Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

12 जुलाई राशिफल : मकर राशिवालों के बन रहे हैं विदेश यात्रा के योग, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

चैतन्य भारत न्यूज

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयानी एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आइए जानते है राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

मेष- आज आपका रवैया लचीला हो सकता है। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से हो सकती है। आज भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।

वृष- आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। आज कामकाज ज्यादा रहेगा। सोचे हुए काम निपटाने में परेशानी बढ़ सकती है। आज आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन- नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। निवेश करने से बचें, हानि हो सकती है। दिमाग में चलती कई तरह की बातों की वजह से आज आप अपना पूरा ध्यान काम पर नहीं लगा पाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

कर्क- आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई नया काम खुद के दम पर न करें तो ही अच्छा है। आपका अधिक खर्चा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताए, दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह- आज आपका पारिवारिक जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आज आपको पैसे कमाने के कुछ नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। अचानक किसी अजनबी से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

कन्या- आज लेन-देन के मामले से दूर रहें। जीवनसाथी की भावना समझने की कोशिश करें। माता-पिता की मदद मिलती रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आपको संतान संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आज आप घर के निर्माण के लिए अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। विवादों से दूर रहें।

वृश्चिक- आज आपका दिन समय के अनुकूल रहेगा,  आज किसी भी काम में लापरवाही न करें। सोच-समझकर आगे बढ़ें। परिवार में कुछ धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मानसिक तनाव और थकान हो सकती है।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में रुके हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है। आय में वृद्धि के मजबूत संकेत मिलेंगे। सेहत के मामले में भी आज का समय ठीक-ठीक रहेगा।

मकर- आज आप बातचीत में सावधानी बरतें। अचानक विदेश यात्रा हो सकती है। परिवार में किसी की छोटी-सी बात से आपकी परेशानी बढ़ भी सकती है। बच्चों से संबंधित समस्याओं का समाधान मिल जाएगा।

कुंभ- आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे। आज आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थापित करने का प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत के मामले में सावधान रहें।

मीन- आज आपको कार्यक्षेत्र में पैसों से संबंधित परेशानियां हो सकती है। एक बड़ा सौदा अंतिम रूप ले सकता है। आज आप किसी भी काम को करने के लिए जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़े…आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयानी एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

साप्ताहिक राशिफल : इस सप्ताह मुसीबतों का सामना कर सकते हैं ये राशि के लोग, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

इस दिन से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, जान जोखिम में डालकर 18,500 फीट की ऊंचाई पर दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु



This post first appeared on Chaitanya Bharat News, please read the originial post: here

Share the post

12 जुलाई राशिफल : मकर राशिवालों के बन रहे हैं विदेश यात्रा के योग, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

×

Subscribe to Chaitanya Bharat News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×