Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द्र गेहलोत की पुत्रवधु का निधन

latest news today nagda. केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द्र गेहलोत की पुत्रवधु व आलोट के पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत की पत्नि चन्द्रप्रभा गेहलोत का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया है। 45 वर्षीय चन्द्रकला शनिवार रात को घर में माताजी पूजन करने के बाद अचानक चक्कर खाकर गिर गई थी।

चन्द्रप्रभा गेहलोत

परिजन तुरंत उन्हें जनसेवा अस्प्ताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को चन्द्रकला का चंबल तट पर अंतिम संस्कार हुआ। शव यात्रा केन्द्रीय मंत्री के निवास स्थान छप्पन ब्लॉक से निकली। अंतिम यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मा.जिला संघचालक ताराचन्द्र तंवर, सीजी मोहन, सुनील जोशी , सांसद अनिल फिरोजिया, देवास सांसद महेन्द्र सोलंकी, पूर्व सांसद डॉ चिंतामणी मालवीय, विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक तराना के रोडूमल राठोर ,मध्यप्रदेश शासन में पूर्व केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सुल्तानसिंह शेखावत,पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, उज्जैन के नेता सोनू गेहलोत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, अनोखीलाल भंडारी, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक मालवीय, गोपाल यादव, विजय सेठी,एडवोकेट परमानंद धाकड़,बलदेवसिंह डोडिया, राजेश धाकड़,उन्हेल भाजपा नेता नंदराम धाकड़,दिलीप मोदी,अशोक मावर, हिंदु जागरण मंच के भेरूलाल टाक, विहिप के अजय जाटवा सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से कई राजनेता व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

नागदा जंक्शन के आज के समाचार

  • nagda news : मंदबुद्धि युवती काे बाइक पर ले गया बदमाश, दुष्कर्म के बाद छाेड़ा
  • उज्जैन में दरिंदगी:45 साल के शख्स ने घर के करीब रहने वाली 7 साल की बच्ची से रेप किया

The post केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द्र गेहलोत की पुत्रवधु का निधन appeared first on Nagda News - NewsMug.



This post first appeared on News Mug, please read the originial post: here

Share the post

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द्र गेहलोत की पुत्रवधु का निधन

×

Subscribe to News Mug

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×