Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इस शख्स ने बिना कपड़ों के 2 घंटे बर्फ में बैठकर बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

चैतन्य भारत न्यूज

आप अपने हाथ में ज्यादा से ज्यादा कितनी देर बर्फ रख सकते हैं दो मिनट, पांच मिनट या ज्यादा से ज्यादा दस मिनट तक, लेकिन हम आपको आज एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बता रहे हैं जो पूरे दो घंटे तक बर्फ से भरे बक्से में रहा और अपने नाम नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

हम बात कर रहे हैं एथलीट जोसेफ कोएबर्ल के बारे में जिन्होंने शनिवार को बर्फ से भरे एक बड़े पारदर्शी बक्से के अंदर कुल दो घंटे, आठ मिनट और 47 सेकंड बिताए। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। जोसेफ ने ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में बनाया। सबसे पहले जोसेफ एक बक्से में बैठ गए और फिर उनके कन्धों तक उसमें बर्फ भर दी। इस दौरान जोसेफ ने स्विम सूट पहना हुआ था। इसके बाद जोसेफ ने इस बक्से में दो घंटे से ज्यादा समय बिताया।

जोसेफ से पहले ये अनोखा रिकॉर्ड चीन के एथलीट जिन सोंगहाओ के नाम दर्ज था। सोंगहाओ ने 2014 में यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने बर्फ के बक्से में कुल 53 मिनट और 10 सेकंड गुजारे थे। जब जोसेफ बक्से से बाहर निकले तो डॉक्टरों ने उनके पूरे शरीर की जांच शुरू कर दी। दो घंटे बर्फ में गुजारने के बाद भी जोसेफ बिलकुल फिट थे। उनका कहना था कि, वह और ज्यादा देर तक बर्फ में बैठ सकते थे लेकिन उन्हें इसकी जरुरत महसूस नहीं हुई।



This post first appeared on Chaitanya Bharat News, please read the originial post: here

Share the post

इस शख्स ने बिना कपड़ों के 2 घंटे बर्फ में बैठकर बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

×

Subscribe to Chaitanya Bharat News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×