Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

100+ आज का सुविचार हिंदी में 2022

आज का suvichar क्या है इससे पहले आपको और हमें यह जानना चाहिए की सुविचार क्या हैं, और suvichar क्या होता हैं। सुविचार का meaning  सुंदर या उत्तम विचार ; अच्छे ख़याल होता हैं।

Suvichar in hindi : मैंने इस पोस्ट में ऐसे 100 से अधिक अनमोल सुविचार का संग्रह किया है, जो कि जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सहायक होंगी.

जीवन में अनेक ऐसे अवसर आते हैं,जब आप को उचित और अनुचित का निर्णय करने में काफी दुविधा का अनुभव होता है । उस समय हमारे बड़े बुजुर्गो द्वारा कहे गए सुविचार और अनमोल विचार ही हमे जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। हमारे इस पोस्ट का मकसद भी यही है की हम आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करने वाले सुविचार, अनमोल विचार साझा कर रहे हैं ।

100 सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में 

  1. हमारे सपनों की कोई सीमा नहीं है, ये असीम हैं। अनंत है। बस आप यकीन कीजिए और चमत्कार खुद-ब-खुद होते चले जाएंगे।  

  2. सफलता वह नहीं है जो आपने जिंदगी में अर्जित की है। बल्कि उन बाधाओं को पार करना है, जो इस रास्ते में आई थी।  

  3. हमारे इरादे ही हमारी जिंदगी की तस्वीर बनाते हैं। बाहर क्या चल रहा है, इस पर तो हमारा बहुत नियंत्रण नहीं है। लेकिन हमारे भीतर क्या चल रहा है इस पर हमारा पूरा नियंत्रण होना चाहिए।     
  4. लोगों के पास हजारों ऐसे बहाने होते हैं, जो यह बयान करते हैं कि वे कोई काम क्यों नहीं कर पाए। और मैं कहता हूं कि उनके पास कुछ कर गुजरने के लिए सिर्फ एक मकसद होना चाहिए।     
  5. अगर आपको इस चीज का एहसास हो जाए कि आपके विचार कितने शक्तिशाली हैं तो आप निश्चित तौर पर नकारात्मक सोचना छोड़ ही देंगे।      
  6. हकीकत में दो ही ऐसी चीजें हैं, जो हमें ज्यादा समझदार बनाती हैं। पहली है किताबें और दूसरा हमारे संपर्क में आने वाले लोग।
  7. अनुभव हमें यह बताता है कि हमें क्या करना चाहिए और हमारा यकीन इस बात के लिए इजाजत देता है।

  8. आप जो भी चीज चाहते हैं, वह डर के दूसरी और मिल जाएगी। अगर आप वे सब काम, जो कि सफल लोगों ने पूर्व में किए हैं,पूरे दृढ़ निश्चय और निरंतरता के साथ करेंगे, तो दुनिया में ऐसा कोई भी कारण नहीं है,जो आपको उनकी ही तरह सफल न बनाए।
  9. जैसे जैसे आप अपने सपने साकार करने की कोशिशें बढ़ाते जाएंगे, वैसे वैसे आप की योग्यताएं भी उसी अनुरूप बढ़ती जाएंगी।
  10. अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहिए क्योंकि सफलता पाना उन लोगों के लिए आसान है, जो प्रयत्न करना बीच में ही नहीं छोड़ते।

  11. जैसे जैसे आप अपने सपने साकार करने की कोशिशें बढ़ाते जाएंगे, वैसे वैसे आप की योग्यताएं भी उसी अनुरूप बढ़ती जाएंगी।

  12. आप सभी नकारात्मक परिणामों को सुखद भविष्य में बदल सकते हैं, सिर्फ अपनी आदतें बदल कर।

  13. एक शानदार इमारत बनने से पहले, सर्वप्रथम इसकी एक ब्लू प्रिंट नाम की योजना से शुरुआत होती है।

  14. विजेताओं में और हारने वालों में सबसे बड़ा अंतर होता है कि विजेता हमेशा अपने लक्ष्य को पाने के लिए काम करते हैं।

