चैतन्य भारत न्यूज
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। खेल और फिल्म जगत की इस जोड़ी की तस्वीरें भी हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बुधवार को विराट ने अपनी लेडी लव के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसे उनकी अब तक की सबसे हॉट सेल्फी माना जा रहा है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं विराट, अनुष्का की गोद में लेटे हुए हैं। विराट जहां सेल्फी लेने में बिजी हैं, वहीं अनुष्का ने अपने दोनों हाथों से पति को थाम रखा है। इसके कैप्शन में उन्होंने दिल के आकार के इमोजी का इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। विरूष्का के एक फैन ने कमेंट किया कि, ‘आप दोनों शानदार लग रहे हैं।’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पूरे भारत के भैया और भाभी हैं।’ एक और फैन ने कमेंट में लिखा, ‘हाए… नजर न लग जाए।’
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें विराट और अनुष्का पिछले करीब एक महीने से वेस्टइंडीज में थे और वे दोनों हाल ही में भारत लौटे हैं। विराट वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा थे और अनुष्का वहां छुट्टियां मना रही थीं। वहीं अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आईं थीं। दिसंबर 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ का भी अहम किरदार था।
View this post on Instagram