चैतन्य भारत न्यूज
अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा हो चुका है। राष्ट्रपति अशरफ गनी पहले ही देश छोड़कर भाग चुके हैं। लेकिन यहां फंसे आम लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। काबुल एयरपोर्ट पर सोमवार को भगदड़ जैसे हालात दिखे। काबुल से बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर जाना चाहते हैं। तालिबान की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही तालिबानी लीडरशिप काबुल में आ सकती है, उसी के बाद नई सरकार बनाने का सिलसिला शुरू होगा।
Related Articles
भारतीय वायुसेना सेना का विमान काबुल पहुंचा
अफगानिस्तान में फंसे भारतीय को लाने वायुसेना सेना का विमान काबुल पहुंच चुका है। भारत के करीब 500 अधिकारी और संबंधित सुरक्षा कर्मचारी वहां फंसे हुए हैं। C-17 ग्लोबमास्टर विमान अफरा-तफरी के कारण सुबह ताजिकिस्तान में उतरना पड़ा था। अमेरिकी बलों द्वारा वहां भीड़ को नियंत्रित करने के बाद विमान अब काबुल में उतर पाया है।
अफगानी छात्रों ने जताई चिंता
चंडीगढ़ में रहने वाले अफगानी छात्रों ने अपने मुल्क के हालत पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति बेहद चिंताजनक है।