आज यानि 10 मई को दुनिया भर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक हर कोई इस मौके को अपनी मां के लिए खास बनाने की कोशिश कर रहा है। बात करें बॉलीवुड की तो सभी स्टार्स ने अलग-अलग तरीके से अपनी मां को विश किया है। यही नहीं टीवी स्टार्स भी मदर्स डे पर अपनी-अपनी माओं को सलाम कर रहे हैं और उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण यानि सुनील लहरी ने भी मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।
Mothers de ke avsar per Ma Ko sat sat Naman sirf Aaj hi Ke Din Nahin balki sal ke Har din duniya ki Sabhi Maoo ko🙏🏼💐 pic.twitter.com/hEKT22eTPT— Sunil lahri (@LahriSunil) May 10, 2020
सुनील लहरी ने इस मौके पर अपनी मां की फोटो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। सुनील लहरी ने मदर्स डे पर अपनी मां को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'मदर्स डे के अवसर पर मां को शत-शत नमन। सिर्फ आज के दिन नहीं बल्कि साल का हर दिन दुनिया के सभी माओं को समर्पित है। आपको बता दें, लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामायण का दोबारा प्रसारण शुरू हुआ था। 24 मार्च से शुरू हुए रामायण का अंतिम चरण 2 मई को टेलीकास्ट किया गया। लेकिन, इस बीच सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक विशेष श्रृंखला शुरू की है। जिसके तहत वह फैंस को रामायण और इसकी शूटिंग से जुड़ी चीजों के बारे में बता रहे हैं।
यह भी पढ़े :- फिर से वायरल हो रही हैं शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान की हॉट फ़ोटोज़
Web Tittle:- Lakshman of Ramayana shares emotional post for his mother on Mother's Day
Filmy Bulletin पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बॉलीवुड से जुड़ी लेटेस्ट खबरें