Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

5 August – जानें किन राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करने के बावजूद भी नहीं मिलेगा लाभ 

मेष:  इस राशि के जातक आज सोच-समझकर और मार्केट वैल्‍यू पता करके ही निवेश करें। अचानक ही किसी पुरानी डील से आपको लाभ भी मिल सकता है।

वृष : इस राशि के जातक आज नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। आज घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का भी मौका मिलेगा।

मिथुन : इस राशि के जातकों का आज के दिन शेयर में निवेश करने का भी योग बन रहा है। आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलने का भी योग है।

कर्क : इस राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में गुप्‍त शत्रुओं से सावधान रहें। अन्‍यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिन अच्‍छा जाएगा।

सिंह : इस राशि के जातकों की आज बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। नए संबंधों में स्थायित्व होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य में आर्थिक लाभ दिलाएगी। आज आपके विरोधी कितने भी प्रयास कर लें लेकिन आपको परास्‍त नहीं कर पाएंगे।

तुला : इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। शारीरिक रूप से आज कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं। आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के आज घर-परिवार के कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। घर-परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु : इस राशि के जातकों के आज अचानक धन लाभ होने से आपके ऋणभार में कमी होने का योग बन रहा है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप जिनके उधार चुकाने हैं उन लोगों की एक लिस्ट तैयार कर लें और कोशिश करें कि अधिक से अधिक लोगों का कर्ज चुकता कर दें।

मकर : इस राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। हालांकि आज परिश्रम अधिक करने के बावजूद भी लाभ की स्थितियां कमजोर होने की संभावनाएं बन रही हैं लेकिन निराश न हों, पूरे मन और लगन से कार्य पूर्ण करते रहें, सफलता देर से ही सही लेकिन मिलेगी जरूर।

कुंभ : इस राशि के जातकों की आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल भी हो सकता है।

मीन : इस राशि के जातकों को आज कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

AB STAR NEWS  के  ऐप को डाउनलोड  कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम  और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है 

The post 5 August – जानें किन राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करने के बावजूद भी नहीं मिलेगा लाभ  first appeared on .


This post first appeared on Top News Channels In India| Noida News, please read the originial post: here

Share the post

5 August – जानें किन राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करने के बावजूद भी नहीं मिलेगा लाभ 

×

Subscribe to Top News Channels In India| Noida News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×