Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Non dairy sources of calcium rich foods

Calcium Rich Foods: दूध की जगह इन 5 चीजों का सेवन कर कैल्शियम की कमी करें दूर

5 Calcium-Rich Non-Dairy Foods You Must Include In Your Diet: Health Tips


Calcium Rich Foods शरीर को स्वस्थ रखने में कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका है। दूध में यह पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है लेकिन कुछ लोग दूध का सेवन करने से परहेज करते हैं।

मुंबई, लाइफस्टाइल। Calcium Rich Foods:-

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। अगर बॉडी में इस विटामिन की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं| वैसे दूध को कैल्शियम का रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोगों को दूध की खुशबू पसंद नहीं होती तो वहीं कुछ लोगों को इसका टेस्ट। अगर आपको भी दूध पीना पसंद नहीं है, तो खाने में इन चीजों को शामिल कर शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल

1).नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा 

कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इस पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए आप डाइट में बादाम शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम उच्चा मात्रा पाया जाता है। इसके साथ ही, विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स मौजूद होते हैं।


2). सोयाबीन

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आपको दूध पसंद नहीं है, तो उसकी जगह डाइट में सोयाबीन खा सकते हैं।

3). रागी का सेवन 

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्सियम को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

4). पालक 

पालक में आयरन अधिक मात्रा में होता है, साथ ही यह कैल्शियम से भी भरपूर होता है। इस पोषक तत्व की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पालक शामिल कर सकते हैं।


5. चिया सीड्स

इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं।


Disclaimer:-

लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं| डॉक्टर की सलाह से लीजिए|



This post first appeared on ALL FINE TIME, please read the originial post: here

Share the post

Non dairy sources of calcium rich foods

×

Subscribe to All Fine Time

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×