नई दिल्ली| IIT भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 50 पूर्व छात्रों के एक समूह ने अनुसूचित जातियों SC, अनुसूचित जनजातियों ST और अन्य पिछड़ा वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए अपनी नौकरी छोड़ एक राजनीतिक पार्टी बनाई है| इन छात्रों ने अपनी राजनीतिक पार्टी का नाम आजाद पार्टी (BAP) रखा है| इन छात्रों को बेसब्री से चुनाव आयोग की मंजूरी का इंतजार है | 3 साल पहले दिल्ली में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान( इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) मैं यह 50 विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूर्ण कर चुके हैं|
Related Articles
और इन 50 विद्यार्थियों की पार्टी का नेतृत्व नवीन कुमार कर रहे हैं| नवीन कुमार का कहना है कि हमने राजनीतिक पार्टी की मंजूरी के लिए चुनाव आयोग में अर्जी डाली है| और इस बीच जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं| पार्टी के सदस्य चुनाव के इस युद्ध में नहीं करना चाहते हैं उनका मकसद 2019 में आने वाले लोकसभा चुनाव को लड़ना कतई नहीं है| नवीन कुमार से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम जल्दबाजी में कोई ऐसा काम नहीं करना चाहते जिससे, हमारा संगठन एक छोटी पार्टी बनकर रह जाए|
हम 2020 में होने वाले, विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं| इसमें हम जीत गए तो उसके बाद हम लोकसभा चुनाव का लक्ष्य रखेंगे| इस पूरे संगठन में मुख्य तौर पर एससी एसटी और ओबीसी के विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है| उन विद्यार्थियों को कहना है कि हमें शिक्षा तथा रोजगार में अपना हक नहीं मिला|इन 50 छात्रों के संगठन में सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार करना शुरू कर दिया है| पार्टी ने भीमराव अंबेडकर, सुभाष चंद्र ,बोस गौरव पी जे अब्दुल कलाम सहित कई अन्य बड़े-बड़े नेताओं की तस्वीरें लगाकर जमकर, सोशल मीडिया पर प्रचार किया है| नवीनकुमार का कहना है कि एक बार चुनाव आयोग हमें मंजूरी दे दे उसके बाद हम , जमीनी स्तर पर काम करना शुरू करेंगे| हमारा काम अन्य पार्टियों से बहुत ही अलग होगा हम नई विचारधारा के साथ हमारी पार्टी में काम करेंगे|
The post आईआईटी के छात्रों ने नौकरी छोड़कर बनाई बाप पार्टी appeared first on Rojgar Rath News.