Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्क्रैप माफिया रवि काना थाईलैंड से ग्रेटर नोएडा लाया गया, खुलेंगे कई सफेदपोशों के नाम 

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्क्रैप माफिया रवि काना थाईलैंड से ग्रेटर नोएडा लाया गया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस रवि काना और उसकी प्रेमिका को आज कोर्ट में पेश कर सकती है। t

गैंगस्टर और रेप के मामले में फरारी काट रहे रवि काना की पत्नी मधु काना को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस करीब 250 करोड़ की संपत्ति रवि काना की जब्त भी कर चुकी है। मधु काना की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को रवि और काजल के थाईलैंड में होने की जानकारी मिली थी।

थाईलैंड पुलिस के सहयोग से किया गया गिरफ्तार 

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने रवि और काजल को थाईलैंड पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड सरकार से संपर्क साधा था। थाईलैंड में गिरफ्तारी के बाद गौतमबुद्धनगर की पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए थाईलैंड गयी। वहां से उसे आज सुबह ग्रेटर नोएडा लाया गया है।

कई सफेदपोशों के नाम खुलेंगे 

रवि काना के अवैध कारोबार में किन नेताओं का पैसा लगा था। अब रवि काना को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। विदेश भागने में किन-किन लोगों ने उसकी मदद की। पुलिस पूछताछ के दौरान ये भी पता लगाने की कोशिश करेगी।

The post गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्क्रैप माफिया रवि काना थाईलैंड से ग्रेटर नोएडा लाया गया, खुलेंगे कई सफेदपोशों के नाम  appeared first on FederalBharat Hindi News: Latest News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, Breaking News, Hindi Khabar,UP, NCR, Noida, Delhi हिंदी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़.



This post first appeared on Noida News In Hindi, please read the originial post: here

Share the post

गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्क्रैप माफिया रवि काना थाईलैंड से ग्रेटर नोएडा लाया गया, खुलेंगे कई सफेदपोशों के नाम 

×

Subscribe to Noida News In Hindi

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×