Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल के बाद अब व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल के बाद अब व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

रायसेन | ट्रक हड़ताल होने की वजह से राज्य में ट्रांसपोर्ट का काम पूरी तरह ठप रहा उसके बाद अब ई मंडी व्यवस्था को बंद करने के विरोध में रायसेन जिले के व्यापारियों ने मंडियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल करना प्रारंभ कर दी है |

अनिश्चितकालीन हड़ताल होने के बाद व्यापारी मंडी में नीलामी नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से किसान परेशान हो रहे हैं और अपने अनाज को वापिस ले जाना पड़ रहा है | ई मंडी व्यवस्था के विरोध में सबसे ज्यादा असर बरेली तहसील तथा उदयपुर तहसील में हो रहा है |

उदयपुर तथा बरेली क्षेत्र में मंडियों में किसानों की मूंग तथा उड़द की खरीदी हो रही थी लेकिन अनिश्चितकालीन हड़ताल होने के बाद खरीदी बंद हो गई जिसकी वजह से मंडियों में मूंग तथा उड़द हजारों क्विंटल अनाज रखा हुआ है |

किसान बारिश को लेकर चिंतित है यदि बारिश हो गई तो हजारों क्विंटल अनाज खराब हो जाएगा | हड़ताल होने की वजह से मंडी के व्यापारी मूंग तथा उड़द की खरीदी नहीं कर रहे हैं, सरकार द्वारा मूंग तथा उड़द की खरीदी कि तारीख 8 अगस्त तक कर दी है |

रायसेन जिले की मंडी में सीजन के समय पर 20 हजार क्विंटल धान तथा 10 हजार क्विंटल गेहूं चना किसानों द्वारा प्रतिदिन बेचने के लिए लाया जाता है | व्यापारियों की हड़ताल की वजह से कम किसान गेहूं चना बेचने के लिए आ रहे हैं जिसकी वजह से रायसेन मंडी में हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है |

रायसेन जिले में किसान भावांतर योजना के द्वारा मंडियों में मूंग तथा उड़द बेच रहा था लेकिन हड़ताल की वजह से भावंतर योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है सबसे ज्यादा असर बरेली तथा उदयपुर क्षेत्र में हो रहा है |

The post ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल के बाद अब व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू appeared first on Rojgar Rath News.



This post first appeared on Rojgarrath News, please read the originial post: here

Share the post

ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल के बाद अब व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

×

Subscribe to Rojgarrath News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×