Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

रक्षाबंधन 2021 : राशि के अनुसार भाई की कलाई पर बांधे राखी, जानिए किस रंग की राखी होगी शुभ

चैतन्य भारत न्यूज

रक्षाबंधन के त्योहार के महज कुछ ही दिन बचें हैं। ऐसे में बहनों ने अपने भाई के कलाई को सजाने के लिए राखी की तैयारी करनी शुरू कर दी है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए प्रार्थना करती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, राशि के अनुसार कौन से रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभ होगी।

मेष- अगर आपके भाई की राशि मेष है तो आपको अपने भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधना चाहिए। इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है।

वृष- इस राशि के भाई को बहन नीले रंग की राखी पहनाएं तो उसके लिए शुभ होगा।

मिथुन- आप अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे भाई को सुख,समृद्धि और दीर्घायु मिलती है।

कर्क- इस राशि के लोगों के लिए पीले या फिर सफेद रंग की राखी सही होगी। इस रंग से आपके जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी।

सिंह- आप अपने भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी खरीदें। इस रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभ होगी।

कन्या- इस राशि के लोगों को अपनी बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं, साथ ही भाई-बहन के बीच प्यार बना रहता है।

तुला- इस राशि के लोगों के लिए नीला या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

वृश्चिक- अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो आपको गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए।

धनु- इस राशि के लोगों के लिए सुनहरे-पीले रंग की राखी शुभ रहेगी। ऐसे में आपको अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मकर- अगर आपके भाई की राशि धनु है तो उन्हें नीले रंग की राखी पहनाएं। इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा।

कुंभ- इस राशि के लोगों के लिए गहरे हरे रंग की राखी शुभ मानी गई है। आप अपने भाई को इसी रंग की राखी बांधे।

मीन- यदि आपके भाई की रशि मीन है तो आपको सुनहरा-हरे रंग की राखी खरीदना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़े…

रक्षाबंधन  : इस बार बेहद खास रहेगा रक्षाबंधन, जानिए शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन : भाई को बांधे विशेष वैदिक राखी, जानिए इसका महत्व और बनाने की विधि 

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी समेत अगस्त महीने में आने वाले हैं ये प्रमुख तीज-त्यौहार



This post first appeared on Chaitanya Bharat News, please read the originial post: here

Share the post

रक्षाबंधन 2021 : राशि के अनुसार भाई की कलाई पर बांधे राखी, जानिए किस रंग की राखी होगी शुभ

×

Subscribe to Chaitanya Bharat News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×