चैतन्य भारत न्यूज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में ऑटो में बैठे एक बुजुर्ग की जय श्रीराम न बोलने पर पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया जिसके बाद इसे लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।
Related Articles
क्या है मामला?
दरअसल, दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मुस्लिम बुजुर्ग ने चार अज्ञात लोगों पर गाजियाबाद में सुनसान पड़े एक मकान में ले जाकर उसे ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करने, पिटाई करने और दाढ़ी काटने का आरोप लगाया है। बुलंदशहर के अनूपशहर के रहने वाले बुजुर्ग सूफी अब्दुल समद के साथ हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।
राहुल का ट्वीटर पर हमला
राहुल गांधी इस मामले में एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा था कि, ‘मैं ये मानने का तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं। ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए क्रूरता है।’
प्रभु श्री राम की पहली सीख है-“सत्य बोलना” जो आपने कभी जीवन में किया नहीं।
शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं।
सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें। pic.twitter.com/FOn0SJLVqP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 15, 2021
सीएम योगी का पलटवार
राहुल के ट्वीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, ‘शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी राहुल गांधी समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं।’