देहरादून। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम परिवहन कर्मचारियों के पास ही रहेगा। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को परिवहन आयुक्त ने यह आश्वासन दिया है। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने लाइसेंस का काम सरकारी कर्मचारियों के जिम्मे ही रहने आश्वासन दिया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा की नई तकनीक का कर्मचारी स्वागत करते हैं। वर्तमान स्थिति में राजपुर रोड स्थित आरटीओ दफ्तर बेहतर तरीके से और पारदर्शी रास्ता अपनाते हुए लोगों को लाइसेंस बनाने का काम कर रहा है। शुक्रवार को कर्मचारी संगठन इस मुलाकात के दौरान कहा कि इस तरह की सूचना मिल रही है कि ड्राइविंग लाइसेंस का काम का निजीकरण करते हुये उसे झाझरा को दिया जा रहा है। इससे पहले सरकार के खर्चे परिवहन कार्यालय में कई मशीनों को लगाया गया था।
Related Articles
वर्तमान परिस्थिति में मशीनों का इस्तेमाल करते हुए पारदर्शी तरीके से विभाग के कर्मचारी बेहतर काम कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में आम लोगों को और लाभ होगा। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिस कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस का काम जारी किया जा रहा है वहां आम लोगों का पहुंचना आसान है। इसके बावजूद इसे स्थानांतरित करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि इसके बाद अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने इसे सरकारी कर्मचारियों के पास ही रहने दिए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में परिवहन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी सहायक परिवहन आयुक्त एसके सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेश पठोई, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेश संगल, तथा कर्मचारी नेता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सुंदर लाल पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद चमोली, जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह बिष्ट शामिल थे।
The post ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम परिवहन कर्मचारियों के जिम्मे ही रहने का दिया गया आश्वासन appeared first on Rojgar Rath News.