  15. अगर आपके पास लक्ष्य हैं , लेकिन टालमटोल की आदतें हैं, तो आपके पास असल में कुछ भी नहीं है। और यदि आपके पास लक्ष्य है और आप उस पर काम कर रहे हैं तो मान लीजिए आप सब कुछ हासिल करने वाले हैं।

  16. यदि आपको कुछ अलग परिणाम चाहिए, तो आपको दुनिया से कुछ अलग करना तो पड़ेगा ही।

  17. अपनी आदतों में बदलाव की भी एक आदत बनाइए।

  18. गुणवत्ता कोई काम नहीं है, बल्कि एक आदत है।

  19. आपको इससे नहीं जाना जाता कि आप क्या सोचते हैं, आपकी क्या इच्छाएं हैं , या आप क्या पाना चाहते हैं बल्कि इस बात से आपको जाना जाता है कि आप वाकई में क्या करते हैं।

  20. वह व्यक्ति हारा हुआ नहीं, जो कि हार चुका है, बल्कि वह है, जो जीतना ही नहीं चाहता।

  21. सफलता के मायने इस बात में छिपे हैं कि आप हमेशा अपना बेहतरीन करें। चाहे परिस्थितियां कितनी भी बुरी क्यों ना हो जाए।

  22. अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए आज सारे दिन में आपने क्या कदम उठाए।

  23. दुनिया के लिए आप केवल एक व्यक्ति हैं लेकिन किसी एक व्यक्ति के लिए आप उसकी पूरी दुनिया हैं।

  24. सपने वे नहीं होते, जो आप सोते वक्त देखते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं, जो आपको जगाए रखते हैं।

  25. यदि हम हमेशा पीछे ही मुड़कर देखते रहेंगे, तो हम भविष्य की ओर देखकर कब चलेंगे।

  26. आप सब कुछ हासिल तो नहीं कर सकते, लेकिन इसके लिए कोशिश तो की ही जा सकती है।

  27. बस इस बात का भरोसा रखें कि आप सफल हो जाएंगे और आप यकीनन सफल हो जाएंगे।

  28. प्रगति की सीढ़ियों पर चढ़ने में ज्यादा दिक्कत नहीं है,ज्यादा दिक्कत है नीचे की सीढ़ियों पर खड़े लोगों से जीत कर ऊपर चढ़ना।

  29. कभी-कभी विजेता वे लोग ही होते हैं, जो सपने तो देखते हैं आम लोगों की तरह ही। लेकिन कभी इनके लिए प्रयास करना नहीं छोड़ते।

  30. किसी भी इंसान के 2 नाम होते हैं। पहला नाम, जो उसे जन्म के समय दिया जाता है और दूसरा नाम, जो वह खुद कमाता है।

  31. आप वही बनते हैं, जो आप निरंतर करते रहते हैं। असल में महान होना या श्रेष्ठ बनना, कोई काम नहीं है, बल्कि एक आदत है।

  32. यदि आपको पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलती है,तो निराश मत होइए, हताश मत होइए। बस, अपने कपड़ों से धूल हटाकर दोबारा से जीत की तैयारी शुरू कर दीजिए।

  33. उम्मीद  सफलता की गारंटी नहीं देती। लेकिन कड़ी मेहनत सफलता की गारंटी देती है।

  34. जब आप अपने सपनों को अपने डर से बड़ा कर लेंगे और उसके लिए ही काम करेंगे, तो आप विजेता अवश्य बन जाएंगे।

  35. सपनों को साकार होते हुए देखने के लिए सबसे पहले इन सपनों पर विश्वास करना जरूरी है।

  36. शानदार सफलता पाने के लिए सबसे पहले उसके लिए जबरदस्त योजना बनानी भी जरूरी है।

  37. या तो मैं रास्ता ढूंढ लूंगा और कोई रास्ता नहीं है, तो मैं नया रास्ता बना लूंगा।

  38. चीजें नहीं बदलती,  हम खुद बदलते हैं।

  39. पैसे से खुशियां खरीदी तो नहीं जा सकती, लेकिन पैसा बिल अदा करने के काम तो आता ही है।

  40. आप मांगें, तो आपको मिल जाएगा। आप ढूंढेंगे तो आप खोज निकालेंगे। आप दस्तक दीजिए, तो सारे दरवाजे आपके लिए खुल जाएंगे।

