Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Uber Me Bike Kaise Lagaye [Full Process 2021]

Uber Me Bike Kaise Lagaye [Full Process 2021] भारत अमेरिका समेत दुनिया के 52 देशों में UBER अपनी टैक्सी सर्विस के लिए पॉपुलर है लेकिन अब उबर ने अपनी बाइक सर्विस भी देना शुरू कर दिया है, और आप भी यदि जानना चाहते हैं Uber में बाइक कैसे लगाएं? और पैसे कैसे कमाए? तो यह पोस्ट आपके लिए ही है।

दोस्तों Uber नामक टैक्सी सर्विस की शुरूआत साल 2008 में की गई थी, अब तक शहरों में लोग उबर App से टैक्सी बुक कर पाते थे।

  • OLA Me Bike Kaise Lagaye?
  • Rapido Me Bike Kaise Lagaye?

पर अब Uber उन दुपहिया वाहन चालकों को भी यह मौका देती है कि वे अपनी बाइक को Uber में लगाकर लोगों को Uber Ride देकर पैसे कमाने का.

यह सर्विस हर किसी के लिए है, अगर आप के पास भी 2 व्हीलर बाइक है और उसका लाइसेंस है तो आपको यहां Uber में बाइक लगाने की पूरी जानकारी मिलेगी। तो चलिए जानते है की आख़िर UberMoto क्या है? और Uber Me Bike Kaise Lagaye?

Uber Moto क्या है?

Uber Moto उबर द्वारा शुरू की गई एक बाइक सेवा है, जिसे Uber द्वारा हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। उबर मोटो के माध्यम से लोग शहर में जो अक्सर एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं, वह उस दूरी को तय करने के लिए बाइक और स्कूटर का प्रयोग कर सकते हैं।

Uber द्वारा हाल ही में अपने बयान में यह बात कही गई थी कि uber Moto भारत में वर्ष 2020 तक 200 शहरों में अपनी सेवाएं देगा। बता दें जब भी Uber पर आप कोई राइड बुक करते हैं तो कोई बाइक या स्कूटर चालक आपके लोकेशन पर पहुंचता है। फिर आप उस स्कूटर पर सवार होकर वहां पहुंचते हैं जहां आप जाना चाहते है।

टैक्सी की तुलना में यह ज्यादा फास्ट है और इसमें लागत भी कम आती है, इसलिए वर्तमान में लोग UberMoto को काफी पसंद कर रहे हैं आइए जानते हैं।

UberMoto में अपनी बाइक लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेज;

  • बाइक के ऑरिजनल पेपर
  • एड्रेस प्रूफ़
  • पैनकार्ड (कैसे बनवाए?)
  • आपके स्वास्थ्य को दर्शाने के लिए एक फिटनेस सर्टिफिकेट 

अगर यह सभी दस्तावेज आपके पास उपलब्ध है तो अभी आप Uber पर अपनी बाइक लगा सकते हैं, बस आपको नीचे दी गई इन शर्तों का पालन करना होगा।

Terms and Conditions to Add Bike in Uber

Uber में बाइक लगाने हेतु Uber Moto की कुछ नियम एवं शर्तें निम्नलिखित हैं 

  • आपके पास two wheeler ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
  • बाइक के सभी डाक्यूमेंट्स आपके पास होने चाहिए।
  • बाइक की स्थिति (कंडीशन) ठीक होनी चाहिए।
  • इसके साथसाथ बता दें आप 5 साल से पुरानी बाइक को Uber में नहीं लगा सकते।

अगर आप इन सभी नियम एवं शर्तों को पूरा करते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आप आसानी से Uber में अपनी बाइक Add कर सकते हैं।

  • Driving Licence Check Kaise Kare
  • Driving Licence Kaise Banaye Online Apply Kaise Kare

Uber Me Bike Kaise Lagaye?

सबसे पहले नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके Uber की वेबसाइट पर जाएं।

Uber Signup

यहां आपको एक साइन अप फार्म मिलता है इस फॉर्म में आपको अपना नाम phone number, password, City इत्यादि भरने के बाद अंत में invite कोड का ऑप्शन आता है। यहां पर आप कोड फिल कर सकते हैं, या इसे खाली छोड़ दें।

सारी डिटेल्स को भरने के बाद बाद गाड़ी चलाने के लिए साइन अप बटन पर क्लिक करें। अब एक नया पेज स्क्रीन पर ओपन होगा तो यहां दिए गए Check Box पर tick करें और Continue बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

उसके बाद I Accept and Continue के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़े।

अब अगले स्टेप में आप देख सकते हैं आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। जिसमें निम्न डाक्यूमेंट्स को आपको अपने मोबाइल से अपलोड करना है।

Profile Photo:- आपका फोटो ताकि लोग आपको पहचान सके!

Driving Licence Front:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आपको यहां driving licence के फ्रंट की फोटो अपलोड करनी होगी

PAN Card:- पैन कार्ड की फोटो अपलोड करें।

Vehicle Insurance:- अब आपको यहां अपने two wheeler bike का insurance अपलोड करना है।

इसके बाद अंत में आपको RC अपलोड कर देनी है।

इन सारे documents को upload करने के बाद अब कुछ समय पश्चात कंपनी द्वारा आपके मोबाइल नंबर पर Uber में बाइक Add होने से जुड़ी जानकारी मैसेज के रूप में भेजी जाएगी।

साथ ही आपको Uber ऑफिस में जाकर अपने सभी डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई करना होगा। डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई करने के बाद आपकी बाइक Uber में Add हो जाएगी और अब आप बाइक सर्विस देकर पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

Uber में बाइक लगाने के फायदे?

सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि वर्तमान में लोग टैक्सी बुकिंग से ज्यादा Bike से यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं तो इसमें आपको अधिक ऑर्डर्स मिलते हैं।

साथ ही कंपनी द्वारा पूरे हफ्ते किए गए काम के पैसे आपको सीधे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते है। आपको आवश्यकता पड़ने पर Boss से छुट्टी मांगने की जरूरत नहीं है। आप एक Self Employed की तरह काम कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने काम करने का समय खुद निर्धारित कर सकते हैं आप जिस टाइम पर Login होंगे उसी टाइम पर आप Ride देकर Earning कर सकते हैं।

इन सारे फायदों के अलावा अंत में हम आपको एक इंपोर्टेंट टिप्स देना चाहेंगे कि आप न सिर्फ Uber पर अपनी बाइक ऐड कर सकते हैं। बल्कि आप अपनी इसी बाइक का उपयोग ओला, रपिडो,  जैसी अन्य Companies की बाइक सर्विस के किए भी कर सकते हैं।

जिससे आप अलगअलग कंपनियों में अपनी बाइक Add करके ज्यादा ऑर्डर पा सकते हैं, और अच्छी Earning कर सकते हैं।

तो दोस्तों बहरहाल आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप यह भली भांति जान गए होंगे कि Uber में अपनी बाइक कैसे लगाएं? और इसके क्या क्या फायदे होते हैं? हमें आशा है यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हुई होगी। और आप इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे।

  • Kisi Bhi Company Me Car Kaise Lagaye?

Hope की आपको Uber Me Bike Kaise Lagaye [Full Process 2021] का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।

अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.

The post Uber Me Bike Kaise Lagaye [Full Process 2021] appeared first on FutureTricks.



This post first appeared on FutureTricks - Learn Something Technical!, please read the originial post: here

Share the post

Uber Me Bike Kaise Lagaye [Full Process 2021]

×

Subscribe to Futuretricks - Learn Something Technical!

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×