Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

फैशन की सवारी है...


हिन्दुस्तान में चल रही फैशन की सवारी है,
कौन लड़का, कौन है लड़की confusion ये भारी है|

लड़के Pony -Tail , लड़कियाँ Bob -Cut रखेंगी बाल,
पसन्द भी इनकी जनाब, बहुत प्यारी है|

सर से लेकर पाँव तक, सब-कुछ matching का है,
आखिर, एक आदमी पर कितनी ज़िम्मेदारी है|

अभिनेत्रियों के वस्त्र का देखो गिर रहा है आकार,
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में इनकी भी भागेदारी है
|

Perfume , Deo , Cream से ही चला लेते हैं काम,
‘हर रोज़ नहाना’, ये भी अज़ब बीमारी है|

आधुनिकता के बाज़ार में खोना मत ‘मानस’,
सब रंगीन है, Black & White टी.वी सी हालत हमारी है||



This post first appeared on Manas Khatri 'Mastana': Hasya Hindi-Poet And Write, please read the originial post: here

Share the post

फैशन की सवारी है...

×

Subscribe to Manas Khatri 'mastana': Hasya Hindi-poet And Write

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×