Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Meme Meaning In Hindi | Memes क्या होता है?

Meme Meaning In Hindi! एक समय था जब लोगों द्वारा चुटकुले सुनाए जाते थे, लेकिन आज उन्हीं चुटकुलों ने Meme का रूप ले लिया और सोशल मीडिया पर यह Memes काफी वायरल होते हैं। तो यह आखिर Meme होते क्या है? (Meme Meaning In Hindi) Meme इन से पैसे कैसे कमाए? मोबाइल में Memes कैसे बनाएं? यह सारी जानकारियां इस आर्टिकल में मिलेंगी।

कभी किसी राजनेता के ऊपर तो कभी किसी लोकप्रिय व्यक्ति पर memes बनाए जाते हैं, लोगों को वे इतने पसंद आते हैं कि रातोंरात एक meme लाखों लोगों तक पहुंच जाता है।

  • PayPal Kya Hai? PayPal Account Kaise Banaye In Hindi?
  • Data Entry क्या है और कैसे करते है – Data Entry In Hindi

और अगर आप भी फेसबुक इंस्टाग्राम जैसी साइट्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपने भी जरूर meme देखे होंगे और इन्हें शेयर भी किया होगा तो आइए जानते हैं Memes क्या होता है? (Meme Meaning In Hindi)

Meme Meaning In Hindi

Meme एक concept (सिद्धांत) होता है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है। एक Meme में एक कहानी, मान्यता, मुहावरा या फिर कोई चुटकुला हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो Meme एक Transmitted इमेज होती है। जिसमें text के माध्यम से अपने ideas या किसी मुद्दे पर बात रखी जाती है। कई बार Meme एक वीडियो या सिर्फ Text के फॉर्म में हो सकता है।

Meme बनाना भी एक कला है, जिसके लिए व्यक्ति का creative होना जरूरी है। क्योंकि आपको अपने दिमाग की कसरत इस तरह करनी होती है जिससे किसी मुद्दे को आप अधिक से अधिक मजेदार या आकर्षक बनाना सके! ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वह meme पहुंच सके।

प्रायः लोग Meme को किसी चुटकुले से जोड़ते हैं, लेकिन जरूरी नहीं हर बार Meme को बनाने का मकसद हंसाना हो! Meme समाजिक विचारों, लोगों की जरूरतों को सरकार तक या प्रशासन तक पहुंचाने का एक बढ़िया तरीका है।

लोगों द्वारा इंटरनेट पर उन Meme को सबसे अधिक पसंद और शेयर किया जाता है जो ताजा या हाल की घटनाओं से जुड़े हुए हो! यह Meme आपको एक किसी घटना से परिचित करा सकते हैं। आपको हंसा सकते हैं साथ ही कई बार आपको अच्छा सामाजिक संदेश दे सकते हैं। तो दोस्तों अब आप जान गये होगे की Memes क्या होता है? (Meme Meaning In Hindi)

Top 10 Funny Meme Facebook Page

यदि आपको memes बहुत ज्यादा पसंद है, वह भी funny meme जिनकी तलाश में आप अक्सर रहते हैं। पेश है आपके लिए फेसबुक पर 10 भारतीय Meme pages जो आपको फेसबुक पर सबसे ज्यादा गुदगुदाएंगे। बता दें हो सकता है इस लिस्ट में पॉपुलर Meme पेज शामिल ना हो! लेकिन आपको कोई नया और फनी पेज जरूर मिल जाएगा।

  • The engineer bro
  • Mazak
  • Koi meme gaya
  • Mirzapur ke memes
  • All India Dank Memes
  • Meme Mandir
  • Be Like Bro
  • Garbage Bin
  • Bewkoof
  • Scookwhoop hindi

यदि आप फेसबुक से ज्यादा समय इंस्टाग्राम पर बिताते हैं। तो आपको इसी तरह कई मेमर्स का अकाउंट इंस्टाग्राम पर मिल जाएगा  जहां आपको एक से बढ़कर एक इंस्टाग्राम पर  meme दिखाई देंगे! अब सवाल आता है कि

क्या Meme से पैसे भी कमाए जा सकते हैं?

