नागदा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई रेप की घटना को लेकर शहर की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। महिला संगठन प्रतिदिन मोमबत्ती जलाकर पीड़िता के समर्थन में आरोपियों की फांसी की मांग कर रहे हैं। रविवार दोपहर को बिरलाग्राम चौराहे पर कांग्रेस नेत्री मेघा धवन के की अगुवाई क्षेत्र की महिलाओं ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
Related Articles
इस दौरान एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुआ। महिलाओं ने पीड़िता की आत्मशांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूजा मरमठ, सुमन साहनी, हेमलता शाक्य, सुशीला जयपाल, बासंती देवल, सुनीता चौहान, माधुरी मरमट, सीमा खंडेलवाल आदि मौजूद थी।
The post हाथरस रेप पीड़िता के समर्थन में सड़क पर उतरी बिरलाग्राम की महिलाएं appeared first on Nagda News - NewsMug.