Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

461+ सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक सुविचार | Hindi Suvichar (2022)

Hindi Suvichar for Whatsapp : दोस्तों सुविचार का सीधा मतलब संस्कार से होता है। संस्कार हमें जीवन में लोगो का आदर करना और सभी से प्रेम से बात करना सिखाते हैं। सुविचार आपके अंदर एक सकारात्मक विचार उत्त्पन करते हैं। आपके विचारों को शुद्ध बनाते हैं। जो जीवन में आपको हर परिस्थिति का सामना करने की शिक्षा देते हैं।और जिस व्यक्ति में ये सभी गुण हैं, वो सफलता को जरूर हासिल करता है।

आज हम आपके सामने Hindi suvichar, suvichar in hindi, Images of suvichar in hindi, सुविचार, Hindi mein suvichar, प्रेरणादायक सुविचार इन हिंदी,Suvichar in hindi good morning का बेहतरीन कलेक्शन लाए हैं। जो आपको मानवता के असली महत्व को समझाएगा। इन सुविचारों को पढ़कर आपको बहुत आनंद आएगा। दो दोस्तों इसे अंत तक जरूर पढ़ना। आइए शुरू करते हैं।

Hindi suvichar

ऐसे ही गुजार ली जिंदगी मैंने
कभी खुदा की रजा समझकर
कभी अपने गुनाहों की सजा समझकर..!!

पत्थर की कीमत तब समझ में आती है
सुनसान सड़क पर जब कुत्ते घेर लेते हैं!

कभी टूटते हैं तो कभी बिखरते करते हैं
विपत्तियों से ही इंसान ज्यादा निखरते हैं!

गलतियां सुधारी जा सकती हैं
गलतफहमियां भी सुधारी जा सकती हैं
लेकिन गलत धारणा कभी
सुधारी नहीं जा सकती!

जिंदगी एक शिक्षक की तरह होती है जो
समय समय पर सबकी परीक्षा लेती है।

ज़िन्दगी में सफलता उसी को मिलती है
जो अपनी गलतियों को स्वीकार करता है
और उन्हें सुधारने का प्रत्यन करता है।

कितने आश्चर्य की बात है,
परमात्मा हमारे भीतर मौजूद है किन्तु
हम उसे मंदिरों में ढूंढ़ते फिरते हैं।

अगर आपको अपना भविष्य बदलना है
तो किसी तांत्रिक के पास मत जाओ
बल्कि अपनी खराब आदतों को बदलो
निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

Suvichar in hindi

पैसे आज है कल नहीं
पैसे से कोई अमीर नहीं होता
अगर सेहत पूरी तरह से स्वस्थ है
तो इससे बड़ा कोई धन नहीं होता!

हम समझते कम समझाते ज्यादा है
इसलिए सुलझते कम उलझते ज्यादा है!

सुख क्या है
आप डॉक्टर को ना ढूंढे और
पुलिस आपको ना ढूंढे यही सुख है!

जैसे गाड़ी के चलने पर उसमे बैठे
यात्री आगे पीछे हो जाते हैं।
उसी प्रकार ज़िन्दगी भी एक गाड़ी है
जिसमे दुख सुख आते जाते रहते हैं
हमें इनसे घबराना नहीं चाहिए
हसकर इसका मुकाबला करना चाहिए।

प्रेरणादायक सुविचार
अच्छे विचार
जीवन की सच्ची
सिस्टर कोट्स

क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है
जिसने क्रोध को अपने काबू में कर लिया
वह व्यक्ति सम्पूर्ण पृथ्वी को जीत सकता है।

भगवान कृष्ण कहते हैं जिसने
जीते जी अपने माता पिता को
भगवान माना हो और उनकी सेवा की हो
वो मृत्यु पश्चात मेरे धाम में प्रस्थान करते हैं।

भविष्य वह है जो अभी तक घटा ही नहीं
इसलिए भविष्य की चिंता छोड़ो अपने
वर्तमान पर ध्यान दो जो आपके हाथों में है।

Suvichar in hindi with images

जिंदगी में कुछ दोस्ती
नादानो से भी जरूर रखना
क्योंकि जरूरत पड़ने पर समझदार
लोग अक्सर व्यस्त रहते हैं!

आंसू भी बहने से रुक जाते हैं
अगर विचार हंसने वाले करो
कुछ भी परेशान नहीं कर सकता
अगर भ्रम, अंधविश्वास से दूर रहो!

संसार में सुई बनकर रहें कैंची बनकर नहीं
क्योंकि सुई 2 को 1 कर देती है
और कैंची 1 को 2 कर देती है!
अर्थात सब को जोड़ो जोड़ो नहीं!