जी हां Meme से पैसे भी कमाए जा सकते हैं लोकप्रिय फोटो शेयरिंग साइट Instagram और फेसबुक पर आपने कई सारे memes देखे होंगे। जिनको आपने फॉलो भी किया होगा लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि meme वाले फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट के मालिक इनसे कमाई भी करते हैं।

हालांकि यह काम आसान नहीं है, क्योंकि Meme बनाना हर किसी के बस की बात नहीं! लेकिन जिन लोगों को यह कला आती है, उनके फेसबुक अकाउंट पर बड़ी संख्या में यदि फॉलो वर्ष हैं। तो उनके पास पैसे कमाने के कई तरीके होते हैं। Mazak Tak, Bewkoof, the engineer bro  जैसे Pages जिनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स होते हैं।

आइए जानते हैं फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट में किनकिन तरीकों का इस्तेमाल कर वे पैसे कमाते हैं।

Meme से पैसे कमाने के तरीके? Memes से पैसे कैसे कमाये?

Brand Sponsorship

जब आपके Meme पेज पर लाखों की संख्या में Followers होते हैं। तो कई सारे brands अपने products का प्रचार प्रसार करने के लिए आपसे Contact करते हैं, और आपके द्वारा उस कंपनी के products का प्रमोशन करने के बदले वह कंपनी आपको पैसे देती है।

अगर आपके फेसबुक पेज या इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी पोस्ट में Likes अच्छे आते हैं, Reach काफी ज्यादा है तो उसे देखते हुए कंपनियां एक ब्रांड sponsorship के बदले  आपको ₹50,000 तक भी pay कर देती है। तो इससे आप समझ सकते हैं आपके पास ऑडियंस होने का कितना बड़ा फायदा होता है।

Sell Own Products

एक पॉपुलर फेसबुक Meme पेज है bewakoof.com अगर आप इनके पेज पर जाएं, तो आप पाएंगे, न सिर्फ लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं। बल्कि  t-shirts इत्यादि Sell करके अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। क्योंकि लाखों की संख्या में इनके पेज पर फॉलोअर्स हैं, और जो भी इनके पेज पर आता है अगर उसे इनके प्रोडक्ट पसंद आते हैं तो वे खरीदते है।

तो इस तरह प्रोडक्ट्स बेचकर पैसे कमाने के लिए न तो इन्हें कहीं Advertising करनी पड़ती है, और नहीं प्रमोशन में अपना समय लगाना पड़ता है। तो इस तरह अगर आपके भी meme पेज में काफी फॉलो वर्ष हो जाते हैं तो आपके पास भी यह तरीका होता है पैसे कमाने का!

Drive Traffic To Your YouTube Channel & Blog

जैसा कि आप जानते होंगे Blog और यूट्यूब चैनल दोनों तरीकों से आप ऑनलाइन अच्छी कमाई कर सकते हैं। तो अगर आपका यूट्यूब चैनल या ब्लॉग है लेकिन उसमें अधिक ट्रैफिक नहीं है तो आप ट्रैफिक लाने के लिए अपने Meme पेज का इस्तेमाल कर सकते है।

आज जिनके meme पेज में लाखों फॉलोअर्स हैं वे अपने ब्लॉग या दूसरे के ब्लॉग पोस्ट का Link शेयर करके ब्लॉग पर ट्रैफिक भेजते हैं और जिसके बदले में वे उन्हें पैसे देते हैं। लेकिन आप अपने Meme अकाउंट से खुद के ब्लॉग या चैनल में ट्रैफिक ला सकते हैं। जब आपके Meme का Niche और youtube चैनल या Blog का Niche एक जैसे हो! 

