Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

15 साल की हिन्दू लड़की को घर से उठाया, गैंगरेप कर कुएँ में फेंका , मरने से पहले “कैफ” था आखिरी शब्द

यह घटना झारखण्ड की है जहाँ पर पहले एक 15 साल की बच्ची को घर से अगवा किया जाता है और फिर उसका गैंगरेप करके कुएं में फेक दिया जाता है। सूचना मिलने पर बच्ची को निकाला जाता है और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो जाती है।

लड़की ने मरते मरते एक आरोपी का नाम बता दिया था जिसके बाद एक एक करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उस आरोपी का नाम मोहम्मद कैफ अंसारी था जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर हैवानो को गिरफ्तार किया।

इस घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नेता बाबूलाल मरांडी ने भी कड़ी कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “झारखंड के गिरिडीह जिले के बैदापहरी गाँव में एक हिंदू नाबालिग छात्रा के साथ मोहम्मद कैफ अंसारी और मोहम्मद आशिक अंसारी ने गैंगरेप किया और कुएँ में डाल दिया। छात्रा की मौत हो गई। उसके विरोध में आज लोगों ने मार्च निकाला।”

15 साल की बच्ची से हुआ दुष्कर्म

Jharkhand : झारखंड के गिरिडीह में एक नाबालिग लड़की का गैंगरेप करने के बाद हत्या का मामला सामने आया है। आरोपितों ने 15 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे कुएँ में फेंक दिया। हॉस्पिटल ले जाते समय नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कैफ अंसारी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आशिक अंसारी और फारूक अंसारी फरार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला गिरिडीह जिले के बरनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बैदापहरी गाँव का है। रविवार (28 मई 2023) की रात लड़की अपने परिवार के साथ एक बर्थडे पार्टी में गई थी। वहाँ से आने के बाद सभी लोग घर में सो गए। मृतका भी अपनी दादी के साथ घर पर सोई हुई थी। रात में दादी की नींद खुली तो पोती वहाँ नहीं मिली। उसके बाद लड़की की तलाश शुरू की गई।

सोमवार (29 मई 2023) की सुबह परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी पड़ोस के थोरिया गाँव में हातिम अंसारी के कुएँ में गिरी हुई मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जब लड़की को बाहर निकाला गया तो उसके कपड़े फटे हुए थे। वह हिल-डुल भी नहीं पा रही थी। गैंगरेप और फिर रात भर पानी में रहने के बाद उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी। वह सिर्फ कैफ-कैफ बोल पा रही थी।

परिजन जब उसे हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में लड़की की मौत हो गई। लड़की कैफ का नाम बोल रही थी और उसके कपड़े फ़टे होने के चलते परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म होने की आशंका जताई। सूचना मिलने के बाद बिरनी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कैफ अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गावं वालो ने आक्रोश जताया

परिजनों का कहना है कि कैफ ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपहरण किया और फिर दुष्कर्म करने के बाद कुएँ में फेंक दिया। सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करते हुए लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर बुधवार (31 मई 2023) को पैदल मार्च निकाला।

इस घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नेता बाबूलाल मरांडी ने भी कड़ी कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “झारखंड के गिरिडीह जिले के बैदापहरी गाँव में एक हिंदू नाबालिग छात्रा के साथ मोहम्मद कैफ अंसारी और मोहम्मद आशिक अंसारी ने गैंगरेप किया और कुएँ में डाल दिया। छात्रा की मौत हो गई। उसके विरोध में आज लोगों ने मार्च निकाला।”

भाजपा नेता मरांडी ने झारखंड की हेमंत सोरेन पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, “झारखंड पुलिस की असंतोषजनक कारवाई से लोगों में भारी नाराजगी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी तुष्टिकरण की मजबूरी से बाहर निकलिये। आरोपितों को कठोर सजा दिलवाने का इंतजाम कराइए।”

Source : Opindia Hindi

The post 15 साल की हिन्दू लड़की को घर से उठाया, गैंगरेप कर कुएँ में फेंका , मरने से पहले “कैफ” था आखिरी शब्द appeared first on Digital-Hindi.



This post first appeared on Hindi Blog For Tech Education, please read the originial post: here

Share the post

15 साल की हिन्दू लड़की को घर से उठाया, गैंगरेप कर कुएँ में फेंका , मरने से पहले “कैफ” था आखिरी शब्द

×

Subscribe to Hindi Blog For Tech Education

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×