- सिंघवी की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, खुद को आइसोलेट किया
- इससे पहले ज्योतिरादित्य और संजय झा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी
दैनिक भास्कर
Jun 26, 2020, 07:04 PM IST
नई दिल्ली. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। उधर, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सिंघवी को हल्का बुखार था। इसके बाद उन्होंने जांच करवाई। पत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। इसके पहले संजय झा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव आई थी, लेकिन दोनोें संक्रमण से उबर चुके हैं।
.
Source link
The post Congress leader Abhishek Manu Singhvi Corona positive | अभिषेक मनु सिंघवी का टेस्ट पॉजिटिव, खुद को होम क्वारैंटाइन किया; आप के सत्येंद्र जैन की रिपोर्ट निगेटिव आई appeared first on Reviews Ground.