Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Anjani Mata Mandir – Places To Visit Near Mehandipur Balaji Temple.

भक्तों जय श्रीराम! मेहंदीपुर बालाजी ब्लॉग वेबसाइट में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे दर्शनीय धार्मिक स्थल के बारे में जो Mehandipur Balaji Temple के पास है। इस जगह का नाम है अंजनी माता का मंदिर (Anjani Mata Mandir)।

अगर आप मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आए हैं तो आपको एक बार Anjani Mata के दर्शन के लिए यहां जरूर आना चाहिए।

Anjani Mata Mandir Mehandipur Balaji

01मन्दिर का मुख्य नाममंदिर महातपस्वनी माता अंजनी देवी जी
02किस संप्रदाय का मंदिर है? हिन्दू सनातन धर्म
03उद्देश्य सर्व कल्याण और मनोकामना पूर्ति के लिए।
04मुख्य आराध्य देव माता अंजनी और हनुमान जी।

यह मंदिर बालाजी महाराज के मंदिर के काफी निकट स्थित है। वैसे तो जब आप सड़क मार्ग से हाईवे को छोड़कर बालाजी के लिए मुड़ते हैं जिसे बालाजी मोड़ कहा जाता है यहां से यह मंदिर काफी पास पड़ता है।

लेकिन श्रद्धालु आते समय सबसे पहले बालाजी महाराज के दर्शन के लिए सीधे निकल जाते हैं और दर्शन के बाद माता अंजनी के दर्शन के लिए आते हैं।

किसी भी धार्मिक यात्रा का पुण्य फल पैदल चलकर ही प्राप्त होता है। बालाजी मंदिर से हाईवे यानि राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाली सड़क आपको माता अंजनी के दरबार तक ले जाती है। और पैदल यह दूरी मात्र 15 से 20 मिनट में पूरी की जा सकती है।




बहुत से श्रद्धालु पैदल ही जाना पसंद करते हैं। अगर आप कई लोग एक साथ आए हों तो पैदल चलने का आनंद कुछ और ही होता है।

सड़क किनारे ग्रुप में बातचीत करते हुए पैदल आप कब पहुंच जाते हैं पता ही नहीं चलता। दूरी भी ज्यादा नहीं है 1 से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह अंजनी माता मंदिर।

वैसे Anjani Mata Mandir जाने के लिए थ्री व्हीलर, ऑटो, टुकटुक और मेट्रो रिक्शा पर्याप्त संख्या में यहां उपलब्ध है।

बालाजी मंदिर से ही आपको ऑटो रिक्शावाले मिल जाते हैं। यहां से जाने का किराया भी मात्र 10 रुपये का लगता है।

रास्ते में आप मान लीजिए आपका सामना सुन्दर, सुसज्जित और पूरे बाजार से होता है। बालाजी मंदिर से दुकानें दिखनी प्रारम्भ हो जाएगी और अंजनी माता के मंदिर तक पहुंचते पहुंचते ये दुकाने भी धीरे-धीरे छंटने लगती है।

मार्ग में पड़ने वाली ये दुकानें वही दुकाने हैं जहां से लोग शॉपिंग वगैरह करते हैं। अगर आपने अभी कुछ भी नहीं खरीदा है तो हमारा सुझाव है कि आप अंजनी माता मंदिर जाते समय कुछ न खरीदे क्योंकि इससे आप पर अनावश्यक भार बढ़ जाएगा।




फिर ये बोझ आपको मंदिर तक फिर मंदिर से होटल, धर्मशाला तक आपको उठाना पड़ेगा। हां, मंदिर से वापसी में खरीदारी कर सकते हैं।

Anjani Mata Mandir के मुख्य द्वार के बाहर ही आपको प्रसाद की दुकाने नजर आयेंगी। आप यहां से प्रसाद चढ़ाने के लिए खरीद सकते हैं। यहां प्रसाद में मुख्य रूप से परमल, इलायची दाना और सूखे मेवे का प्रसाद मिलता है।

