Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

कुकर में बनाइए सूजी के बिना चाशनी के लड्डू (sooji ke laddu recipe without chashani)


sooji ke laddu recipe without chashani
लड्डू कई तरह के बनाएं जाते हैं। सूजी के लड्डू सामान्यत: चाशनी से ही बनाएं जाते हैं। चाशनी थोड़ी सी भी कम-ज्यादा हुई तो लड्डू अच्छे नहीं बनते हैं। इसलिए आज हम बनायेंगे बिना चाशनी के सूजी के लड्डू...ये बनाना इतना आसान हैं कि आप कहेंगे कि काश, सूजी के लड्डू बनाने का इतना आसान तरीका हमें पहले पता होता। 

सामग्री- ingredient for sooji ke laddu 
• बारीक सूजी- 250 ग्राम (1 बाउल) 
• खोया- 250 ग्राम (1 बाउल) 
• घी- लगभग 1/2 बाउल 
• पीसी हुई चीनी- 1 बाउल से थोड़ी सी कम या स्वादानुसार
• इलायची पाउडर- 1 टी स्पून 
• ड्राय फ्रुट- काजू, बदाम, किशमिश अपनी पसंदानुसार 

विधि- how to make sooji ke laddu 
• सूजी को छान कर साफ कर लीजिए। परात में खोया और सूजी लेकर दोनों चीजों को दोनों हाथों से अच्छे से मिलाइए (चित्र 1) ताकि दोनों चीजें बिल्कुल एकसार हो जाएं। 
• इस मिश्रण को सूजी की चलनी (चित्र 2) से अच्छे से मसल कर छान लीजिए। ताकि सूजी और मावा पूरी तरह मिल जाएं। 
• एक स्टील के डब्बे में यह मिश्रण डाल कर ढक्कन (चित्र 3) टाइट बंद कर दे। यदि ढक्कन बराबर बंद नहीं हुआ तो लड्डू अच्छे नहीं बनेंगे। कुकर में नीचे पानी रख कर कुकर की जाली रखिए। इस पर वो स्टिल का डब्बा रख कर धीमी आंच पर 5-6 सीटी ले लीजिए। 
• तब तक गैस पर एक कढ़ई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर किशमिश छोड़ कर बाकि कटे हुए ड्राय फ्रुट डाल कर उन्हें धीमी आंच पर (चित्र 4) दो-तीन मिनट सेंक कर अलग रख दीजिए। 


• कुकर ठंडा होने पर डब्बे को (चित्र 5) खोलिए। यह मिश्रण स्टीम होने से केक जैसा दिखने लगेगा। इसके ब्राउनिश कलर का मतलब हैं मिश्रण सींक गया हैं। इस मिश्रण को थोड़ा सा ठंडा होने पर एक बार फिर से छान (चित्र 6) लीजिए। 
• इस मिश्रण में किशमिश और सेंके हुए ड्राय फ्रुट, पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर डाल कर हाथ से मिश्रण को अच्छे से (चित्र 7) मिलाइए। थोड़ा-थोड़ा घी डाल कर मिलाइए। घी थोड़ा-थोड़ा इसलिए डालना हैं ताकि घी ज्यादा न हो जाएं। घी सिर्फ़ उतना ही डालना हैं जिससे लड्डू बन सके। 
• अब मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर अपनी पसंदा नुसार आकार में मतलब आपको जितने छोटे या बड़े लड्डू चाहिए उस आकार में लड्डू बना (चित्र 8) लीजिए। 
• इस तरह के लड्डू बनाने में मिश्रण को सिर्फ़ दो बार छानने की मेहनत हैं। लेकिन चाशनी नहीं बनाना पड़ता इसलिए यह लड्डू अच्छे ही बनते हैं।

Keywords: sooji ke laddu recipe without chashani, laddu, sooji, sweets, suji ke laddu

Share the post

कुकर में बनाइए सूजी के बिना चाशनी के लड्डू (sooji ke laddu recipe without chashani)

×

Subscribe to आपकी सहेली ज्योति देहलीवाल

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×