जीवन है तो लक्ष्य तो होंगे ही
यदि लक्ष्य है तो मार्ग भी होंगे
यदि मार्ग है तो बाधाएं तो आएँगी ही
इसी पर निर्धारित है कि हम
जीवन में सफल होंगे या असफल।

समय ना कभी अच्छा होता है
और ना ही कभी बुरा
वह सबके लिए एकसमान है
समय को अच्छा और बुरा
व्यक्ति के स्वयं के कर्म बनाते हैं।

सफलता यूँ ही यही मिलती है
सफलता पाने के लिए नींद, भूख,
चैन आदि की बलि देनी होती है
तब जाकर सफलता आपके
कदम छूती है।

जिस प्रकार मोटर चलने के लिए
ईंधन आवश्यक होता है
उसी प्रकार जीवन रूपी मोटर
को चलने के लिए भी ज्ञान रूपी
ईंधन आवश्यक होता है।

Suvichar in hindi status

बढ़ते चले अंधेरों में ज्यादा दम नहीं होता
निगाहों का उजाला भी दीयों से कम नहीं होता!

हुनर की किसी डिग्री या हैसियत
देखकर नहीं आता वह किसी गरीब में
भी हो सकता है और अनपढ़ में भी!

एक ही समानता है पतंग और जिंदगी में
ऊंचाई में हो तब तक कि वाह वाह होती है!

असफलता मिलने पर निराश होने से कई
गुना बेहतर है असफलता से सिख लेना।

प्रसन्नता और अप्रसन्नता कोई
प्राकृतिक नहीं है।
यह आपके सतगुणो और
दुर्गुणों का परिणाम होती है।

सफलता का मार्ग मेहनत, तकलीफ
और दर्द से होकर गुजरता है
इसे आपको सहना ही होगा
सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं है।

ताला खोलने के लिए चाबी
को घुमाना पड़ता है, अर्थात श्रम
करना पड़ता है उसी प्रकार
जीवन में सफल होने के लिए
मेहनत रूपी श्रम करना पड़ता है।

Suvichar shayari

प्रत्येक व्यक्ति एक अनमोल हीरा है
जरूरत है बस खुद को पहचानने की।

खूबसूरत इंसान का चरित्र होना चाहिए
क्योंकि प्रेम व्यक्ति से नहीं व्यक्तित्व से होता है!

उम्र थका नहीं सकती
ठोकरे गिरा नहीं सकती
अगर जिद हो जीतने की
तो हार भी हरा नहीं सकती।

शब्द कमान से निकले उस तीर के समान
होते हैं, जो सामने वाले की छाती को चीर देते हैं
इसलिए शब्दों के तीर सोच विचार करके छोड़े
एक गलत शब्द महाभारत का कारण बन सकता है।

जो व्यक्ति सच्चा होता है वह अपने
को साबित करने की कोशिश नहीं करता
उसकी सच्चाई की गवाही वक़्त देता है।

जिस समय हम किसी का अपमान करते हैं
दरअसल उस समय हम
अपना सम्मान खो रहे होते हैं।

जिंदगी में चाहे कितने भी विपरीत
हालात क्यों ना आए
याद रखिए कि उसमें भी
कुछ ना कुछ पॉजिटिव जरूर होता है।

अलोन कोट्स
दशहरा कोट्स
धनतेरस कोट्स

Suvichar anmol vachan

Hindi suvichar

जिंदगी साइकिल चलाने के जैसा है
बैलेंस बनाए रखने के लिए
आपको चलते रहना होता है।

दूसरों की हर बात मानकर
हम लोभ के चक्कर में
लाभ को भी खो देते हैं!

भीतर मन शांत हो तो
बाहरी तूफान थम जाते हैं
आत्मज्ञानी मनुष्य ही लोभ,
भय, क्रोध से मुक्त है।

आत्मविश्वास जिंदगी की सबसे
अच्छी मार्गदर्शक होता है जो आपके
पूरे जीवन को आनंदमय बना देता है।

वह हाथ हमेशा पवित्र होते हैं
जो प्रार्थना करने से अधिक किसी की
सेवा और सहायता के लिए उठते हैं।

सारी दुनिया आपके सामने झुके
ऐसी दुआ कभी मत मांगना लेकिन
दुनिया की कोई ताकत आपको
झुका ना सके यह दुआ जरूर मांगना।

इस संसार में कोई भी
भाग या वस्तु बुरी नहीं है
अगर आप मानते हैं कि बुरी है
तो इस बुराई का उद्देश्य है
अच्छाई का आभास कराना ताकि
हम अच्छाई को हासिल कर सकें।

सुविचार अच्छे विचार

Hindi suvichar

सलाह के सौ शब्दों से ज्यादा
अनुभव की एक ठोकर
इंसान को बहुत मजबूत बनाती है।

किसी की सलाह से रास्ते जरूर मिलते हैं
पर मंज़िल तो खुद की मेहनत से ही मिलती है!

