Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Aaj Ka Rashifal 10 October: इंदिरा एकादशी पर किनकी खुलेगी किस्‍मत, तो कौन पाएंगे सुंदर अवसर, जानें मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 October 2023: आज 10 अक्टूबर 2023, दिन मंगलवार और आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, इंदिरा एकादशी तिथि है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों (Astro Tips) का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। राशिफल (Mangalwar Ka Rashifal 10 October) में दिए गए फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है।

अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं मालूम तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानिए 10 अक्टूबर 2023 को किन राशि (Aaj Ka Rashifal 10 October 2023) वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। यहां जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज मंगलवार का दिन (Astro Tips) कैसा रहेगा…

Aaj Ka Rashifal

सभी राशियों के लिए आज का राशिफल (Mangalwar Ka Rashifal 10 October)

1. मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) Aries Horoscope

आज आपका दिन थकान भरा बीत सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी, कुछ नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होगा। मन अशांत रह सकता है। कोई गुप्‍त धन आज काम आ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही रंग दिखा रही है, आज आप नेत्र विकार से ग्रस्‍त हो सकते हैं। कार्यस्‍थल सब सामान्‍य रहेगा।

2. वृष राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) Taurus Horoscope

आज (Mangalwar Ka Rashifal 10 October) कानूनी अड़चनों से सामना होगा। पुराने वाद विवाद आज दोबारा आपकी राह रोकने के प्रयास करेंगे। पराक्रम भाव बढ़ेगा और आप सभी कठिनाइयों पर विजय प्राप्‍त करते जाएंगे। आज आपके किस्‍मत का ताला खुल गया है। जो काम करना चाहते हैं वह अंजाम तक पहुंचेगा। परिवार में किसी सदस्‍य से अनबन हो सकती है।

3. मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) Gemini Horoscope

आज (10 October Ka Rashifal) मेहमानों का आगमन संभव है। इन मेहमानों के आने से आपका भाग्‍य नई करवटें लेगा। आपके काम बनते जाएंगे। आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा और रुके हुए काम में गत‍ि आएगी। मानसिक रूप से अशांत रह रहे थे पर अचानक आज मन को नई आशा म‍िलेगी। परिवार में धर्म कर्म के कार्य करा सकते हैं। सेहत को लेकर सजग रहना होगा।

4. कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) Cancer Horoscope

आज नौकरी पेशा लोगों को नई ज‍िम्‍मेदारी म‍िल सकती है। पुराने समय से चली आ रही कठिनाइयां आज समाप्‍त हो सकती हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। आप लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्‍य की नौकरी लग सकती है। आज आपका व्‍यापार भी तरक्‍की पथ पर होगा। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। प्रमाद न करें।

5. सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) Leo Horoscope

आज आय के नए साधन म‍िलेंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। रचनात्‍मक कामों में रूझान बढ़ेगा। आपको इस दिशा में कुछ नया करने का अवसर प्राप्‍त होगा। आपके कामों की प्रशंसा होगी। कोई पुरस्‍कार आदि भी म‍िल सकता है। अजनबी से म‍िलकर अच्‍छा लगेगा। धन आगमन होगा पर आज आप ऐश्‍वर्य के साधनों पर अत्‍यधिक खर्च करेंगे। सेहत सामान्‍य से कमजोर रहेगा।

6. कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) Virgo Horoscope 

आज घर के किसी सदस्‍य के साथ मतभेद होगा। रिश्‍तेदारों के साथ विवाद पैदा होगा। इस तरह की बातों को टालना आपके लिए अच्‍छा है। प्रगत‍ि की राहों में जितना संभव हो इन बाधाओं को दूर रखें। घर का माहौल अशांत रह सकता है और आपका मन भी बेचैन रहेगा। चिंता न करें। संयम रखें। आज खर्च भी बहुत होगा। आय में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- Diwali Grah Gochar : दिवाली से पहले और बाद इनको होगा चौतरफा फायदा, मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी पैसा

7. तुला राशि (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते) Libra Horoscope

आज (Mangalwar Ka Rashifal 10 October) आपको कई काम एक साथ करने होंगे। इससे कोई काम सही तरीके से न होगा। मन अशांत रह सकता है। कोई दुविधा जो बहुत दिनों से परेशान रखे हुए थी आज दूर होगी। मन को संशय में न रखें समाधान तलाशें। परिवार में शांत‍ि रहेगी। कारोबार में रुकावट दूर होगा और प्रगत‍ि के नए द्वार खुलेंगे। पर इन सबके बीच सेहत को अनदेखा न करें।

8. वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) Scorpio Horoscope

आज (Astro Tips) सुबह से आपका मन अकारण ही प्रसन्‍नता के सागर में डूबता उतराता रहेगा। आनंद के साधन म‍िलेंगे। आप ऐश्‍वर्य साधनों पर जमकर खर्च भी कर सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग सदस्‍य की सेहत को लेकर भागदौड़ हो सकती है। आप किसी नए काम को शुरू करना चाहते हैं तो आज न करें। न‍िवेश के लिए सामान्‍य समय है, अच्‍छे वक्‍त की प्रतीक्षा करना सही होगा।

यह भी पढ़ें-  Hanuman Chalisa Amazing Facts: जानें कुछ आश्चर्यजनक बातें हनुमान चालीसा के बारे में

9. धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) Sagittarius Horoscope

आज के दिन धर्म कर्म के कार्य में ज्‍यादातर समय गुजारेंगे। यात्रा का योग है पर उसमें कुछ नुकसान की भी आशंका है। सावधानी ही बचाव है। शिक्षा के क्षेत्र में हैं तो आपको भरपूर कामयाबी म‍िलेगी। आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा और हर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। लंब‍ित कार्य आज भी लटके रह सकते हैं। कोशिश करें एक एक कर निपटाएं और मन पर बोझ न डालें।

 10. मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी) Capricorn Horoscope

दिनभर थकान रह सकती है। अनावश्‍यक कार्य में आज ज्‍यादा समय खर्च होगा। किसी मित्र की बातों में आकर कोई निवेश का काम करेंगे पर वह फलदायी न होगा। स्‍वयं पर भरोसा कर आगे बढ़ें, किसी से अपेक्षा परेशानी बढ़ा सकती है। छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता म‍िलेगी। सेहत को अनदेखा न करें इसके लिए समय निकालें। आज उदर विकार के कारण तकलीफ रहेगी।

यह भी पढ़ें-  Married Woman Apply Sindoor During Periods :  पीरियड्स के दौरान सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं, जानें नियम

11. कुंभ राशि (गू ,गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) Aquarius Horoscope

नौकरीपेशा लोगों को आज उच्‍चाधिकारियों से परेशानी होगी। अनबन हो सकती है। विवाद को टालें तो बेहतर। धन आगमन का अच्‍छा योग है। मेहमानों का आगमन होगा। घर में चहल पहल रहेगी। मन शांत रहेगा। बीमारी के कारण आपके कारोबार में भी परेशानी आएगी। परिवार में सब सामान्‍य रहेगा। पर किसी अपने की बात से आपको पीड़ा हो सकती है।

12. मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) Pisces Horoscope

आज आपका भाग्‍य का सितारा बुलंदी पर रहेगा। सारे रुके हुए काम झट से बनते चले जाएंगे। कारोबार को लेकर चल रही बाधाएं दूर होगी। आप जिस काम को लेकर तनाव में रहते थे, वह तनाव भी दूर होगा। काम काज को लेकर बंधन महसूस कर सकते हैं। नया काम शुरू करने की छटपटाहट रहेगी। आपको अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो

आचार्य आशीष राघव द्विवेदी, भागवताचार्य (ज्योतिष रत्न), संपर्क सूत्र: 9935282234 

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी Aaj Ka Rashifal, 10 October 2023 ज्योतिष पर आधारित है। यहां केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Vidhan News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।)

यह भी पढ़ें-   Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा का करें पाठ जिंदगी रहेगी खुशहाल, जाने पाठ के फायदे

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Twitter , Kooapp और YouTube पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबर।

The post Aaj Ka Rashifal 10 October: इंदिरा एकादशी पर किनकी खुलेगी किस्‍मत, तो कौन पाएंगे सुंदर अवसर, जानें मंगलवार का राशिफल appeared first on Vidhan News.



This post first appeared on Vidhan, please read the originial post: here

Share the post

Aaj Ka Rashifal 10 October: इंदिरा एकादशी पर किनकी खुलेगी किस्‍मत, तो कौन पाएंगे सुंदर अवसर, जानें मंगलवार का राशिफल

×

Subscribe to Vidhan

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×