Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

नाले में मिले दो अज्ञात शव, पुलिस ने दफनाया शमशाम में

नाले में मिले दो अज्ञात शव, पुलिस ने दफनाया शमशाम में

सिरोंज | सिरोंज तथा बीना हाईवे पर रुसल्ली पुलिया के पास गुरुवार के दिन दो शव अज्ञात रूप से पुलिस को मिले थे | पुलिस द्वारा छानबीन करने के बाद दोनों शवों के परिवार वालों का पता ना लगने के कारण शुक्रवार के दिन शवों को दफना दिया गया दोनों अज्ञात शव वाले व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी थी |

शनिवार के दिन दोनों शवों के घरवाले का पता चल पाया दोनों युवक सोनकच्छ गांव के रहने वाले थे | परिजनों के बारे में पूरी पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि दोनों युवकों के परिजन सिरोंज नहीं पहुंच पाए | पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के गाल तथा हाथ बंधे हुए थे | दोनों युवकों की उम्र 25 वर्ष तथा दूसरे की 30 वर्ष बताई गई है | सिरोंज बीना हाईवे पर पुलिया के पास दोनों शवों को देखा गया जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करके छानबीन शुरु की |

पुलिस द्वारा दोनों शवों को नाली से निकाला गया और पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में शवों को भेज दिया | पोस्टमार्टम करवांने के लिए शव पूरी रात पोस्टमार्टम कक्ष में रखे रहें, पोस्टमार्डम हो जाने के बाद पथरिया पुलिस ने दोनों युवकों के शव को सिरोंज शहर के शमशान में दफना दिया गया | पथरिया पुलिस और सिरोंज की पुलिस मामले को लेकर काफी गंभीरता से काम कर रही है |

गुरुवार के दिन जांच करने आए एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने थाने में लगभग 2 घंटे तक शवों के बारे में जानने की कोशिश की और मामले को जल्द ही पूरा करने को कहा |

थाने में लगभग 2 घंटे बैठने के बाद दोनों युवकों की फोटो को क्षेत्र के सभी थानों में भिजवा दी गई हैं बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को जिस कपड़े से बांधा गया था वह ट्रक लाइन से जुड़े हुए लग रहे थे |

पुलिस ने ट्रक लाइन वाले सभी क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ करना शुरु कर दिया | एडिशनल एसपी ने बताया कि दोनों युवकों के बारे में शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है पुलिस द्वारा सभी थानों में फोटो भिजवा दी गई है जल्द ही दोनों युवकों के बारे में पता चल सकता है |

The post नाले में मिले दो अज्ञात शव, पुलिस ने दफनाया शमशाम में appeared first on Rojgar Rath News.



This post first appeared on Rojgarrath News, please read the originial post: here

Share the post

नाले में मिले दो अज्ञात शव, पुलिस ने दफनाया शमशाम में

×

Subscribe to Rojgarrath News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×