ग्वालियर | स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने की शुरुआत पुलिस कर रही है। इसके लिए पुलिस और जिला खेल विभाग से संयुक्त योजना बनाई है। जनवरी के दूसरे पखवाड़े से इस योजना पर काम शुरू होने की संभावना है। एसपी डाॅ. आशीष ने योजना को मंजूरी दे दी है। सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने के लिए कैंप शुरू करने से पहले जागरूकता कार्यक्रम स्कूल और कॉलेजों में चलाया जाएगा।
Related Articles
शहर में इस साल स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले ज्यादा अाए हैं। कुछ मामलों में छात्राएं थाने में शिकायत करने पहुंची तो कुछ लोक-लाज के डर से पुलिस से शिकायत करने पहुंची ही नहीं। छात्राओं में जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए महिला पुलिस अफसर कॉलेज और स्कूलों में जाकर छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सीखने के लिए जागरूक करेंगे।
महिला पुलिस अफसर बताएंगीं कि सेल्फ डिफेंस के गुर आने के बाद आत्म विश्वास किस तरह से बढ़ता है ? स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद खेल विभाग के प्रशिक्षक इन स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं को मार्शल आर्ट्स, चिली पाउडर का उपयोग, कुश्ती के दांव-पेंच में वह महत्वपूर्ण दांव-पेंच सिखाए जाएंगे जो सेल्फ डिफेंस के लिए जरूरी हैं।
एसपी बोले- छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखाना जरूरी
एसपीडॉ. आशीष का कहना है कि छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखाना जरूरी है। इससे छात्राअों में आत्म विश्वास आता है। इसलिए खेल विभाग से मिलकर छात्राआें को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने की याेजना बनाई जा रही है। इसमें अलग-अलग स्कूलों की छात्राअों के ग्रुप बनाकर एक जगह पर गुर सिखाए जाएंगे। गर्ल्स कॉलेजों में खेल विभाग के प्रशिक्षक भेजकर कैंप लगवाए जाएंगे।
The post छेड़छाड़ के मामले को रोकने के लिए पुलिस सिखाएगी छात्राओं को सेल्फ डिफेंस appeared first on Rojgar Rath News.