ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
Sawan का महीना चल रहा है इस महीने में कई लोग धार्मिक वजह से प्याज और लहसुन नहीं खाते। ऐसे में जिनके यहां हर चीज़ में प्याज पड़ता है उन्हें कई बार बिना प्याज की डिशेज बनाने के ऑप्शन नहीं सूझते। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि बिना प्याज के खाना या नाश्ता टेस्टी नहीं बन सकता। बिना प्याज के न सिर्फ नाश्ता और खाना टेस्टी बन सकता है बल्कि बनाने में वक्त भी नहीं लगता। हम बात करें नाश्ते की तो ऐसा एक नाश्ता है Namkeen Sewai। कई लोग इसे सेवईं का उपमा भी बोलते हैं।
Related Articles
सामग्री
- सेवई (पतली या मोटी)
- राई
- जीरा
- मूंगफली के दाने
- टमाटर
- हरी मिर्च
- नमक
- काजू (ऐच्छिक)
- हरा कटा धनिया
- हल्दी
- घी
इस तरह बनाएं ‘Namkeen Sewai’
- Sewai को घी में रोस्ट करके रख लें। अगर आपके पास रोस्टेड सेवई हैं तो इन्हें ऐसे ही इस्तेमाल कर लें।
- Sewai उबालने की जरूरत नहीं है। एक पैन में घी लें इसमें मूंगफली और काजू रोस्ट कर लें। इनको अलग निकालकर रख लें।
- अब थोड़ा और घी डालें। घी गरम हो जाए तो इसमें जीरा और राई डालें। जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा टमाटर डालें।
- अब हरी मिर्च डालें। फिर हल्दी, नमक और चाहें तो थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डाल लें।
- टमाटर को अच्छी तरह भून लें। अब इसमें 1 कप पानी डालें।
- पानी इस अंदाज में डालें कि ज्यादा न हो। कम लगे तो ऊपर से डाल सकते हैं।
- पानी उबलने लगे तो सेवईं डाल दें। पैन को ढंके बिना सेवई पकने दें।
- इसमें रोस्टेड मूंगफली और काजू मिला दें। कुछ देर में पानी सूख जाए और सेवईं पक जाए तो गैस बंद करके इसमें हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू डालकर 1 मिनट के लिए ढंक दें। Namkeen Sewai तैयार है।
यह भी पढ़ें – बारिश का हो मौसम तो ट्राई करें ‘Rajasthani Mirchi Vada’
This post first appeared on Top News Channels In India| Noida News, please read the originial post: here