Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 – Up Vidhan Sabha Election 2022

UP Assembly Election 2022″यूपी विधानसभा चुनाव 2022 date”UP election 2022 Schedule”यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का एग्जिट पोल”यूपी विधानसभा चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर साल 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे. लेख के जरिए आपकों यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़ी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिलेगी. पक्ष और विपक्ष के अलावा जनता के मुद्दों से जुड़ी बातें भी आपको पढ़ने को मिलेंगी. उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा (up assembly election 2022) चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं. देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण यूपी के चुनाव पर सभी कि निगाह रहती है. यूपी में विधानसभा 2022 चुनाव की तिथि निर्धारित होते ही राजनीतिक समीकरणों का बनना-बिगड़ना शुरु हो गया है.

up vidhan sabha election 2022

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Aseembly Election 2022) की तिथि निर्धारित कर दी गई है. चुनाव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. दोनों राजनीतिक पार्टियों की नजर ब्राह्मणों को लुभाने पर है तो वहीं मुस्लिम वोट बैंक को भी साधने की कोशिश में लगे हुए हैं. यूपी में 20 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं, जिनका सूबे की 403 विधानसभा सीटों में से 120 विधानसभा सीटों पर प्रभाव है. जिसकी तरफ वे झुकेंगे, उसकी जीत निश्चित है. यही वजह है कि विपक्षी पार्टियों में इन्हें अपने पाले में करने के लिए होड़ मची हुई है.

UP election 2022

Name of Article यूपी विधानसभा चुनाव 2022
Launched by State Election Commission, uttar pradesh
Election Assembly Election

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 तारीख

सात चरणों में होंगे चुनाव 

  • सात चरणों में होंगे पांच राज्यों में चुनाव। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान।
  • उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान।
  • 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।

उत्तर प्रदेश का पहला चरण

अधिसूचना – 14 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी
नामांकन की जांच – 24 जनवरी
नाम वापसी – 27 जनवरी
मतदान – 10 फरवरी

उत्तर प्रदेश का दूसरा चरण 

अधिसूचना – 21 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख – 28 जनवरी
नामांकन की जांच – 29 जनवरी
नाम वापसी – 31 जनवरी
मतदान – 14 फरवरी

उत्तर प्रदेश का तीसरा चरण

अधिसूचना 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
नामांकन की जांच 2 फरवरी
नाम वापसी 4 फरवरी
मतदान 20 फरवरी

उत्तर प्रदेश का चौथा चरण

अधिसूचना 27 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
नामांकन की जांच 4 फरवरी
नाम वापसी 7 फरवरी
मतदान 23 फरवरी

उत्तर प्रदेश का पांचवां चरण 

अधिसूचना 1 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
नामांकन की जांच 9 फरवरी
नाम वापसी 11 फरवरी
मतदान 27 फरवरी

उत्तर प्रदेश का छठा चरण 

अधिसूचना 4 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
नामांकन की जांच 14 फरवरी
नाम वापसी 16 फरवरी
मतदान 3 मार्च

उत्तर प्रदेश का सातवां चरण

अधिसूचना 10 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
नामांकन की जांच 18 फरवरी
नाम वापसी 21 फरवरी
मतदान 7 मार्च

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई, 2022 को पूरा होगा. उत्तर प्रदेश चुनाव का परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. आपको बता दें कि बाकी राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश का चुनाव कराना ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में यहां फरवरी से शुरू होकर मार्च तक सात चरणों में मतदान होंगे.

पहला सवालउत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?

बेरोजगारी  58.1%
महंगाई 10%
सड़क बिजली पानी 8.4%
सरकारी कार्य में भ्रष्टाचार 5.4%
लॉ एंड आर्डर 4.7%
शिक्षा व्यवस्था 4.5%
कोरोना महामारी 3.6%
सीएए /एनआरसी   1.8%
अन्य   3.5%

आंकड़े बता रहे हैं कि आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है.दूसरे नंबर पर महंगाई है और कोरोना महामारी सातवें नंबर पर है.

दूसरा सवालयोगी सरकार के परफॉरमेंस को आप कैसे देखते हैं?

गुड 35.3%
एवरेज 22.6%
पुअर 42.1%

आंकड़ों को देखकर नकारा नहीं जा सकता कि, उत्तर प्रदेश की आम जनता में से 35 फीसदी लोग योगी सरकार के परफॉरमेंस से खुश है जबकि 42 फीसदी लोग नाराज हैं, दूसरी ओर 22 फीसदी लोग योगी सरकार को एवरेज मान रहे हैं. गुड और एवरेज को मिला दें तो आंकड़ों से स्पष्ट हो रहा है कि अधिकतर लोग सरकार से खुश हैं.

तीसरा सवालमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परफॉरमेंस को आप कैसे देखते हैं?

