Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को ही नहीं पता कि यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है

दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को ही नहीं पता कि यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है

प्रयागराज (ईएमएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह देश गांधीवादी और नेहरूवादी विचारधाराओं से चलेगा। यह देश संघ और गोडसे की विचारधारा से नहीं चल सकता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि केंद्र सरकार को ही यह नहीं पता है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है? वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 2024 की लड़ाई दो विचारधाराओं की लड़ाई है। सोमवार को यहां पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने मीडिया से सवाल खड़े करते हुए कहा है कि क्या मीडिया को यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में सही जानकारी है? उन्होंने कहा है कि पहले इस मामले पर सुझाव और प्रस्ताव आएं , उसके बाद ही कांग्रेस पार्टी यूसीसी पर विचार विमर्श करेगी। 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों के महागठबंधन को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस पर विचारधारा वाले दलों से चर्चा चल रही है। सभी दलों से चर्चा और विचार विमर्श करने के बाद स्थिति ही साफ हो पायेगी।

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से निश्चित है कि 2024 की लड़ाई दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक विचारधारा है जो धर्म के आधार पर देश को बांटने का काम कर रही है, धार्मिक उन्माद फैला रही है। देश में हिंसक घटनाएं हो रही हैं। मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साधे हुए हैं जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। वहीं पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि बंगाल में जो हिंसा हुई है उसके खिलाफ हम पहले भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस आगे भी किसी भी हिंसक घटना का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की हिंसा को लेकर मीडिया पर भी आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि मीडिया पश्चिम बंगाल की घटना को काफी बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रही है।



This post first appeared on News Vistaar, please read the originial post: here

Share the post

दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को ही नहीं पता कि यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है

×

Subscribe to News Vistaar

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×