Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Russia Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन का बड़ा आदेश, दो दिन यूक्रेन में रखें सीजफायर

Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को रूस और यूक्रेन के बीच चल युद्द पर बड़ा आदेश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पुतिन ने दो दिनों तक सीजफायर का आदेश दिया है। पुतिन के आदेश के मुताबिक कल 6 जनवरी 7 जनवरी को युद्धविराम रहेगा।

न्यूज एजेंसी एफपी के मुताबिक यह निर्णय ऑर्थोडेक्स क्रिसमस को देखते हुए लिया गया है। पुतिन ने यह फैसला आध्यात्मिक गुरु Patriarch Kirill के अनुरोध पर लिया है। बता दें कि ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस छह और सात जनवरी को है।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच करीब एक साल से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में दोनों पक्षों का भारी नुकसान हो चुका है। पूरी दुनिया पर इसका असर है। भारत कई बार दोनों देशों से इस युद्ध को समाप्त करने की अपील कर चुका है। अन्य कई देश भी दोनों से युद्ध खत्म करने का अनुरोध कर चुके हैं।

The post Russia Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन का बड़ा आदेश, दो दिन यूक्रेन में रखें सीजफायर appeared first on DailyNewsWall.



This post first appeared on All Your News Destination, please read the originial post: here

Share the post

Russia Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन का बड़ा आदेश, दो दिन यूक्रेन में रखें सीजफायर

×

Subscribe to All Your News Destination

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×