Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

रिसर्च: क्यों बड़ी उम्र के पुरुषों को पसंद करती हैं जवान लड़कियां

पुरुष की खुद की उम्र चाहे जितनी भी हो उसे हमेशा जवान महिलाएं ही पसंद आती हैं। ये बात हम नहीं कह रहे हैं, ये बात साबित हुई है एक रिसर्च में। जिसमें सामने आया है कि पुरुष कितने ही उम्रदराज क्‍यूं ना हो जाएं उनका झुकाव अपनी सी उम्र में कई साल छोटी महिलाओं के तरफ हमेशा रहता है।

रिसर्च में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि जहां जवान पुरुष किसी 22 साल की महिला के साथ रिलेशनशिप में प्रिफर करते हैं, वही 50 से 60 साल के पुरुष भी 22 साल की महिला के साथ रिलेशनशिप की कल्‍पना करते है।

ये थी रिसर्च

यह रिसर्च साइएआर-एक्सआईवी नाम के जर्नल में प्रकाशित हुई है जिसमें फिनलैंड के तुर्कु स्थित अबो अकादमी यूनिवर्सिटी के साइकॉलजिस्ट्स ने इस बात की पुष्टि की कि इस मामले में महिलाओं की सोच काफी संकीर्ण है। महिलाएं सिर्फ ऐसे पुरुषों को ज्‍यादा प्रिफर करती है जो या तो उनसे उम्र में बड़े होते हैं या फिर उनकी ही उम्र जितने।

महिलाओं को भाते है समझदार पुरुष..

वहीं इस रिसर्च में सामने आया कि महिलाओं को या तो अपने से बड़े या फिर हमउम्र पुरुषों को तरजीह देती हैं। महिलाएं अपने से छोटे पुरुषों के साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं करतीं साथ ही महिलाओं को समझदार पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं।

2,655 वयस्‍कों पर हुआ था रिसर्च

यह रिसर्च 2,655 वयस्कों पर किया गया था, साथ ही रिसर्च के नतीजे यह भी बताते हैं कि भले ही पुरुषों को जवान महिलाओं में ज्यादा दिलचस्पी हो लेकिन उनकी सेक्‍सुअल एक्टिविटी उनकी असली उम्र को दिखा ही देती है। भले ही उम्रदराज पुरुष 20 साल की महिला को तरजीह दें लेकिन वे उनके साथ सेक्‍सुअली कम्पैटिबल नहीं होते।



This post first appeared on Gazab Hai, please read the originial post: here

Share the post

रिसर्च: क्यों बड़ी उम्र के पुरुषों को पसंद करती हैं जवान लड़कियां

×

Subscribe to Gazab Hai

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×