-6 मिनट लगातार चलाते हुए पकाइए। 
• थोड़ा सा पानी छिडकिये। पानी को थोड़ा सा सुखने दीजिए। कटा हुआ हरा धनिया डालिए। लीजिए तैयार हैं कद्दू का (चित्र 4) स्वादिष्ट बेसन...  

सुझाव- 
• मेरे यहां सभी लोग बेसन थोड़ा सा गीला-गीला ही पसंद  करते हैं। इसलिए मैं ने बेसन थोड़ा सा गीला बनाया हैं। यदि आपके यहां बेसन सुखा हुआ पसंद करते हैं, तो आप बेसन बनाते वक्त थोड़ा सा तेल ज्यादा डालिए और बाद में बेसन को अच्छे से सुखने तक पकाइए।              

Keywords: Pumpkin, kaddu ki sabji ki recipe, kaddu ka besan, sabji

Share the post

कद्दू का बेसन (pumpkin besan)

×

Subscribe to आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×