हमारा मकसद बुरे व्यक्ति को
अच्छा बनाना होना चाहिए
ना कि बुरे के साथ बुरा बनना!

अगर ईश्वर ने आपको नई शुरुआत
करने का मौका दिया है तो
फिर पुरानी गलतियों को मत दोहराए।

कोई धन से बड़ा होता है
कोई शरीर से, कोई आयु से
तो कोई पद प्रतिष्ठा से
किन्तु वास्तव में वही बड़ा
कहलाता है, जो परम ज्ञानी होता है।

मृत्यु के समय आत्मा का परमात्मा
से मिलन होता है ठीक उसी प्रकार
जैसे एक माता का सालो से बिछड़े
हुए पुत्र से मिलन होता है। इसलिए
मृत्यु के समय विलाप नहीं करना चाहिए।

माँ बाप वृक्ष के उन पत्तों की तरह हैं
जिनकी छाँव में तुम्हारा बचपन पला है
उनके इस उपकार को याद रखना
और बुढ़ापे में उनका सहारा बनना।

अगर आप किसी से परेशानी
शेयर नहीं करते तो आप
मानसिक रूप से मजबूत हैं।

Suvichar good morning

किसी भी व्यक्ति की सहनशीलता खींचे हुए
रबड़ के समान होती है एक सीमा की
हद तक खींचने के बाद टूटना तय है।

बहुत नम्रता चाहिए रिश्तो को निभाने के लिए
छल कपट से तो सिर्फ महाभारत रची जाती है!

ज्यादा बोझ लेकर चलने वाले अक्सर डूब जाते हैं
फिर चाहे वह सामान का हो या अभिमान का!

चिंता करने से परेशानी का
हल नहीं निकलता इसके लिए
परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जिस इंसान ने स्वयं पर जीत हासिल कर ली है
वो पूरी दुनिया जीतने की काबिलियत रखता है।

जैसे सूर्य हर रात अंधकार से लड़ता है
और दूसरे दिन नए तेज़ और
जोश के साथ उदय होता है
ठीक वैसे ही अगर आप भी
लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर
असफलता से लड़ते हैं तो
आपकी सफलता निश्चित है।

सिंह हिरन का शिकार तभी कर पाता है
जब हिरन अपने बचने की आस छोड़कर
भागना बंद कर देता है, ऐसा करने पर
हिरन अपनी मृत्यु स्वयं चुनता है, ठीक
उसी प्रकार असफलता हमको नहीं चुनती
हम आशा छोड़कर संघर्ष करना बंद कर देते हैं
और असफलता का शिकार हो जाते हैं।

Suvichar god

मिली है जिंदगी तो कोई मकसद भी रखिए
केवल सांस लेकर जिंदगी गवाना जिंदगी तो नहीं।

दूसरों के अच्छे कार्य में
बाधक नहीं सहायक बनो!

जिंदगी में कभी मायूस मत होना
क्योंकि जिंदगी अचानक कहीं से
भी अच्छा मोड़ ले सकती है!

किसी का एहसान कितना भी छोटा
उसे कभी मत भूलना और
अपना एहसान कितना भी बड़ा हो
उसे कभी मत जताना।

जिस प्रकार कुम्हार मटके को बनाते
समय हथोड़े से चोट करता है ताकि
उसे सही आकार दे सके !
उसी प्रकार हमारे माता पिता भी
हमारे भले के लिए हमारे भविष्य को
आकार देने के लिए कभी-कभी हमारे
साथ कठोरता का व्यवहार करते हैं।
ऐसे समय में हमें माता पिता को
गलत नहीं समझना चाहिए।

जीवन का सबसे बड़ा गुरु वक़्त होता है
क्युकी जो वक़्त सिखाता है
वो कोई नहीं सीखा सकता
केवल समय ही है जो बताता है
कौन अपना है और कोण पराया।

(Source : PY STATUS ZONE)

Final words on Hindi Suvichar


दोस्तों hindi suvichar की यह पोस्ट आपको कैसी लगी। इस पोस्ट में अच्छे-अच्छे विचार लिखे हैं जिन्हे आप अपनी इच्छा अनुसार फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सप्प पर शेयर कर सकते हैं। दोस्तों पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताएं और Hindify.org के साथ जुड़े रहें।

  • बारिश शायरी
  • लड़कियों के लिए ऐटिटूड शायरी


This post first appeared on Hindify-Best Hindi Grammar Hub, please read the originial post: here

Share the post

461+ सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक सुविचार | Hindi Suvichar (2022)

×

Subscribe to Hindify-best Hindi Grammar Hub

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×