Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Jaunpur News: 110 जगहों पर जलेंगे दशानन के पुतले

जौनपुर। जिले भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का त्योहार मंगलवार को बढ़े उल्लास से मनाया जाएगा। लोग रावण का पुतला दहनकर विजयादशमी का उत्सव मनाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिलेभर में वैसे तो 110 जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, मुख्य रूप से एक दर्जन ऐसे स्थान हैं जहां का दशहरा मेला प्रमुख है। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आयोजकों को पुलिस के नियमों का पालन करना होगा।

प्रशासन के पास पंजीकृत 92-93 पंजीकृत ऐसे स्थल हैं जहां रावण जलते हैं। कुल मिलाकर 110 जगहों पर रावण का पुतला दहन किया जाता है। सबसे ऐतिहासिक रावण दहन शाहगंज के रामलीला मैदान में किया गया। यहां का पुतला 70 फीट ऊंचा होता है। इसके अलावा जौनपुर में राजा साहब के पोखरा पर ऐतिहासिक रावण दहन होता है। यहां पर एक साथ तीन रावण के पुतले दहन होते हैं, एक पुतला राजा जौनपुर, दूसरा पंडित जी रामलीला समिति, तीसरा गोसाई जी रामलीला उर्दू बाजार है। तीनों पुतलों को एक साथ जलाया जाएगा। यहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ होती है। इसी तरह सिकरारा खानापट्टी का रावण दहन भी बहुत चर्चित है। इसके अलावा वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, बदलापुर, नौपेड़वा का रावण दहन खास होता है। रावण दहन सूरज ढलते ही किया जाता है।

रावण दहन, भरत-मिलाप आदि कार्यक्रम के समय प्रभावी पुलिस प्रबंध कर यातायात, शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।- बृजेश कुमार, एडिशनल एसपी सिटी।

Source link

The post Jaunpur News: 110 जगहों पर जलेंगे दशानन के पुतले appeared first on Hindi Trends News.

Share the post

Jaunpur News: 110 जगहों पर जलेंगे दशानन के पुतले

×

Subscribe to नारी हठ अनोखी कहानी

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×