  41. मैं सोचता हूं,इसीलिए मैं हूं।

  42. जितना लोग आपसे उम्मीद करते हैं, उससे कहीं ऊंचा स्तर बनाकर रखें।

  43. ज्ञान से भी ज्यादा जरूरी है, कल्पनाशक्ति।

  44. अपनी योग्यता को पहचान कर, उसके अनुसार अगर हम सभी काम कर लें, तो हम खुद ही आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

  45. इंसान की सोचने की क्षमता का ही नतीजा, उसके द्वारा अर्जित संपत्ति होती है।

  46. दुनिया में इतिहास केवल मुट्ठी भर लोगों ने ही रचा है। यह वे लोग हैं, जिन्होंने खुद पर भरोसा रखा। और खुद पर भरोसा रखने से ही वे असंभव दिखने वाले काम भी कर गुजरे। आप भी उन्हीं की तरह कुछ भी करने में सक्षम है।

  47. यदि अपनी सफलता को सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो शेर का जिगर रखो और  गिद्ध जैसी नजर।

  48. जब आइडियाज पर काम किया जाता है, तो नए इतिहास लिखे जाते हैं।

  49. जो लक्ष्य आप हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए जब काम करना शुरू कर देते हैं, तो आप का डर ओझल हो जाता है।

  50. राह में जितनी भी बढ़ी मुश्किलें आएंगी, उसके बाद पाई जाने वाली सफलता का स्वाद उतना ही अधिक होगा।

  51. यदि हम दुनिया में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं, तो हमें सबसे पहले खुद में बदलाव लाना होगा।

  52. आप कहां जा रहे हैं। जहां आप पहुंचना चाहते हैं, उसके लिए आज आप क्या कर रहे हैं।

  53. असल में असफलता वही है, जिससे हमें कुछ भी सीखने को ही नहीं मिलता।

  54. आप जो भी हैं, बस उसमें बेहतरीन बन जाए।

  55. असल में असफलता वही है, जिससे हमें कुछ भी सीखने को ही नहीं मिलता।

  56. सफलता हमारी पहले से की गई तैयारियों पर निर्भर करती है यदि हम पहले से कोई तैयारी नहीं करते, तो हमारा असफल होना तय है।

  57. ठोकर खाने में और गिर जाने में फर्क होता है।

  58. सिर्फ बोलने से ही चावल नहीं पकते।

  59. एक बुद्धिमान व्यक्ति उससे कहीं अधिक अवसर निर्मित कर लेता है,  जितने अवसर उसे मिलते हैं।

  60. सिर्फ बोलने से ही चावल नहीं पकते।

  61. थोड़ी सी जल्दबाजी भी पूरी योजना का सत्यानाश कर सकती है।

  62. धीरे चलने से घबराने की जरूरत नहीं है। घबराने की जरूरत है, यदि आप एक ही स्थान पर खड़े रहते हैं तो।

  63. जो आदमी जिंदगी में छोटे झटके बर्दाश्त नहीं कर सकता, वह बड़ी सफलताएं अर्जित नहीं कर सकता।

  64. अंधेरे को कोसने से बेहतर है कि मोमबत्ती जला ली जाए।

  65. एक ऐसा हीरा जिसमें दाग हैं, उस पत्थर से बेहतर है जो बिल्कुल साफ है।

  66. एक इंसान उस वक्त सबसे अधिक थका हुआ महसूस करता है, जब वह एक ही स्थान पर खड़ा रहता है और तरक्की नहीं करता।

  67. आपको एक कुआं  खोद लेना चाहिए इससे पहले कि आप को प्यास लगे।

  68. आप सब को खुश नहीं कर सकते और अगर आप ऐसी कोई कोशिश कर रहे हैं तो आप की हार निश्चित है।

  69. आपको जो योग्यता ईश्वर ने दी है, उसे अपने पूरे प्रयत्न करके दुनिया के सामने लाने की कोशिश करें।