मान लीजिए आपका एक Youtube channel है जहां आप funny video upload करते हैं तो आप अपने Meme पेज पर अपनी वीडियो का लिंक डाल सकते है। या फिर जोक्स वाले ब्लॉग का लिंक शेयर कर ट्रैफिक लाकर कमाई कर सकते हैं।

Cross Promotion

अपने Meme पेज पर या अकाउंट पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने का एक फायदा यह है कि आप अपने दूसरे अकाउंट् पर फॉलोअर्स बढ़ा सकते हैं। Example के लिए आपके Meme पेज पर 1 लाख फॉलोअर्स हैं। और आप अपनी किसी पोस्ट में अपनी ऑडिएंस को insta पर फॉलो करने या यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने को कहेंगे तो कई सारे लोग जो आपके Fan होंगे वे आपको वहां भी फॉलो करेंगे।

इस तरह आप दूसरे अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ाकर अपनी ऑडियंस से पैसे कमा सकते हैं। साथ ही आप अपने Meme पेज से किसी यूज़र के YouTube channel या सोशल account को प्रमोट कर सकते हैं, और इसके बदले में उनसे पैसे ले सकते हैं। उनके अलावा Link shortening, Product Review इत्यादि और भी कई तरीके होते हैं, फेसबुक से पैसे कमाने के लिए, लेकिन ज्यादातर ऊपर बताए गए तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों द्वारा पैसे कमाए जाते हैं

  • मोबाइल से पैसे कैसे कमाए – पैसे कमाने का 10 तरीका
  • ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – इंटरनेट से पैसे कमाने के 20+ तरीक़ा

Meme कैसे बनाएं?

अगर आप भी खुद का एक Meme पेज या अकाउंट बनाकर Meme upload करना चाहते हैं, लेकिन नहीं पता कि किस तरह Meme बनाए जाते हैं तो बता दें इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है आप आसानी से 1 मिनट में meme बना सकते हैं।

आपको Play store पर Meme बनाने के लिए कई सारी एप्लीकेशन मिल जाएंगी। जिनकी मदद से आप 2 मिनट में Meme बना सकते हैं।

meme बनाने के लिए जरूरी चीजें;

  • आईडिया जिसको आप लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं।
  • फोटो जिसको आपने Meme में इस्तेमाल करेंगे
  • आपकी क्रिएटिविटी जिससे आप Meme को विशेष & बेहतर बना सकते हैं।

चलिए हम एक एप्लीकेशन की सहायता से जानते हैं कैसे 2 मिनट से भी कम समय में आप अपने मोबाइल से meme बना सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्ले स्टोर से Meme Creator एप्लीकेशन को डाउनलोड करें।

Download

अब इस ऐप को ओपन करें, और वह टेंपलेट Choose करें जो आपको स्क्रीन पर पसंद आता है।

उसके बाद स्क्रीन पर आपको दो ऑप्शन मिलते हैं, Upper Text और Bottom Text आपको Meme के ऊपरी भाग में जो Text लिखना है, उसे upper text पर Text डालें!

इसी तरह Bottom text पर क्लिक करके नीचे वाला text डालें। इसके अलावा नीचे दिए गए टैब्स में आपको कुछ ऑप्शन मिलते हैं।

  • Add text:-आप अपनी मर्जी से Meme में कोई भी Text Add कर सकते हैं।
  • Rage:-यहां क्लिक कर आप अपने Meme के लिए स्पेशल स्टिकर Add कर सकते हैं 
  • Photo:- गैलरी से किसी फोटो को Meme में Add कर सकते है।
  • Expand:- Meme के साइज को बढ़ा सकते हैं।

यदि आपको Text का साइज बढ़ा करना है तो आप ऊपर दिए गए सेटिंग के icon पर क्लिक कर सकते है, साथ ही आप यहां से font change कर सकते है।

उसके बाद Meme तैयार होने के बाद अंत में save के बटन पर क्लिक कर दें, इतना करते ही आप इस meme को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं

Meme वायरल कैसे करें?

