Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

महिला ने किया था एक साथ 10 बच्चे पैदा करने का दावा, अब हुई गिरफ्तार

चैतन्य भारत न्यूज

कुछ दिनों पहले ही दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली एक महिला ने दावा किया था कि उसने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। अब इस महिला के बारे में कहा जा रहा है कि उसने खुद से ये कहानी बनाई थी। पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है।

इस महिला को लेकर उनके पार्टनर तेबोहो सोतेत्सी ने दावा किया था कि इस खबर के वायरल होने के बाद से ही ना तो वे गोसियामी को मिल पाए हैं और ना ही इन बच्चों को उन्होंने देखा है। इसके बाद पुलिस ने 37 साल की महिला गोसियामी को जोहानसबर्ग में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।

इस महिला ने 7 जून को तब सुर्खियां बटोरी थीं जब दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया में सामने आया था कि इस महिला ने 10 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। तेबोहो ने शुरुआत में खुद ही मीडिया को इन बच्चों को लेकर जानकारी दी थी लेकिन कुछ दिनों बाद वे अपने बयान से पीछे हट गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के एक लोकल मीडिया आउटलेट और स्वतंत्र मीडिया के अनुसार, इस महिला को 10 बच्चे हुए हैं लेकिन अस्पताल की लापरवाही को छिपाने के लिए अब इस महिला को फंसाने की साजिश रची जा रही है। हालांकि ये आउटलेट इन बच्चों का कोई सबूत अभी तक पेश नहीं कर पाया है।



This post first appeared on Chaitanya Bharat News, please read the originial post: here

Share the post

महिला ने किया था एक साथ 10 बच्चे पैदा करने का दावा, अब हुई गिरफ्तार

×

Subscribe to Chaitanya Bharat News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×