  70. ज्ञान हमेशा आपके साथ रहता है। 

  71. अनुभव कभी खरीदा नहीं जा सकता। 

  72. जब भी आप असफल हो जाएं, दोबारा अवश्य प्रयास करें।

  73. सपने देखना ना छोड़ें, क्योंकि जो लोग सपने नहीं देखते, वे जीवन का आनंद नहीं उठा सकते।

  74. लोगों के बारे में उस वक्त राय कायम करें जब आप उनसे खुद मिलकर देखें। दूसरों के कहने से किसी के बारे में अपनी राय न कायम करें।

  75. जब आप किसी चीज को पाना चाहते हैं तो उसके लिए पूरी शिद्दत के साथ प्रयास कीजिए इसके लिए कोई बीच का रास्ता कभी न अपनाएं। 

  76. जो बीत चुका है, उस पर बहुत अधिक सोचने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है, ये याद रखना। 

  77. नए लोगों से मुलाकात करने का कोई भी अवसर ना छोड़ें। यह दुनिया अद्भुत लोगों से भरी हुई है।

  78. आपको खुद आपके ही सिवा कोई भी तरक्की के रास्ते पर नहीं ले जाने वाला। 

  79. दुनिया में कुछ भी स्थाई नहीं है। यहां तक कि मुसीबतें और परेशानियां भी। 

  80. जाने देना इतना सरल तो नहीं होता, लेकिन जरूरी होता है।

  81. कभी भी उम्मीद का दामन ना छोड़ें। कोई नहीं जानता कि आपके लिए अगली सुबह क्या अच्छा होने वाला है। 

  82. बेशक जिंदगी बहुत कठोर है लेकिन वैसे ही आप भी तो हैं। 

  83. यह सोचना छोड़ दें कि क्या गलत होने वाला है। बल्कि इस चीज पर ध्यान केंद्रित करें कि क्या बढ़िया होने वाला है।

  84. अगर आप खुद पर विजय पाने में कामयाब हो जाते हैं तो आप दुनिया पर भी विजय पा सकते हैं।

  85. जाने दो और कोशिश करनी ही छोड़ दो, इन दोनों में फर्क करना सीखो।

  86. यह भूल जाओ कि आप को किस ने चोट दी, लेकिन उससे मिला हुआ सबक न भूलो।

  87. आप चुपचाप मेहनत करते रहें। जब आपको सफलता मिलेगी, तो उसका शोर खुद-ब-खुद सब को सुनाई दे जाएगा।

  88. जिंदगी मैं उन लोगों की बात जरूर सुनें, जो आपको कड़वे सच बताने की हिम्मत करते हैं।

  89. आपको कई लोग पसंद नहीं करते, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आपको कोई भी पसंद नहीं करता। 

  90. जैसा आपने सोचा था, वैसा ही हमेशा हो, ऐसा कोई जरूरी तो नहीं। 

  91. सोते वक्त ईश्वर को हमेशा धन्यवाद दें और कहें कि मैं कल इसके लिए फिर से बेहतर कोशिश करूंगा।

  92. जिंदगी ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे सुलझाया जाए बल्कि यह वह सच्चाई है जिसे अनुभव किया जाना चाहिए।

  93. जीवन ईश्वर का दिया हुआ एक उपहार है, इसे आप व्यर्थ ना गवाएं।

  94. सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता प्रदान करना, बिजनेस का सबसे बेहतरीन उसूल है।

  95. अवसर का इंतजार ना करो, अवसर को खुद निर्मित करो।

  96. कभी भी पैसे के लिए काम नहीं करें, काम वह करें जिसके लिए आप जुनून रखते हैं।

  97. जिंदगी सरल  है लेकिन आसान नहीं है।

  98. एक अच्छे इंसान बनें, बेशक । लेकिन लोगों को इसे साबित करने की कोई जरूरत नहीं है।

  99. आने वाला कल उन्हीं का है, जो दूर दृष्टि रखते हैं।

  100. असल में असफलता वही है, जिससे हमें कुछ भी सीखने को ही नहीं मिलता।

  101. आत्म नियंत्रण के बिना सफलता कभी भी नहीं पाई जा सकती। 

  102. आज वह भविष्य है, जो आपने बीते हुए कल में बनाया था।

  103. ऐसे सिरफिरे लोग, जो ये मानते हैं कि वे दुनिया को बदल सकते हैं , वास्तव में वे ही दुनिया बदलते हैं। 

