Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मध्य प्रदेश चुनाव - केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त

मध्य प्रदेश चुनाव - केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार के दिन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश को लेकर भाजपा का यह बड़ा दांव माना जा रहा है। एक अनुभवी संगठन मंत्री, श्री तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी म ें विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

श्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, जहां पर 2018 के विधानसभा इलेक्शन में कांग्रेस से हार के बाद भाजपा अपने आप को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्यरत है। और इसी क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आते हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। भारतीय जनता पार्टी शासित इस राज्य के साथ इस वर्ष के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ चुनाव होने की सम्भावना है। श्री नरेंद्र सिंह तोमर को मिली इस जिम्मेदारी के बाद कयासों का दौर तेज़ हो गया है। यहाँ तक कि दावा किया जा रहा है कि चुनाव के दौरान दिल्ली ही राज्य में भाजपा का चेहरा रहने वाला है।

ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व ही केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने भोपाल में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की थी। तदोपरांत भाजपा ने इस वर्ष के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक विशेष अभियान प्रारम्भ करने का फैसला किया था। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने मीटिंग के बाद कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से उपरांत, शाह ने चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा करने के बाद मध्य प्रदेश से विजय संकल्प अभियान शुरू करने की घोषणा की है। शाह ने बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की और चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।



This post first appeared on News Vistaar, please read the originial post: here

Share the post

मध्य प्रदेश चुनाव - केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त

×

Subscribe to News Vistaar

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×