Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सूचनाएँ/Information ☆ माध्यम संस्था द्वारा डॉ कुंदन सिंह परिहार जी का 85वां जन्मदिवस आयोजित  ☆ प्रस्तुती – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

 ☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ माध्यम संस्था द्वारा डॉ कुंदन सिंह परिहार जी का 85वां जन्मदिवस आयोजित  ☆ प्रस्तुती – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆ 

माध्यम साहित्यिक संस्थान’ के सौजन्य से श्री जय प्रकाश पाण्डेय के जय नगर आवास पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ कुंदन सिंह परिहार पर केंद्रित ई-अभिव्यक्ति पत्रिका का विमोचन हुआ, साथ ही फ्लिप बुक भी रिलीज की गई।  कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के संयोजक श्री जय प्रकाश पाण्डेय ने माध्यम संस्थान का परिचय देते हुए इसके उद्देश्य बताए।

डॉ कुंदन सिंह परिहार की 85 वीं वर्षगांठ पर उनका सम्मान किया गया, मिस्टर शरफ ने प्रभावी अंदाज में परिहार जी द्वारा लिखित आलेख का वाचन किया, व्यंग्यकार प्रतुल श्रीवास्तव ने परिहार जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आलेख पढ़ा, आलोचक कवि अनुवादक राजीव कुमार शुक्ल जी ने परिहार पर लिखे अपने संस्मरणात्मक लेख पर लम्बी चर्चा की। इसके बाद व्यंग्य पाठ के सत्र में राजीव कुमार शुक्ल, अभिमन्यु जैन, सुरेश मिश्र विचित्र, यशोवर्धन पाठक, ओ पी सैनी, गुप्तेश्वर द्वारका गुप्त, डॉ विजय तिवारी किसलय, रमाकांत ताम्रकार, श्री के पी पाण्डे, डॉ कुंदन सिंह परिहार आदि ने अपने अपने ताजे व्यंग्य लेख का वाचन किया। डॉ शिव कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया, व्यंग्यकार रमाकांत ताम्रकार का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

प्रस्तुती – श्री जय प्रकाश पाण्डेय

संपर्क – 416 – एच, जय नगर, आई बी एम आफिस के पास जबलपुर – 482002  मोबाइल 9977318765

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

The post सूचनाएँ/Information ☆ माध्यम संस्था द्वारा डॉ कुंदन सिंह परिहार जी का 85वां जन्मदिवस आयोजित  ☆ प्रस्तुती – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆ appeared first on साहित्य एवं कला विमर्श.

Share the post

सूचनाएँ/Information ☆ माध्यम संस्था द्वारा डॉ कुंदन सिंह परिहार जी का 85वां जन्मदिवस आयोजित  ☆ प्रस्तुती – श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

×

Subscribe to ई-अभिव्यक्ति - साहित्य एवं कला विमर्श (हिन्दी/मराठी/अङ्ग्रेज़ी)

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×