अगर आप ने हाल ही में फेसबुक पेज या इंस्टाग्राम पर अकाउंट क्रिएट किया है, जिसमें आप Meme शेयर कर रहे हैं। लेकिन कोई भी meme वायरल नहीं हो रहा है तो नीचे कुछ टिप्स दी है जिनकी मदद से आप अपने Meme को वायरल कर के लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

Create meme on trending topics

एक यूजर होने के नाते आप उन Memes को अधिक पढ़ना या शेयर करना पसंद करते होंगे, जो latest topics से जुड़े हुए हैं। तो आपको भी ऐसे ही टॉपिक पर Meme क्रिएट करना है, जो हाल की घटना से संबंधित हो जैसे कि आप किसी सेलिब्रिटी या किसी राजनेता से या किसी आम आदमी से जुड़ी घटना का Meme अपने फेसबुक पेज या इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। तो काफी ज्यादा संभावना होती हैं, उस Meme के पसंद आने पर लोगों द्वारा उसे शेयर करने की।

Use attractive images

अपनी Meme में ऐसी images का इस्तेमाल करें, जिसे देखते ही लोग आपके द्वारा लिखे गए Text को पढ़ना शुरू कर दें। क्योंकि जब भी कोई आप Meme देखते हैं, पहले आपकी नजर images पर जाती है।

तो जिसके संबंध में आप Meme बनाने जा रहे हैं, कोशिश करें उससे जुड़ी अट्रैक्टिव इमेज बनाने की, जो लोगों की नजर में आए और लोग उसे पसंद करें और शेयर करें।

Share meme

फेसबुक हो यह इंस्टा अगर आप चाहते हैं शुरुआत में आपके Meme ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे! तो आपका काम अपने अकाउंट में meme पोस्ट करने तक का ही नहीं रह जाता।

आपको Meme upload करने के बाद उसे meme से रिलेटेड अन्य Pages, ग्रुप में शेयर करना चाहिए। जिससे लोगों की नजर में वह meme आए, और अगर लोगों को Meme पसंद आता है तो वे उसे शेयर करेंगे इससे रातोंरात आपका Meme लाखों लोगों तक पहुंच सकता है।

Regular upload

Meme बनाकर लाखों में फॉलोअर्स पाना, कोई बाए हाथ का काम नहीं,  इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है और स्मार्ट work के साथसाथ धैर्य रखना पड़ता है ।

इसलिए अगर आप वाकई अपने memes के लिए सीरियस है तो आपको लगातार अच्छी meme पोस्ट करते रहना चाहिए। एक न एक दिन जरूर कोई meme वायरल होगा।

Promotion

अंतिम तरीका है meme को वायरल करने का और अपने फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पर Followers बढ़ाने का, जिसके लिए आपको कुछ पैसे भी इन्वेस्ट करने होंगे।

अगर आपके पास बजट है और आप अपने Meme पेज को वाकई पॉपुलर बनाना चाहते हैं, तो आप वे meme पेज जिनके फॉलोअर्स लाखों की संख्या में हैं, उन्हें आप अपने meme पेज का प्रमोशन करने के लिए कह सकते हैं। अगर वे फ्री में नहीं करते हैं, तो आप उन्हें कुछ पैसों का भी ऑफर दे सकते हैं। क्योंकि उनके पेज पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं तो प्रमोशन करने पर उनके फॉलोअर्स आपको फॉलो करेंगे। और इस तरह आप अपने फॉलोअर्स को बढ़ा पाएंगे।

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद Meme क्या है? Meme से पैसे कैसे कमाए? Meme Meaning In Hindi | Memes क्या होता है? अब आप भी जान गए होंगे। 

  • WhatsApp से पैसे कैसे कमाए – पैसे कमाने के 10 तरीक़े
  • फेसबुक से पैसे कैसे कमाए – फेसबुक से पैसे कमाने का तरीका

Hope की आपको Meme Meaning In Hindi | Memes क्या होता है? का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।

अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.

The post Meme Meaning In Hindi | Memes क्या होता है? appeared first on FutureTricks.



This post first appeared on FutureTricks - Learn Something Technical!, please read the originial post: here

Share the post

Meme Meaning In Hindi | Memes क्या होता है?

×

Subscribe to Futuretricks - Learn Something Technical!

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×