प्रसाद लेकर जैसे आप मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर जाते हैं, आपको दर्शन होते हैं अंजनी माता के भवन के। यह भवन काफी ऊंचा बना हुआ है और भवन तक जाने के लिए पक्की सीढ़ियां बनी हुई है।

मंदिर वाकई में बहुत सुन्दर बना हुआ है। अगर आप बालाजी आए तो आपको एक बार यहां जरूर आना चाहिए।

मंदिर के अंदर फोटोग्राफी करना सख्त मना है। लेकिन मंदिर के अलावा आप अन्य सुन्दर दृश्यों को अपने मोबाइल के कैमरे में अवश्य संजो कर रख सकते हैं।

मंदिर के प्रवेश द्वार से प्रवेश करते ही आपको बायीं ओर सीढ़ियां दिखाई देंगी जो आपको ऊपर भोले शंकर की गुफा में ले जायेंगी।

नीचे से देखने पर यह एक पर्वत की तरह दिखाई देती है। बहुत ही अच्छा लगता है बाहर से देखने पर।

गुफा से बाहर निकलने पर आगे बढ़ते हैं तो सीढ़ियां नीचे ढलान की तरफ जाती है। आगे बढ़ते ही आपका सामना होता है पूतना माई की एक विशाल प्रतिमा से।

यह वो जगह है जहां आप सेल्फी वगैरह ले सकते हैं। नीचे उतरने पर अत्यन्त मन को भा जाने वाला एक बगीचा सामने आ जाता है।

यहीं पर कृत्रिम रूप से एक अशोक वाटिका बनाई गई है। थोड़ा सा और आगे बढ़ते हैं तो हनुमान जी महाराज राम नाम धुन में बैठे हुए प्रतिमा के रूप में दिखाई देते हैं।

इनके चारों ओर वानर ही वानर मूर्तियों के रूप में नृत्य करते जान पड़ते हैं। यह तो वाकई में अलौकिक दृश्य लगता है। इन वानरों की आंखे बच्चों के खेलने वाले कंचों से बनाई गई है। देखने मात्र से ही लगता है कि ये कोई सजीव दृश्य है।

थोड़ा और आगे बढ़ते हैं तो यहां एक कुटिया नजर आती है जिसमें श्रवण कुमार जी अपने कंधों पर एक कांवर लिए है जिनमे उनके माता पिता बैठे हुए हैं।

यहां से बाहर निकल कर आप माता अंजनी के मंदिर के साइड में पहुंच जाते हैं। मंदिर के सामने ही दो हाथियों की विशाल प्रतिमाएं हैं जहां आप तस्वीरें ले सकते हैं।

बहुत ही सुंदर सुंदर दृश्य यहां आपको देखने को मिलेंगे जिन्हें यहां शब्दों में पिरोना थोड़ा मुश्किल सा लगता है। अगर मैं Places To Visit Near Mehandipur Balaji Temple की बात करूं तो Anjani Mata Mandir यहां की दूसरी बेस्ट जगह है।

आपको यहां एक बार जरूर आना चाहिए।

जय बाबा की!

यह भी पढ़ें :-

Mehandipur Balaji ke Niyam In Hindi – Poori Jankari

Mehandipur Balaji Temple – Janiye Yahan Ki Poori Jankari Hindi Me

जानिए कैसे लगती है मेहंदीपुर बालाजी में अर्जी और अर्जी लगाने का तरीका

The post Anjani Mata Mandir – Places To Visit Near Mehandipur Balaji Temple. appeared first on Mehandipur Balaji Blog Website.



This post first appeared on Mehandipur Balaji, please read the originial post: here

Share the post

Anjani Mata Mandir – Places To Visit Near Mehandipur Balaji Temple.

×

Subscribe to Mehandipur Balaji

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×