  104. बिना कोई जोखिम उठाए भी क्या जिंदगी जी जाती है। 

  105. मैं उस वक्त खुद को सबसे अकेला पाता हूं, जब मैं गलत लोगों की संगति में होता हूं।

  106. पूरे आत्मविश्वास के साथ कोई भी काम इस प्रकार शुरू करो कि आप उसे बेहतरीन तरीके से पूरा करके ही छोड़ेंगे और ऐसा करें भी।

  107. आप वापिस जाकर अपनी शुरुआत को नहीं बदल सकते। लेकिन आप अभी बदलाव ला सकते हैं और परिणाम बदल सकते हैं। 

  108. तब तक काम कीजिए जब तक कि महंगा आपके लिए बिल्कुल सस्ता ना हो जाए। 

  109. जब लोग यह कहते हैं कि यह काम करना असंभव है तो यकीन मानिए असल में यह उनके लिए असंभव  है आपके लिए नहीं।

  110. ऐसी जिंदगी जियो, जिससे आपको बच कर भागने की जरूरत ना पड़े। 

  111. या तो मैं कोई रास्ता ढूंढ लूंगा या कोई नया रास्ता बना लूंगा। लेकिन मैं कोई बहाना नहीं बनाऊंगा।

  112. और ज्यादा कमाने के लिए आपको और ज्यादा सीखना होगा।

  113. कोई भी कदम उठाने से पहले उसकी घोषणा कभी ना करो। 

  114. लोगों को अपनी योजनाएं मत बताओ लेकिन परिणाम दिखाओ। 

  115. आपकी रोजमर्रा की जिंदगी की आदतें ही आपका भविष्य निर्धारित करती है.

  116. उन लोगों से अत्यंत सावधान रहिए जिनकी बात में और उनके काम में अंतर होता है। 

  117. प्रातः कल 5:00 बजे वह समय जब उद्यमी लोग या तो सोने जा रहे होते हैं या फिर बिस्तर से जाग रहे होते हैं। 

  118. एक दिन वही लोग जो आप पर विश्वास नहीं रखते, दूसरे लोगों को बताएंगे कि वे आप को कैसे जानते हैं।

  119. तब तक न रुको, जब तक कि हर वह व्यक्ति जो आप पर संदेह करता था, यह न पूछने लग जाए कि आपने यह कैसे कर दिखाया। 

  120. लोग मेरे बारे में हमेशा कोई ना कोई राय बनाने की कोशिश करते हैं। क्योंकि वे खुद की जिंदगी से संतुष्ट नहीं है।

  121. डर का असल में कोई अस्तित्व नहीं है। यह सिर्फ दिमाग की उपज है। 

  122. जल्दबाजी में प्यार ना करो, जल्दबाजी में किसी पर विश्वास ना करो , जल्द ही प्रयास करना ना छोड़ दो। 

  123. लोगों से ज्यादा उम्मीदें मत रखो।

  124. मैं आप की बनाई हुई दुनिया का एक हिस्सा नहीं बनना चाहता। मैं खुद के तरीके से एक नई दुनिया बनाना चाहता हूं।

  125. इंतजार करने को खुद की आदत ना बनाओ।। अपनी जिंदगी जियो, जोखिम उठाओ क्योंकि जिंदगी अभी है।

  126. उद्यमी वे होते हैं, जो मेरी यह इच्छा है, को मैं कर लूंगा में बदल देते हैं।

  127. आप पूरी तरह से बदली हुई जिंदगी से सिर्फ एक निर्णय दूर हैं। 

  128. इतना बड़ा लक्ष्य बनाइए कि उसे तब तक न पाया जा सके, जब तक आप ऐसे इंसान ना बन जाए, जो इसे पाने की काबिलियत रखें।

  129. एक नदी पत्थर को इसलिए नहीं काट पाती कि वह ताकतवर है बल्कि इसलिए कि नदी दृढ़  है। 



This post first appeared on Gazab Hai, please read the originial post: here

Share the post

100+ आज का सुविचार हिंदी में 2022

×

Subscribe to Gazab Hai

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×