क्रिकेटर प्रथम सिंह की जीवनी, जन्म, परिवार |
Pratham Singh Biography, Age, Career, Family, Education, Net Worth , Caste, Parents in Hindi
Related Articles
प्रथम सिंह एक भारतीय क्रिकेटर है, जो कि बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते है. उन्होंने अंडर-19 टूर्नामेंट में रेलवे क्रिकेट टीम की ओर से खेला है. वह हरफनमौला खिलाड़ी है, उनको सलामी बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है. उन्होंने आईपीएल में गुजरात लॉयन्स टीम के साथ शुरुआत की थी, लेकिन उनको आईपीएल 2021 में एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद फिर आईपीएल 2022 में प्रथम को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 लाख रूपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था.
जन्म और परिचय
प्रथम का जन्म 31 अगस्त 1992 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था. उनकी माँ का नाम मिर्माला सिंह है. उनकी एक बहन जिनका नाम कौशिकी सिंह है. प्रथम B-Tech के छात्र भी रह चुके थे. उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट होने से पूर्व उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर में रहता था. उनके दादा जी अनिरुद्ध सिंह एक प्रोफ़ेसर के साथ-साथ समाज सेवक थे. वह कभी किसी जरुरत मंद की मदद करने से पीछे नहीं हटते थे.
पूरा नाम | प्रथम सिंह |
जन्म | 31 अगस्त 1992 |
जन्म स्थान | दिल्ली, भारत |
उम्र (2022 में) | 29 साल |
बल्लेबाजी की शैली | बाएं हाथ से |
गेंदबाजी की शैली | दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक |
टीम | रेलवे क्रिकेट टीम |
पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
माँ का नाम | मिर्माला सिंह |
बहन का नाम | कौशिकी सिंह |
दादा का नाम | अनिरुद्ध सिंह |
आईपीएल टीम | कोलकाता नाईट राइडर्स (2022 में) |
आईपीएल प्राइस | 20 लाख (2022 में) |
ऊंचाई | 6 फीट |
वजन | 69 किलो |
आँखों का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
क्रिकेट करियर
प्रथम को क्रिकेट खेलना छोटी उम्र से ही पसंद था और लम्बे शॉर्ट लगाया करते थे. उन्होंने अपने कई शॉर्ट तो क्रिकेट ग्राउंड के बाहर तक पँहुचाए है. प्रथम का परिवार चाहता था कि वह पढ़ाई करे और अपना जीवन ख़ुशी से बिताए, लेकिन प्रथम ने क्रिकेटर बनने की ठान ली थी और वह हमेशा अपने खाली वक्त में क्रिकेट का अभ्यास करते थे, उन्होंने जब रेलवे टीम की ओर लिस्ट-ए में खेलने का मौका मिला तब उनका परिवार और आस-पास के लोग काफ़ी खुश हुए थे.
प्रथम के जीवन में ख़ुशी का मौका तब आया, जब उनको कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल में खेलने का अवसर दिया. यह बात उनके परिवार और आस-पास के लोगो को पता चली तो वह सब खुश हुए. प्रथम ने लिस्ट-ए, फर्स्ट क्लास और टी-20 डेब्यू रेलवे टीम की ओर से किया है.
उन्होंने अपना लिस्ट-ए डेब्यू विजय हजारे ट्रॉफी 2016-17 में 26 जनवरी 2017 को खेला था, उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास मैच में डेब्यू में 9 नवम्बर 2017 में रणजी ट्रॉफी में किया था. उन्होंने टी -20 डेब्यू 21 फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018-19 में खेला था.
फॉर्मेट | मैच | रन | विकेट |
लिस्ट-ए | 20 | 785 | 0 |
फर्स्ट क्लास | 16 | 738 | 0 |
टी-20 | 27 | 829 | – |
The post प्रथम सिंह का जीवन परिचय | Pratham Singh Biography in Hindi appeared first on Dil Se Deshi.
This post first appeared on Dil Se Deshi : A Hindi Blog For Indian Culture And Education, please read the originial post: here