Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

9 November – वृश्चिक राशि के जातक आज शेयर बाज़ार और लॉटरी से रहें दूर

Tags:

मेष : इस राशि के जातकों में आज मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। यात्रा के योग हैं। सावधानी रखें। धन की स्थिति ठीक रहेगी।

वृष : इस राशि के जातकों को आज शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। भागदौड़ अधिक होगी। सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही ना करें। प्रियजन के सहयोग से लाभ होगा।

मिथुन : इस राशि के जातकों की आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क : इस राशि के जातक आज कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। तनाव ना पालें। पूजा-उपासना पर ध्यान दें। खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह : इस राशि के जातकों के घर में आज अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग हैं। समस्याएं हल होंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज कुटुम्ब-परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर की स्थिति अच्छी रहेगी। लाभ होगा। संतान की उन्नति होगी।

तुला : इस राशि के जातकों की नौकरी में आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं। बदलाव के योग हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव बढ़ सकता है। शेयर बाजार और लॉटरी से दूर रहें। मित्र से लाभ होगा।

धनु : इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी से लाभ होगा।

मकर : इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद न करें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नया काम शुरू होगा। विवाह में विलंब होगा।

कुंभ : इस राशि के जातक आज अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि संभव है। सेहत में समस्या से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन : इस राशि के जातक आज आलस्य त्यागकर काम पर ध्यान दें। रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

यह भी पढ़ें – 8 November – जानें किन राशि के जातकों की आज जीविका के क्षेत्र में होगी प्रगति

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 9 November – वृश्चिक राशि के जातक आज शेयर बाज़ार और लॉटरी से रहें दूर first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top News Channels In India| Noida News, please read the originial post: here

Share the post

9 November – वृश्चिक राशि के जातक आज शेयर बाज़ार और लॉटरी से रहें दूर

×