गुड 37.1%
एवरेज 23.4%
पुअर 39.5%

उपर दिए गए आंकड़े चीख-चीख कर कर रहे हैं कि, उत्तर प्रदेश की 37 फीसदी जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परफॉरमेंस से खुश हैं साथ ही 23 फीसदी लोग मुख्यमंत्री को औसत दर्जे में रख रहे हैं जबकि 39 फीसदी लोग मुख्यमंत्री योगी के परफॉरमेंस से काफी नाराज हैं.

चौथा सवालआपके हिसाब से उत्तर प्रदेश में बेस्ट सीएम कैंडिडेट कौन हैं?

योगी आदित्य नाथ बीजेपी 42.2%
अखिलेश यादव एसपी 32.2%
 मायावती बीएसपी   17%
प्रियंका गाँधी कांग्रेस   2.9%
जयंत चौधरी आरएलडी 1.2%
अन्य 4.5%

ये आंकड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के लिए सकून देने वाले हैं कि उत्तर प्रदेश की 42 फीसदी जनता योगी आदित्यनाथ को योग्य सीएम कैंडिडेट मानती है जबकि अखिलेश यादव दूसरे नंबर पर हैं और उनका अप्रूवल रेटिंग 32 फीसदी है यानी 10 फीसदी की असमानता हैं.  कांग्रेस और प्रियंका गाँधी के लिए आंकड़े चौंकाने वाले हैं क्योंकि प्रियंका गाँधी का अप्रूवल रेटिंग सिर्फ और सिर्फ लगभग 3 फीसदी है.

पाँचवाँ और असली सवालकौन जीत रहा है उत्तर प्रदेश?

बीजेपी 43.1%
 एसपी 29.6%
बीएसपी 10.1%
कांग्रेस 8.1%
हंग असेंबली 3.1%
अन्य 3.2%
कह नहीं सकते 2.8%

मुद्दे की बात बात काअसली सवाल यही है और आंकड़े साफ़ साफ़ कह रहे हैं कि बीजेपी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से सत्ता में वापस आ रही है. इससे साफ स्पष्ट हो रहा है, उत्तर प्रदेश की 43 फीसदी मतदात कह रहे हैं कि, भाजपा साल 2022 में भी चुनाव जीतेगी. एसपी अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर से दूसरे नंबर की पार्टी बनी रहेगी और मायावती की पार्टी बीएसपी पहले की तरह ही तीसरे नंबर बनी रहेगी. प्रियंका गाँधी की अगुवाई में कांग्रेस न ऊपर न नीचे बल्कि चौथे नंबर पर टिकि है यानी प्रियंका मॉडल भी फेल.

टाइम्स नाउ सी – वोटर पोल ट्रैकर के आंकड़ों की मानें तो सीएम योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में वापस आ रहे हैं. अखिलेश, मायावती और प्रियंका सबके सब फेल होते दिखाई दे रहे हैं. एक बात बताना बड़ा जरुरी है कि ये टाइम्स नाउ सी -वोटर पोल ट्रैकर का अनुमान है न कि असली परिणाम और असली परिणाम के लिए इंतज़ार करना होगा फरवरी मार्च 2022 का.

UP election 2022 result Date | यूपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव (UP Assembly Election 2022) सात चरणों में कराए जाएंगे. भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) ने 8 जनवरी 2022, शनिवार शाम को चुनाव कार्यक्रम (UP Election Schedule) जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान और सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च को होगी. मतदान की गणना 10 मार्च 2022 को होगी.

Q1 : 2022 में किन राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं?

Ans : फरवरी या मार्च 2022 : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब & अक्टूबर 2022 : हिमाचल प्रदेश

Q2 : यूपी में आखिरी बार चुनाव कब हुए थे?

Ans : उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च  तक 7 चरणों में हुआ था।

Q3 : यूपी में कितने विधायक हैं?

Ans : यह भारत में सबसे बड़ी विधायिका है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 निर्वाचित सदस्य और एक नामित एंग्लो-इंडियन सदस्य हैं।

Q4 : यूपी में विधानसभा सीट कितनी है?

Ans: यूपी में 403 विधानसभा सीट है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्र हैं।

इसे भी पढ़े : 

  • 2022 का चुनाव कौन जीतेगा | 2022 Mein Chunav Kaun Jitega
  • 2024 Mein Pradhanmantri Kaun Banega | 2024 में भारत का प्रधानमंत्री कौन बनेगा
  • लोकसभा इलेक्शन 2024 में कौन जीतेगा | Election 2024 Mein Koun Jitega

The post यूपी विधानसभा चुनाव 2022 – Up Vidhan Sabha Election 2022 appeared first on NewsMug.



This post first appeared on News Mug, please read the originial post: here

Share the post

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 – Up Vidhan Sabha Election 2022

×

Subscribe to News Mug

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×